चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवर लोगों के लिए – आवश्यक जुड़ाव और दूरी – 20 जनवरी 2015

कल मैंने आपको बताया था कि मैं पिछले कई हफ्तों और महीनों से कितना व्यस्त रहा हूँ और यह भी कि इस बात से वास्तव में अब हम बड़ी खुशी महसूस कर रहे हैं। क्योंकि हमने कई घंटे अस्पताल में बिताए हैं, मेरे मन में उन लोगों के विषय में बहुत से विचार आ रहे हैं, जो वहाँ काम करते हैं- क्योंकि डॉक्टर या नर्स से अधिक अपने काम में व्यस्त रहने वालों की आप कल्पना नहीं कर सकते।

सबसे पहली बात तो यह कि आपको वास्तव में अपने काम से प्रेम करना चाहिए, तभी आप उसे ठीक तरह से कर पाएँगे। मुझे लगता है कि चिकित्सा-क्षेत्र में काम करने वालों पर यह और अधिक लागू होता है। यह एक प्रायोगिक काम है जिसे हाथों से करना होता है। नर्स, डॉक्टर यहाँ तककि उनके सहायक तक को पूरे समय लोगों के साथ, उनके करीब रहना होता है लेकिन वे वह सामान्य, सुविधाजनक दूरी बनाए नहीं रख सकते जो सामान्यतः दूसरे हर क्षेत्र में काम करने वाले बनाए रख पाते हैं। दूसरों को छूना आवश्यक होता है, दूसरों के शरीर के विभिन्न हिस्सों को नजदीक से देखना, उनकी बात सुनना ज़रूरी होता और वह भी पूरी बारीकी, एकाग्रता और तन्मयता के साथ!

वे लंबी शिफ्टें करते हैं और सारा दिन पूरी तरह उसी माहौल में रहते हैं: आपातकालीन फर्ज़, लंबी शल्यक्रियाएँ, मरीजों के इलाज के पहले और बाद में पेश आने वाली चिकित्सकीय चुनौतियाँ, सफलता के किस्से और त्रासदियाँ। अपने काम में पूरी तरह संलग्न हुए बगैर कोई चारा नहीं। साथ ही हर समय अपने आपको चैतन्य और तरोताजा बनाए रखने के लिए उन्हें अपने मरीजों से एक खास पर्याप्त दूरी भी बनाकर रखनी पड़ती है।

हर व्यक्ति अपने लिए अपनी निजी ज़िंदगी भी चाहता है। दूसरों के लिए किए जा रहे किसी काम के लिए अपने आपको 100% समर्पित कर देना असंभव होता है। ऐसा काफी समय तक, बहुत लंबे समय तक भी संभव हो सकता है लेकिन अगर आप अपने निजी जीवन के लिए वक़्त नहीं निकालते तो कभी न कभी ऐसा एक लम्हा आएगा जहाँ आप टूट जाएँगे!

मरीज आते रहेंगे और इलाज कराके वापस चले जाएँगे। कुछ अधिक दिन रहेंगे और उनके साथ आप एक तरह का जुड़ाव महसूस करने लगेंगे जबकि कुछ लोग एकाध दिन के लिए आएँगे और चल देंगे। कुछ कहानियाँ होंगी, जो आपके मन को छू लेंगी-जैसे मोनिका की कहानी ने हमारे अस्पताल में कई दिलों को भीतर तक स्पर्श किया। आप दूसरों की सेवा करके, उनके लिए चिंतित होकर और उनकी देखभाल करके गौरवान्वित महसूस करेंगे।

दुर्भाग्य से ऐसे भी लोग आपके पास लाए जाएँगे, जिनके लिए किसी भी तरह की सहायता में देर हो चुकी होगी। तब आपको उनकी मदद करनी होगी, जो पीछे छूट जाएँगे।

यह सब सोचते हुए मैं एक बार फिर सबका ध्यान इस बात की ओर ले जाना चाहता हूँ कि यह काम हम सबके लिए कितना बहुमूल्य है। उन सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया जो चिकित्सा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। और उनके लिए एक सलाह भी: याद रखें कि आपकी भी अपनी एक निजी ज़िंदगी है और उसका भी आपको खयाल रखना है। आपको अपने काम से एक दूरी बनाए रखनी है, छोटी सी मगर एक आवश्यक दूरी, भले ही आप कितना भी अपने काम के प्रति समर्पित हों!

Related posts

दिन भर के कामकाज और मेहनत के बाद क्या आप सेक्स के लिए बेहद थक जाते हैं? 10 अगस्त 2015

दिन भर के कामकाज और मेहनत के बाद क्या आप सेक्स के लिए बेहद थक जाते हैं? 10 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु से किसी व्यक्ति ने अपनी इस समस्या पर उनके विचार पूछे: दिन भर के काम के भयंकर तनाव ...
मैं घर से किया जाने वाला अपना काम (व्यवसाय) क्यों पसंद करता हूँ - 22 जनवरी 2015

मैं घर से किया जाने वाला अपना काम (व्यवसाय) क्यों पसंद करता हूँ – 22 जनवरी 2015

स्वामी बालेन्दु अपने काम के बारे में बता रहे हैं और यह भी कि वे क्यों उससे प्रेम करते हैं ...
अपने जीवन का समय बरबाद न हो इसलिए अपने काम से प्रेम करें - 21 जनवरी 2015

अपने जीवन का समय बरबाद न हो इसलिए अपने काम से प्रेम करें – 21 जनवरी 2015

स्वामी बालेंदु लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने समय का समुचित उपयोग करें। वे काम न करें ...
प्रबंधन के क्षेत्र में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएँ होनी चाहिए! 8 मई 2014

प्रबंधन के क्षेत्र में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएँ होनी चाहिए! 8 मई 2014

स्वामी बालेन्दु यह समझा रहे हैं कि यदि महिला प्रबंधकों की संख्या अधिक हो तो बहुत सी समस्याओं का अंत ...
क्या सिर्फ डांट फटकार आपकी कार्य-क्षमता में इज़ाफा कर सकता है? 7 मई 2014

क्या सिर्फ डांट फटकार आपकी कार्य-क्षमता में इज़ाफा कर सकता है? 7 मई 2014

स्वामी बालेन्दु समझा रहे हैं कि प्रबंधन में लगे हुए बहुत से लोग अपनी गलत धारणाओं, आदतों या अपने उच्चाधिकारियों ...
उपलब्धियां और सफलताएँ जब खुशियों से ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं! 20 अगस्त 2013

उपलब्धियां और सफलताएँ जब खुशियों से ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं! 20 अगस्त 2013

स्वामी बालेंदु लिख रहे हैं कि कामकाजी जीवन में मौजूद प्रतिस्पर्धा और पुरस्कार आपके अहं को पुष्ट करते हैं और ...

Leave a Reply