न्यायालयों, धर्माचार्यों, चुनावों और विद्यालयों में जाति प्रथा का प्रभाव – 4 जनवरी 2011

गुजरात भारत का एक प्रांत है और वहाँ के एक न्यायालय में कुछ समय पहले एक रोचक घटना सामने आई। न्यायालय में दो व्यक्ति आमने-सामने थे। लेकिन जब जज की घोषणा हुई तो उनमें से एक ने उस पर ऐतराज किया। उसने कहा की जज उससे ऊंची जाति का है। उसका कहना था कि जज निष्पक्ष न्याय नहीं कर पाएंगे क्योंकि वह नीची जाति का है और एक ऊंची जाति वाले जज से उसे सिर्फ नकारात्मक फैसले की आशंका है। उसने आवेदन-पत्र दाखिल कर किया कि जज को बदला जाए या उसके प्रकरण को किसी दूसरे न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाए।

इस उदाहरण से आप देख सकते हैं कि देश में क्या चल रहा है। यहाँ जाति आधारित संसदीय चुनाव होते हैं, जाति आधारित ग्राम-पंचायतों के और नगर-पालिकाओं के और राज्यों के सदन के चुनाव होते हैं। कुछ जातियों के लिए नौकरियों में आरक्षण होता है। जनता चाहती है कि उनकी जाति के राजनीतिक नेता हों, विद्यालयों में शिक्षक एक विशेष जाति के हों और दूसरे अधिकारी भी किसी और विशेष जाति के हों। हम आजकल अपनी मत-गणना भी जाति के आधार पर करवाते हैं। मैंने पहले भी बताया था कि यहाँ, उत्तरप्रदेश में कुछ अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय में दिये जाने वाले खाने का बायकाट करने का आदेश देते हैं क्योंकि वहाँ का खाना किसी नीची जाति के कर्मचारियों द्वारा पकाया जाता है। अब लोग जज भी अपनी ही जाति का चाहते हैं!

हमने गोवा में हुआ एक किस्सा सुना है। मंदिरों के पुजारी हमेशा से ब्राह्मण जाति के, यानि सबसे ऊंची जाति के लोग होते हैं। ऐसे ही एक पुजारी को, उसके बाल बच्चों और पत्नी सहित गाँव से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उसने एक नीची जाति वाले अछूत को आशीर्वाद दिया था, या उसके घर पूजा-अर्चना की थी। गाँव वालों ने उसे बाहर कर दिया और बहुत लानतें भेजी कि अब तुम भी अपने परिवार सहित अछूत हो गए हो।

ये सारी घटनाएँ दर्शाती हैं कि जब तक समाज में ऐसा सोच मौजूद है बराबरी की बात भी करना व्यर्थ है। यह बात मानवता के विरुद्ध है। किसी दिन कोई यह भी कह सकता है कि ऊंची और नीची जातियों के लिए अलग-अलग कचहरियाँ हों, कार्यालय हों! शायद उन्हें बसों और रेलगाड़ियों में अलग-अलग सीटें भी लगवाना पड़ेंगी, जैसा कि जातीय पृथक्करण (रेशियल सेग्रेगेशन) के समय अमरीका में हुआ करता था!

पहले उन्होंने धार्मिक आधार पर भारत और पाकिस्तान का बंटवारा कर दिया। एक देश हिंदुओं के लिए और एक मुसलमानों के लिए। 80 के दशक में पंजाब के कुछ सिख भाई अपने लिए एक अलग देश ‘खालिस्तान’ बनाना चाहते थे। कश्मीर में आज भी अलगाववादी अपने लिए एक अलग देश की मांग कर ही रहे हैं। तो भविष्य में हो सकता है कि कुछ जातीय सक्रियतावादी जातियों के आधार पर देश के बंटवारे की मांग कर सकते हैं।

मुझे बार-बार यह दोहराना पड़ता है कि हमारे राजनेताओं को और सरकारों को मिलकर ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए कि वे जो कहते हैं वह करें भी। वे कहते हैं कि वे जाति आधारित भेदभाव समाप्त करना चाहते हैं लेकिन अपने उपरोक्त व्यवहार से वे लोगों के दिलों में अलगाववाद के बीज बोते रहते हैं। वे आरक्षण के लिए सहमत हो जाते हैं, जाति आधारित चुनाव लड़ते हैं और अब जनगणना भी जातियों के आधार पर कारवाई जा रही है। वे ठीक-ठीक जातिगत आंकड़े जानना चाहते हैं। क्या वे इतना भी नहीं समझ पाते कि जातियों के विचार को विस्मृत कर देने के बाद ही हम गांधी जी के समानता के सपने को साकार कर सकते हैं। कोई किसी भी जाति का हो सबको एक बराबरी का संदेश दिया जाना ज़रूरी है। तब कोई भी अपनी जाति के जज की मांग नहीं कर सकेगा क्योंकि सबको भरोसा होगा कि उसके अपराध का फैसला सच्चाई और न्याय के आधार पर होगा।

Related posts

स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों रोज़गार करते हैं मगर घर के कामों की ज़िम्मेदारी सिर्फ स्त्रियों की ही होती है - 10 दिसंबर 2015

स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों रोज़गार करते हैं मगर घर के कामों की ज़िम्मेदारी सिर्फ स्त्रियों की ही होती है – 10 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे लैंगिक भूमिकाओं को स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों ज़िंदा रखे हुए हैं। जैसे, घर ...
जी नहीं, घर की सफाई करना सिर्फ स्त्रियों का काम ही नहीं है! 9 दिसंबर 2015

जी नहीं, घर की सफाई करना सिर्फ स्त्रियों का काम ही नहीं है! 9 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस प्रकार परंपरागत लैंगिक भूमिकाएँ आज भी सिर्फ भारत में ही नहीं, पश्चिम में ...
दो इंच की बिकनी से क्या फर्क पड़ता है? 22 अक्टूबर 2014

दो इंच की बिकनी से क्या फर्क पड़ता है? 22 अक्टूबर 2014

स्वामी बालेंदु गलतफहमियों, गलत नतीजों और कम कपड़ों से पड़ने वाले बड़े अंतर के बारे में लिख रहे हैं। ...
जनतंत्र का अतिरेक - 20 मई 2014

जनतंत्र का अतिरेक – 20 मई 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि हालाँकि जनतंत्र निस्संदेह सबसे अच्छी राज्य-व्यवस्था है-मगर कभी-कभी इसका अतिरेक भी हो जाता है! ...
तब तक लड़कियां पैदा करते रहना जब तक एक लड़का नहीं हो जाता - 9 अप्रैल 2014

तब तक लड़कियां पैदा करते रहना जब तक एक लड़का नहीं हो जाता – 9 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अपने स्कूली बच्चों के घरों के दौरों के दौरान उन्हें गलियों में लड़कों और ...
जीवन एक संघर्ष है - लेकिन टीवी बहुत ज़रूरी है! 8 अप्रैल 2014

जीवन एक संघर्ष है – लेकिन टीवी बहुत ज़रूरी है! 8 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि गरीब घरों में भी टीवी होना कितनी सामान्य बात हो गई है-इसके अलावा वे ...
महिलाएं प्रेम करती हैं मगर पुरुष सिर्फ कामुक होते हैं! नारीवादी किस तरह लिंगभेद के खिलाफ काम करती हैं-13 फरवरी 2014

महिलाएं प्रेम करती हैं मगर पुरुष सिर्फ कामुक होते हैं! नारीवादी किस तरह लिंगभेद के खिलाफ काम करती हैं-13 फरवरी 2014

स्वामी बालेंदु नारीवादियों के बीच लोकप्रिय एक जुमले का ज़िक्र करते हुए बता रहे हैं कि कैसे यह जुमला लैंगिक-समानता ...
यह आपका जीवन है - ध्यान रहे, समाज आप पर कोई दबाव न बना पाए- 13 अगस्त 2013

यह आपका जीवन है – ध्यान रहे, समाज आप पर कोई दबाव न बना पाए- 13 अगस्त 2013

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन की एक ऐसी विशेष रूपरेखा (कार्ययोजना) बनाई ...
देशों और संस्कृतियों की तुलना करनी चाहिए मगर यह काम बहुत मुश्किल है - 15 जुलाई 2013

देशों और संस्कृतियों की तुलना करनी चाहिए मगर यह काम बहुत मुश्किल है – 15 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु देशों और संस्कृतियों की तुलना करते हुए यह प्रश्न कर रहे हैं कि क्या उन देशों के लोगों ...
क्या लैंगिक समानता के लिए पुरुषों को आंदोलन चलाना होगा? - 27 फरवरी 13

क्या लैंगिक समानता के लिए पुरुषों को आंदोलन चलाना होगा? – 27 फरवरी 13

स्वामी बालेंदु उन दोहरे मानदंडों की बात करते हैं जो लोग स्त्री और पुरुष के बारे में रखते हैं| ...

Leave a Reply