अंधविश्वासियों की किस्में – 1: भोले भाले, अनपढ़ ग्रामीण – 11 मार्च 13

पिछले सप्ताह मैंने अंधविश्वास और अंधविश्वासियों के बारे में बहुत कुछ लिखा। मैंने यह प्रश्न भी किया था कि क्या ये अंधविश्वासी लोग वाकई इस बक़वास में यकीन रखते हैं। जवाब नहीं में था। वे डरते हैं कि क्या होगा अग़र यह अंधविश्वास सच हुआ तो! या फिर उनमें इतना साहस नहीं है कि अपने बुजुर्गों की कही बात को न मानें। मुझे लगा कि एक अंधविश्वासी व्यक्ति की मानसिकता को समझने के लिए थोड़ा और आगे जाना होगा। मेरा मानना है कि अग़र बात भारत देश की करें तो हमारे यहां मोटे तौर पर पांच किस्म के अंधविश्वासी पाए जाते हैं। आइए, पहली किस्म के अन्धविश्वासियों की बात करते है|:

ग्रामीण अंधविश्वासी

इस किस्म के व्यक्ति को मैं अंधविश्वासी होने का दोषी नहीं ठहराता क्योंकि वह इस बात से बिल्कुल बेखबर होता है कि अंधविश्वास कोरी बक़वास है। आज भी भारत में कई स्थान ऐसे हैं जहां शिक्षा की सुविधा का अभाव है। शिक्षा के अभाव में
वहां के लोगों को विज्ञान की जानकारी नहीं हो पाती जिसके जरिए यह पता चल सके कि चीज़ें क्यों और कैसे होती है। शिक्षा की गुणवत्ता की तो बात ही छोड़िए, लोगों ने स्कूल का मुंह तक नहीं देखा है। वे पूर्णतया निरक्षर हैं और अपनी ज़िंदगी में जितनी पुस्तकें उन्होंने देखी हैं, वे उनकी गिनती अंगुलियों पर कर सकते हैं। वे अपनी गुजर – बसर के लिए खेतीबाड़ी करना और पेड़ पौधे उगाना जानते हैं लेकिन वे यह नहीं जानते कि कैसे पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाती है, पानी भाप बनकर कैसे उड़ता है या बीमारियां कैसे फैलती हैं।

मेरा मानना है कि वे आज भी उस युग में जी रहे हैं जब अंधविश्वास और धर्म ने अपनी जड़ें जमाना शुरु किया था। सूरज को ग्रहण लगा, अचानक चारों ओर अंधेरा छा गया और बेचारे ग्रामवासी घबरा गए। ऐसे में एक पंडित / ब्राह्मण आता है और शास्त्रों को पढ़कर बताता है कि ईश्वर ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि पृथ्वी पर पाप बहुत बढ़ गया है और वह मनुष्य को इसकी सज़ा देना चाहता है या फिर एक असुर ने सूर्यदेव को ग्रस लिया है। वह पंडित कहता है कि पापों का प्रायश्चित करने के लिए कुछ कर्मकांड करने होंगें, प्रार्थना करनी होगी, तभी यह अंधकार दूर हो सकता है।

इसी प्रकार गांवों के लोग यह मानते हैं कि चेचक की बीमारी देवी के प्रकोप के फलस्वरूप होती है और दवा इत्यादि से इसका इलाज नहीं किया जा सकता। देवी का क्रोध शांत करने के लिए प्रार्थना व पूजा इत्यादि करनी होगी।

यदि वे ऐसा करते हैं तो कुछ ग़लत नहीं करते हैं क्योंकि जो बातें उनकी समझ से परे हैं वे उनसे भयभीत रहते हैं। और धर्म यह बात अच्छी तरह जानता है कि इस अज्ञान का फायदा कैसे उठाया जा सकता है । इस प्रकार हर समस्या के निदान के लिए लोग धर्म पर आश्रित हो जाते हैं। धर्म लोगों का यह कहकर बेवकूफ बनाता है कि पूजा – पाठ और कर्मकांडों से प्राकृतिक आपदाओं का भी निवारण किया जा सकता है।

ये लोग कूपमंडूक होते हैं। उनके लिए कुआं ही उनका संसार होता है। वे इस तथ्य से अनभिज्ञ होते हैं कि कुएं के बाहर भी एक बहुत बड़ी दुनिया है। वे ऐसा इसलिए मानते हैं कि उनके माता – पिता ऐसा मानते थे, जो उनकी तरह ही अनपढ़ थे। उन्हें माता पिता की बात सोलह आने सही लगती है। जब वे पंडित का उपदेश सुनते हैं तो बात और भी स्पष्ट हो जाती है और वे उसका अनुकरण करने लगते हैं।

वे सुनी सुनाई बातों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हैं और जब जैसी जरूरत होती है तब नए अंधविश्वासों को गढ़ लेते हैं। यदि उनके जीवन में कुछ अशुभ घटित होता है तो वे इसके पीछे कोई अंधविश्वासपूर्ण कारण ढूंढने लगते हैं। उदाहरण के तौर पर काली बिल्ली को ही लीजिए। जिस क्षण वे काली बिल्ली को देखते हैं, उसी क्षण से वे अनहोनी की आशंका से घिर जाते हैं। वे ऐसी घटनाओं और बातों से घबराते हैं जिनको ज्ञान – विज्ञान के द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है। ये लोग अपने अंधविश्वासों में पूरी निष्ठा रखते हैं और उनके लिए वही सत्य है।

इसी कारण मैं कहता हूं कि अंधविश्वासी होने के लिए इन पर दोषारोपण नहीं किया जाना चाहिए। इसकी दोषी तो सरकार है जिसने गांवों में शिक्षा का प्रसार करने का प्रयास नहीं किया। या दोषी हैं वे धर्मगुरु और पुजारी जो ऐसे अंधविश्वासों को बढ़ावा देते हैं। आप इन लोगों को दोष न दें बल्कि जब भी अवसर मिले इन्हें जागरूक करने की कोशिश करें।

Related posts

आस्था आपको पशुओं का मल-मूत्र भी खिला पिला सकती है - 8 अक्टूबर 2015

आस्था आपको पशुओं का मल-मूत्र भी खिला पिला सकती है – 8 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह भारत में इस समय गोमूत्र, गोबर और उनसे तैयार सामानों की धूम ...
हमारे स्कूल में गुरुओं की लोकप्रिय जादुई हाथ की सफाई का नरेंद्र नायक के प्रदर्शन द्वारा पर्दाफाश - 13 अगस्त 2015

हमारे स्कूल में गुरुओं की लोकप्रिय जादुई हाथ की सफाई का नरेंद्र नायक के प्रदर्शन द्वारा पर्दाफाश – 13 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु विख्यात तर्कवादी, नरेंद्र नायक के विषय में चर्चा करते हुए बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने स्कूल के ...
एक साधु कहता है, यहाँ सोना गड़ा है और भारत सरकार वहाँ खोदना शुरू कर देती है! 4 नवंबर 2013

एक साधु कहता है, यहाँ सोना गड़ा है और भारत सरकार वहाँ खोदना शुरू कर देती है! 4 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे एक साधु के स्वप्न को सच मानकर भारत सरकार खजाने की खोज में ...
अंधविश्वास के प्रति सहिष्णुता बरक्स बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखना- 9 अक्टूबर 2013

अंधविश्वास के प्रति सहिष्णुता बरक्स बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखना- 9 अक्टूबर 2013

स्वामी बालेंदु स्पष्टीकरण दे रहे हैं कि क्यों आश्रम उन कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं रखना चाहता, जो सिर्फ ...
क्या अन्धविश्वास ही चेचक का एकमात्र इलाज है? 8 अक्तूबर 2013

क्या अन्धविश्वास ही चेचक का एकमात्र इलाज है? 8 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु सोशल नेटवर्क पर अपने आश्रम के बच्चों को दवाइयाँ खिलाए जाने के बारे में हुई चर्चा के दौरान ...
अंधविश्वासी लोग अपनी नौकरी छोड़ देंगे मगर अपना अंधविश्वास नहीं छोड़ सकते- 7 अक्तूबर 2013

अंधविश्वासी लोग अपनी नौकरी छोड़ देंगे मगर अपना अंधविश्वास नहीं छोड़ सकते- 7 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे आश्रम के दो कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़कर चले गए क्योंकि उन्हें चेचक निकल ...
आस्था और अंधविश्वास में कोई फर्क नहीं - अपनी आस्था पर विश्वास करना बंद करें! 5 जुलाई 2013

आस्था और अंधविश्वास में कोई फर्क नहीं – अपनी आस्था पर विश्वास करना बंद करें! 5 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु यह प्रश्न कर रहे हैं कि ऐसी बहुत सी बातों को, जिन्हें धर्मभीरु लोग आस्था कहते हैं, हम ...
सम्पूर्ण विश्वास बहुत खतरनाक होता है, सिर्फ दिखावा कीजिए कि आप ईश्वर पर भरोसा करते हैं 4 जुलाई 2013

सम्पूर्ण विश्वास बहुत खतरनाक होता है, सिर्फ दिखावा कीजिए कि आप ईश्वर पर भरोसा करते हैं 4 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अधिकतर लोग जो कहते हैं कि वे ईश्वर पर विश्वास करते हैं, दरअसल सिर्फ ...
आप ईश्वर और धर्मग्रंथों पर किस हद तक विश्वास कर सकते हैं, इसका एक उदाहरण - 3 जुलाई 2013

आप ईश्वर और धर्मग्रंथों पर किस हद तक विश्वास कर सकते हैं, इसका एक उदाहरण – 3 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु एक प्रकरण की याद कर रहे हैं जिसमें ईश्वर प्राप्ति की तमन्ना में पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या कर ...
हानिरहित नीमहकीमी से खतरनाक अन्धविश्वासों तक - 2 जुलाई 2013

हानिरहित नीमहकीमी से खतरनाक अन्धविश्वासों तक – 2 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु अपनी किशोरावस्था में देखे गए पीलिया के वैकल्पिक इलाज के बारे में बता रहे हैं जो पूर्णतः बेतुके ...

Leave a Reply