क्या एक कुत्ता अछूत हो सकता है? महात्मा गांधी का जन्मदिन – 02 अक्टूबर 2010

मैंने एक स्थानीय अखबार में एक घटना का चिन्हांकित (विशेष) समाचार पढ़ा। उच्च जाति और नीची जाति, जिन्हें अछूत कहा जाता है, के दो परिवार एक दूसरे के पड़ोसी थे। उच्च जाति वाले परिवार ने एक कुत्ता पाला था। एक दिन उन्होंने देखा कि उनका कुत्ता नीची जाति के यहाँ की रोटी खा रहा है। बासी होने के कारण नीची जाति वाले ने उसे फेंक दिया था।

उच्च जाति के परिवार वाले बड़े गुस्सा हुए। उनके कुत्ते ने एक अछूत के हाथ की बनी रोटी खा ली थी! वे नीची जाति के परिवार को बुरा-भला कहने लगे और उन पर इल्ज़ाम लगाने लगे कि उन्होंने उनके कुत्ते का धर्म भ्रष्ट कर दिया और उसे भी अछूत बना दिया। उन्होंने कहा कि उनके कुत्ते को अब उस अछूत परिवार को पालना होगा क्योंकि वे उसे अब नहीं रख सकते। उन्होंने उनसे 15000 रुपए (लगभग 300 डॉलर) के हर्जाने की मांग भी की जो उन्होंने कुत्ते को खरीदने पर खर्च किए थे। वे कोई बात सुनना ही नहीं चाहते थे, बस पट्टे से बांधकर कुत्ते को लाए और उस नीची जाति वाले परिवार के घर के सामने बांध दिया और धमकी देने लगे कि अगर 15000 रुपए नहीं अदा किए तो सारे परिवार की हत्या कर दी जाएगी!

घबराकर नीची जाति वाला परिवार कुत्ते को लेकर पुलिस थाने पहुंचा और रपट लिखा दी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वे उस दूसरे परिवार के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे।

मैं जान-बूझकर आज के दिन, 2 अक्टूबर को यह लिख रहा हूँ क्योंकि आज ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी का जन्मदिन है। उनका सारा जीवन देश की स्वतंत्रता और समानता की अहिंसक लड़ाई लड़ते हुए बीता। अंग्रेजों के चंगुल से देशवासियों की मुक्ति और देश की जनता के बीच आपसी समानता और भाईचारा। वे सदा ऊंच-नीच के विचार का विरोध किया करते थे और सबसे बड़ी बात कि कोई मनुष्य अछूत हो सकता है, इस विचार की वे घोर निंदा करते थे।

लेकिन, दुर्भाग्य से उनका समानता का स्वप्न आज भी अधूरा ही है, जैसा कि ऊपर वर्णित प्रकरण दर्शाता है। जिस दिन यह घृणास्पद व्यवहार खत्म होगा उसी दिन महात्मा गांधी को हम गर्व के साथ याद कर पाएंगे। जाति प्रथा को समाप्त करने के हमारे प्रयास गांधी जी के चरणों में अर्पित हमारी पुष्पांजलि है।

Related posts

स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों रोज़गार करते हैं मगर घर के कामों की ज़िम्मेदारी सिर्फ स्त्रियों की ही होती है - 10 दिसंबर 2015

स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों रोज़गार करते हैं मगर घर के कामों की ज़िम्मेदारी सिर्फ स्त्रियों की ही होती है – 10 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे लैंगिक भूमिकाओं को स्त्रियाँ और पुरुष, दोनों ज़िंदा रखे हुए हैं। जैसे, घर ...
जी नहीं, घर की सफाई करना सिर्फ स्त्रियों का काम ही नहीं है! 9 दिसंबर 2015

जी नहीं, घर की सफाई करना सिर्फ स्त्रियों का काम ही नहीं है! 9 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस प्रकार परंपरागत लैंगिक भूमिकाएँ आज भी सिर्फ भारत में ही नहीं, पश्चिम में ...
दो इंच की बिकनी से क्या फर्क पड़ता है? 22 अक्टूबर 2014

दो इंच की बिकनी से क्या फर्क पड़ता है? 22 अक्टूबर 2014

स्वामी बालेंदु गलतफहमियों, गलत नतीजों और कम कपड़ों से पड़ने वाले बड़े अंतर के बारे में लिख रहे हैं। ...
जनतंत्र का अतिरेक - 20 मई 2014

जनतंत्र का अतिरेक – 20 मई 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि हालाँकि जनतंत्र निस्संदेह सबसे अच्छी राज्य-व्यवस्था है-मगर कभी-कभी इसका अतिरेक भी हो जाता है! ...
तब तक लड़कियां पैदा करते रहना जब तक एक लड़का नहीं हो जाता - 9 अप्रैल 2014

तब तक लड़कियां पैदा करते रहना जब तक एक लड़का नहीं हो जाता – 9 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अपने स्कूली बच्चों के घरों के दौरों के दौरान उन्हें गलियों में लड़कों और ...
जीवन एक संघर्ष है - लेकिन टीवी बहुत ज़रूरी है! 8 अप्रैल 2014

जीवन एक संघर्ष है – लेकिन टीवी बहुत ज़रूरी है! 8 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि गरीब घरों में भी टीवी होना कितनी सामान्य बात हो गई है-इसके अलावा वे ...
महिलाएं प्रेम करती हैं मगर पुरुष सिर्फ कामुक होते हैं! नारीवादी किस तरह लिंगभेद के खिलाफ काम करती हैं-13 फरवरी 2014

महिलाएं प्रेम करती हैं मगर पुरुष सिर्फ कामुक होते हैं! नारीवादी किस तरह लिंगभेद के खिलाफ काम करती हैं-13 फरवरी 2014

स्वामी बालेंदु नारीवादियों के बीच लोकप्रिय एक जुमले का ज़िक्र करते हुए बता रहे हैं कि कैसे यह जुमला लैंगिक-समानता ...
यह आपका जीवन है - ध्यान रहे, समाज आप पर कोई दबाव न बना पाए- 13 अगस्त 2013

यह आपका जीवन है – ध्यान रहे, समाज आप पर कोई दबाव न बना पाए- 13 अगस्त 2013

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन की एक ऐसी विशेष रूपरेखा (कार्ययोजना) बनाई ...
देशों और संस्कृतियों की तुलना करनी चाहिए मगर यह काम बहुत मुश्किल है - 15 जुलाई 2013

देशों और संस्कृतियों की तुलना करनी चाहिए मगर यह काम बहुत मुश्किल है – 15 जुलाई 2013

स्वामी बालेंदु देशों और संस्कृतियों की तुलना करते हुए यह प्रश्न कर रहे हैं कि क्या उन देशों के लोगों ...
क्या लैंगिक समानता के लिए पुरुषों को आंदोलन चलाना होगा? - 27 फरवरी 13

क्या लैंगिक समानता के लिए पुरुषों को आंदोलन चलाना होगा? – 27 फरवरी 13

स्वामी बालेंदु उन दोहरे मानदंडों की बात करते हैं जो लोग स्त्री और पुरुष के बारे में रखते हैं| ...

Leave a Reply