हमारे स्कूल में गुरुओं की लोकप्रिय जादुई हाथ की सफाई का नरेंद्र नायक के प्रदर्शन द्वारा पर्दाफाश – 13 अगस्त 2015

आज हमने अपने स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया। हालांकि वह तुलनात्मक रूप से कम समय में अचानक तय कर लिया गया था, उससे हमें बड़ी प्रत्याशाएँ थीं। नरेंद्र नायक, जो शायद भारत के सबसे जाने-माने तर्कवादी हैं, हमारे यहाँ आए और बच्चों के सामने अपनी प्रस्तुति दी!

सन 2009 में, जब हम न्यूयॉर्क में थे, अचानक एक दिन हमें नेट पर उनका एक शुरुआती वीडियो देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वीडियो में वे अपने विद्यार्थियों के साथ मिलकर झूठे गुरुओं द्वारा दिखाए जाने वाले करतब करके दिखा रहे थे और उनका भांडा फोड़ रहे थे कि कैसे वे तथाकथित चमत्कार गुरुओं की दैवी शक्तियों के कारण नहीं होते बल्कि वे महज जादू के खेल हैं। मैंने उनसे संपर्क किया और पिछले कुछ सालों से हम दोनों एक-दूसरे के कामों पर नज़र रखते आ रहे थे। कुछ हफ्ते पहले संपन्न नास्तिकों की मीटिंग के पश्चात हम पुनः उनके संपर्क में आए। उनका दिल्ली आने का कार्यक्रम था और उन्होंने हमारे स्कूल आने का प्रस्ताव रखा। मुझे लगा, यहाँ उनका स्वागत करना हमारे लिए बड़ी ख़ुशी की बात होगी!

तो, इस तरह वे आज सबेरे हमारे स्कूल के बच्चों के सामने लगातार तीन घंटे खड़े होकर विस्तार से बताते रहे कि क्यों उन्हें किसी बात पर विश्वास करने से पहले कई बार सोचना चाहिए, कोई बात समझ नहीं आ रही हो तो प्रश्न पूछना चाहिए और क्यों किसी सामान्य मनुष्य की कथित दैवी शक्ति पर विश्वास करके उसकी पूजा नहीं करनी चाहिए, न ही उसके चरणों में लोटना चाहिए क्योंकि ऐसी दैवी शक्तियों का कोई अस्तित्व नहीं है और सारे मनुष्य बराबर और एक जैसे हैं।

उन्हें बच्चों के साथ देखना अद्भुत अनुभव था! बच्चे देखकर अचंभित रह गए जब नरेंद्र नायक ने एक मृत जादूगर और तथाकथित गुरु, सत्य सांई बाबा की तरह दिखावटी सोने का हार निकालकर सबके सामने रख दिया। सबके मुँह आश्चर्य से खुले के खुले रह गए जब पानी से भरे दिए को एक बच्चे ने जलाकर दिखाया। दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए जब उन्होंने एक नुकीले त्रिशूल को अपनी जीभ से पीछे धकेला। उनके प्रदर्शनों के वीडियो देखकर वे रोमांच से भर उठे जब नंगे हाथों से एक व्यक्ति पर शल्यक्रिया करने वाला वीडियो उन्होंने दिखाया और तब भी जब खौलते तेल में नंगे हाथ डालकर वे पूड़ियाँ तल रहे थे!

कई बच्चों को और कुछ शिक्षिकाओं को भी उन्होंने सामने बुलाया और वे भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बने: उन्होंने बीच से कटी एक रस्सी पकड़ी और उसे इस तरह जोड़कर दिखा दिया जैसे वह कटी हुई न रही हो। उन्होंने ताश के पत्तों में से एक पत्ता चुना, जिसे नरेंद्र भाई ने सही-सही बता दिया, जैसे वे मस्तिष्क में चल रही बातों को पढ़ना जानते हों। बच्चों की बाँह पर उन्होंने जलती हुई सलाई रख दी और उनकी जीभ पर जलता हुआ कपूर रख दिया और उन्हें कुछ नहीं हुआ!

कहने की आवश्यकता नहीं कि सभी ने इस प्रदर्शन का आनंद लिया। लेकिन वह महज जादू का खेल नहीं था! हर हाथ की सफाई के बाद नरेंद्र नायक हमारे बच्चों को बताते थे कि यह कोई चमत्कार नहीं है, बताते थे कि यह कैसे होता है। इससे बहुतेरे ‘दैवी चमत्कार’ अचानक सामान्य हाथ की सफाई बनकर रह गए, जिन्हें तेज़ गति, सही सामग्रियों के चुनाव या भौतिकी के मूल सिद्धांतों के सहारे प्रदर्शित किया गया!

इस प्रदर्शन को देखकर हमारे बच्चों को न सिर्फ इन हाथ की सफाईयों से चमत्कृत होने का मौका मिला बल्कि वे यह सोचने के लिए मजबूर भी हुए कि धार्मिकों द्वारा बताई जाने वाली बहुत सी चमत्कारपूर्ण बातें क्या वास्तव में सच हैं। इससे उन्हें सच और झूठ का फर्क करने का तर्कपूर्ण रास्ता भी समझ में आया।

मेरा विश्वास है कि यह बच्चों को अपने दिमाग से सोचने की शिक्षा देने का हमारा एक और तरीका है, इस प्रदर्शन के बाद इस दिशा में हम एक कदम अवश्य आगे बढ़े हैं। कि वे आँख मूँद कर किसी पर न तो विश्वास करें और न ही उसका अनुसरण करें। कि उन्हें प्रश्न पूछने से नहीं झिझकना चाहिए और संतोषजनक उत्तर मिलने तक पूछते रहना चाहिए।

नरेंद्र नायक के प्रदर्शन के चित्र यहाँ देखें।

Related posts

आस्था आपको पशुओं का मल-मूत्र भी खिला पिला सकती है - 8 अक्टूबर 2015

आस्था आपको पशुओं का मल-मूत्र भी खिला पिला सकती है – 8 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह भारत में इस समय गोमूत्र, गोबर और उनसे तैयार सामानों की धूम ...
एक साधु कहता है, यहाँ सोना गड़ा है और भारत सरकार वहाँ खोदना शुरू कर देती है! 4 नवंबर 2013

एक साधु कहता है, यहाँ सोना गड़ा है और भारत सरकार वहाँ खोदना शुरू कर देती है! 4 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे एक साधु के स्वप्न को सच मानकर भारत सरकार खजाने की खोज में ...
अंधविश्वास के प्रति सहिष्णुता बरक्स बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखना- 9 अक्टूबर 2013

अंधविश्वास के प्रति सहिष्णुता बरक्स बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखना- 9 अक्टूबर 2013

स्वामी बालेंदु स्पष्टीकरण दे रहे हैं कि क्यों आश्रम उन कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं रखना चाहता, जो सिर्फ ...
क्या अन्धविश्वास ही चेचक का एकमात्र इलाज है? 8 अक्तूबर 2013

क्या अन्धविश्वास ही चेचक का एकमात्र इलाज है? 8 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु सोशल नेटवर्क पर अपने आश्रम के बच्चों को दवाइयाँ खिलाए जाने के बारे में हुई चर्चा के दौरान ...
अंधविश्वासी लोग अपनी नौकरी छोड़ देंगे मगर अपना अंधविश्वास नहीं छोड़ सकते- 7 अक्तूबर 2013

अंधविश्वासी लोग अपनी नौकरी छोड़ देंगे मगर अपना अंधविश्वास नहीं छोड़ सकते- 7 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे आश्रम के दो कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़कर चले गए क्योंकि उन्हें चेचक निकल ...
आस्था और अंधविश्वास में कोई फर्क नहीं - अपनी आस्था पर विश्वास करना बंद करें! 5 जुलाई 2013

आस्था और अंधविश्वास में कोई फर्क नहीं – अपनी आस्था पर विश्वास करना बंद करें! 5 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु यह प्रश्न कर रहे हैं कि ऐसी बहुत सी बातों को, जिन्हें धर्मभीरु लोग आस्था कहते हैं, हम ...
सम्पूर्ण विश्वास बहुत खतरनाक होता है, सिर्फ दिखावा कीजिए कि आप ईश्वर पर भरोसा करते हैं 4 जुलाई 2013

सम्पूर्ण विश्वास बहुत खतरनाक होता है, सिर्फ दिखावा कीजिए कि आप ईश्वर पर भरोसा करते हैं 4 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अधिकतर लोग जो कहते हैं कि वे ईश्वर पर विश्वास करते हैं, दरअसल सिर्फ ...
आप ईश्वर और धर्मग्रंथों पर किस हद तक विश्वास कर सकते हैं, इसका एक उदाहरण - 3 जुलाई 2013

आप ईश्वर और धर्मग्रंथों पर किस हद तक विश्वास कर सकते हैं, इसका एक उदाहरण – 3 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु एक प्रकरण की याद कर रहे हैं जिसमें ईश्वर प्राप्ति की तमन्ना में पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या कर ...
हानिरहित नीमहकीमी से खतरनाक अन्धविश्वासों तक - 2 जुलाई 2013

हानिरहित नीमहकीमी से खतरनाक अन्धविश्वासों तक – 2 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु अपनी किशोरावस्था में देखे गए पीलिया के वैकल्पिक इलाज के बारे में बता रहे हैं जो पूर्णतः बेतुके ...
शिक्षित आधुनिक अन्धविश्वासी का अंतर्द्वंद - 1 जुलाई 2013

शिक्षित आधुनिक अन्धविश्वासी का अंतर्द्वंद – 1 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु आधुनिक लोगों की आम समस्या के बारे में बता रहे हैं: वे लोग आधुनिक भी हैं और अंधविश्वासी ...

Leave a Reply