देशों और संस्कृतियों की तुलना करनी चाहिए मगर यह काम बहुत मुश्किल है – 15 जुलाई 2013

बच्चों की परवरिश के विषय में पिछले हफ्ते मैंने बहुत कुछ लिखा था और लोगों से अपनी महत्वाकांक्षाओं पर लगाम रखने की गुजारिश की थी। इसके अलावा यह भी कहा था कि वे अपनी आवश्यकताओं का भी यथार्थपरक अनुमान लगाएँ जिससे वे पैसा कमाने में ज़्यादा समय न लगाएँ और बचा हुआ समय बीबी-बच्चों के साथ बिता सकें। मेरी इस बात पर एक माँ ने मुझसे अपनी परिस्थिति बयान करते हुए कहा, "मैं जानती हूँ कि भारत के गरीब परिवारों की तुलना में मेरे पास बहुत कुछ है और…" उसके इस वाक्य ने मुझे ऐसी तुलनाओं के विषय में सोचने के लिए मजबूर कर दिया और अपने उन विचारों को मैं आज आपके सामने रख रहा हूँ।

मुख्य प्रश्न है: क्या आप भारत जैसे विकासशील देश की तुलना विकसित पश्चिमी देशों से कर सकते हैं? या क्या इन देशों के लोगों की आपस में तुलना करना ज़्यादा उचित होगा?

निश्चय ही एक हद तक आप ऐसा कर सकते हैं और यह अक्सर अच्छा ही होता है। जब आप दोनों देशों में रह रहे होते हैं और आपका उनसे लगातार संपर्क बना रहता है तो यह स्वाभाविक रूप से और अक्सर ही होता रहता है। दोनों देशों के लोगों का रहन-सहन कैसा है, उनके विचार क्या हैं, वे कितना कमाते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति कैसी है, उनके जीवन में किस बात का कितना महत्व है और किन चीजों की उन्हें परेशानी होती है और उनकी आदतें क्या हैं? आदि आदि।

पश्चिमी देशों की नज़र से गरीब देशों को देखने का अर्थ है कि वास्तविकता से दो-चार होना। आपको समझ में आता है कि दरअसल आप बहुत सी ऐसी बातों से भी परेशान हो जाते हैं जो दरअसल जीवन में बहुत महत्वपूर्ण नहीं हैं। आपको हमेशा लगता रहा है कि आपके पास पर्याप्त कपड़े नहीं हैं मगर फिर आपको पता चलता है कि दूसरों के पास सिर्फ एक या दो जोड़ी कपड़े ही हैं। यह आपके लिए जीवन-मृत्यु का प्रश्न नहीं है कि आपका व्यापार कुछ मंदा चल रहा है जबकि दूसरे बहुत से लोगों के पास दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल से हो पाता है और अगर परिवार का मुखिया कुछ दिन बीमार हो जाए तो खाने के लाले पड़ जाते हैं। दुनिया के कई मुल्कों के लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं, उनका धर्म, जाति और लिंग के नाम पर दमन किया जा रहा है और समाज में उनके जीवन की कोई कीमत नहीं रह गई है और हर वक्त मौत का खौफ खाए जाता है।

तो, इस तरह की तुलना से आप अपने जीवन को बेहतर तरीके से और एक मौलिक नज़रिये से समझ पाते हैं। तब आप अपने जीवन से संतुष्ट हो पाते हैं और हो सकता है कि आप अपने आसपास के लोगों के साथ अपने व्यवहार पर भी पुनर्विचार करके उसे बेहतर बनाने के प्रयास करें।

शायद ऐसी तुलना उचित ही है और शायद इनका सकारात्मक असर भी होता होगा मगर दोनों के मध्य के विशाल अंतर को देखते हुए किसी निर्णय पर पहुँचने के लिए यह तुलना निरर्थक ही सिद्ध होती है। ऐसी बहुत सी बाते हैं जो दो देशों या दो संस्कृतियों को देखने के आपके नज़रिये को प्रभावित करती हैं और उन बातों पर अलग से कई लंबे-लंबे लेख लिखे जा सकते हैं।

मैं एक उदाहरण देना चाहता हूँ। आप कहते हैं कि गरीब भारतीय लोगों के पास आपकी तुलना में बहुत कम साधन उपलब्ध है क्योंकि आप एक विकसित देश में रहते हैं। यह बिल्कुल ठीक होगा अगर आप सिर्फ आर्थिक दृष्टिकोण से इसका आकलन कर रहे हों मगर आप निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि ये गरीब लोग आपसे ज़्यादा परेशान हैं। उनका जीवन पैसे के मामले में तो बहुत कठिन है मगर मानसिक रूप से वे आप लोगों से बहुत कम तनाव में रहते हैं। आपके पीछे कई तरह की जिम्मेदारियाँ और महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है। आपको हर काम अपनी मर्ज़ी से करना होता है और पूरी तरह सही काम करना होता है अन्यथा गलत काम के आप अकेले जिम्मेदार ठहराए जाते हैं, परिवार या समाज का कोई सदस्य आपकी मदद के लिए नहीं आने वाला।

आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि यह बात बहुत से गरीबों के लिए कितना मानसिक सुकून पहुँचाने वाली होती है कि उनके पास खोने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। जिनके पास थोड़ा-बहुत धन है, वे भी आप लोगों से ज़्यादा मानसिक शांति में जीवन बिताते हैं क्योंकि उन्हें भी भौतिक सुविधाओं और संपत्ति से उतना मोह नहीं होता। इसके अलावा एक विशाल परिवार उनके पीछे खड़ा होता है जो उनके भीतर आपसी सुरक्षा और मानसिक संबल की भावना पैदा करता है।

आप यह न समझें कि मैं आपसे किसी खास दृष्टिकोण से दुनिया को देखने के लिए कह रहा हूँ। आप स्वयं यह निर्णय करें कि आप किस तरह या किस नज़रिये से उसे देखना चाहते हैं। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूँ कि मेरे पास किसी देश या समाज या संस्कृति को बेहतर और किसी दूसरे को कमतर समझने का कोई कारण नहीं है। पहली बात तो ऐसी तुलना करना बहुत मुश्किल होता है और फिर आपको किसी देश या समाज और उसकी संस्कृति को जानने के लिए वहाँ बहुत समय बिताना पड़ता है तभी आप ऐसी किसी तुलना की शुरुआत करने के काबिल हो सकते हैं।

Related posts

स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों रोज़गार करते हैं मगर घर के कामों की ज़िम्मेदारी सिर्फ स्त्रियों की ही होती है - 10 दिसंबर 2015

स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों रोज़गार करते हैं मगर घर के कामों की ज़िम्मेदारी सिर्फ स्त्रियों की ही होती है – 10 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे लैंगिक भूमिकाओं को स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों ज़िंदा रखे हुए हैं। जैसे, घर ...
जी नहीं, घर की सफाई करना सिर्फ स्त्रियों का काम ही नहीं है! 9 दिसंबर 2015

जी नहीं, घर की सफाई करना सिर्फ स्त्रियों का काम ही नहीं है! 9 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस प्रकार परंपरागत लैंगिक भूमिकाएँ आज भी सिर्फ भारत में ही नहीं, पश्चिम में ...
दो इंच की बिकनी से क्या फर्क पड़ता है? 22 अक्टूबर 2014

दो इंच की बिकनी से क्या फर्क पड़ता है? 22 अक्टूबर 2014

स्वामी बालेंदु गलतफहमियों, गलत नतीजों और कम कपड़ों से पड़ने वाले बड़े अंतर के बारे में लिख रहे हैं। ...
जनतंत्र का अतिरेक - 20 मई 2014

जनतंत्र का अतिरेक – 20 मई 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि हालाँकि जनतंत्र निस्संदेह सबसे अच्छी राज्य-व्यवस्था है-मगर कभी-कभी इसका अतिरेक भी हो जाता है! ...
तब तक लड़कियां पैदा करते रहना जब तक एक लड़का नहीं हो जाता - 9 अप्रैल 2014

तब तक लड़कियां पैदा करते रहना जब तक एक लड़का नहीं हो जाता – 9 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अपने स्कूली बच्चों के घरों के दौरों के दौरान उन्हें गलियों में लड़कों और ...
जीवन एक संघर्ष है - लेकिन टीवी बहुत ज़रूरी है! 8 अप्रैल 2014

जीवन एक संघर्ष है – लेकिन टीवी बहुत ज़रूरी है! 8 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि गरीब घरों में भी टीवी होना कितनी सामान्य बात हो गई है-इसके अलावा वे ...
महिलाएं प्रेम करती हैं मगर पुरुष सिर्फ कामुक होते हैं! नारीवादी किस तरह लिंगभेद के खिलाफ काम करती हैं-13 फरवरी 2014

महिलाएं प्रेम करती हैं मगर पुरुष सिर्फ कामुक होते हैं! नारीवादी किस तरह लिंगभेद के खिलाफ काम करती हैं-13 फरवरी 2014

स्वामी बालेंदु नारीवादियों के बीच लोकप्रिय एक जुमले का ज़िक्र करते हुए बता रहे हैं कि कैसे यह जुमला लैंगिक-समानता ...
यह आपका जीवन है - ध्यान रहे, समाज आप पर कोई दबाव न बना पाए- 13 अगस्त 2013

यह आपका जीवन है – ध्यान रहे, समाज आप पर कोई दबाव न बना पाए- 13 अगस्त 2013

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन की एक ऐसी विशेष रूपरेखा (कार्ययोजना) बनाई ...
क्या लैंगिक समानता के लिए पुरुषों को आंदोलन चलाना होगा? - 27 फरवरी 13

क्या लैंगिक समानता के लिए पुरुषों को आंदोलन चलाना होगा? – 27 फरवरी 13

स्वामी बालेंदु उन दोहरे मानदंडों की बात करते हैं जो लोग स्त्री और पुरुष के बारे में रखते हैं| ...
न्यायालयों, धर्माचार्यों, चुनावों और विद्यालयों में जाति प्रथा का प्रभाव - 4 जनवरी 2011

न्यायालयों, धर्माचार्यों, चुनावों और विद्यालयों में जाति प्रथा का प्रभाव – 4 जनवरी 2011

स्वामी बालेन्दु लिखते हैं की कैसे जाति व्यवस्था हर क्षेत्र को प्रभावित कर रही है| ...

Leave a Reply