गोपनीय, दमित और फटाफट सेक्स: सेक्स को लेकर यही वर्जनाएँ यौन अपराधों के मूल में हैं – 23 जनवरी 2014

सोमवार को मैंने एक संवेदनशील मुद्दे पर लिखना शुरू किया था: भारत में विदेशी महिला पर्यटकों पर होने वाले यौन अपराधों और बलात्कारों की रिपोर्टों के परिप्रेक्ष्य में उनकी सुरक्षा का सवाल! उसके बाद मैंने इसी मुद्दे से जुड़ी भारतीय महिलाओं की समस्याओं का ज़िक्र किया था और कल उस टिप्पणी का उत्तर देने की कोशिश की थी, जिसका आशय यह था कि महिलाओं के वस्त्रों के चलते ही उनके विरुद्ध यौन अपराध होते हैं। यह एक संवेदनशील मुद्दा है लेकिन साथ बहुत ही महत्वपूर्ण भी है और इसीलिए आज मैं इस समस्या के मूल कारणों पर ईमानदारी के साथ और खुलकर प्रकाश डालना चाहता हूँ, जिससे लोग अपने गलत विचारों को इन झूठे तर्कों के पीछे छिपा न सकें!

जी हाँ, छिपाते हैं, उसका दमन करते हैं और और उसके साथ दो-चार नहीं होना चाहते और उसका सामना नहीं करना चाहते। सेक्स एक ऐसा विषय है जो खुद ही समस्या बन गया है। कुछ सप्ताह पहले मैंने बातों बातों में अपने एक दोस्त से कहा कि मैं "क्या हम सेक्स संबंध स्थापित कर सकते हैं?" इस शीर्षक से एक ब्लॉग लिख रहा हूँ और मैं यह लिखना चाहता हूँ कि "हम अपनी सेक्स जरूरतों के लिए एक दूसरे की मदद क्यों नहीं ले सकते अथवा सेक्स करने के लिए आमंत्रण क्यों नहीं दे सकते?" उसकी प्रतिक्रिया एक टिपिकल भारतीय के सोच को दर्शाने वाली थी: आप सेक्स पर लिखना ही क्यों चाहते हैं? यह चर्चा का विषय नहीं है! जी हाँ, करते सब हैं मगर छिपकर, खुले आम नहीं! फिर उस पर बात क्यों की जाए?

मैं जानता हूँ कि पश्चिमी देशों में भी आप किसी से यूंही यौन संबंध बनाने का अनुरोध नहीं कर सकते, भले ही वह नाइट क्लबों में घुमा-फिराकर चलता ही रहता है, लेकिन यहाँ, भारत में सेक्स पर बात भी करना एक तरह से वर्जित माना जाता है! आप इस शब्द का उच्चारण आपसी बातचीत में भी नहीं करते, अक्सर दोस्तों के साथ भी नहीं। और पत्नी से बात करते हुए सतर्क रहें, उससे ऐसी कोई बात न करें जिससे यह आभास हो कि आपने किसी और से सेक्स संबंधी बात की है। यहाँ तक कि अंतरंग मित्रों के साथ मज़ाक-मज़ाक में अपनी सेक्स फंतासियों की चर्चा करते हुए भी अक्सर आपकी पत्नी शामिल नहीं होती! पत्नी या पति के साथ सेक्स बिलकुल दूसरी बात है।

लाईट बंद करो, सिर्फ वे कपड़े उतारो, जिन्हें उतारे बगैर इस काम को अंजाम नहीं दिया जा सकता और तुरत-फुरत करके फुरसत पाओ। आवाज़ मत करो, बात करने की ज़रूरत नहीं है, सिसकियाँ मत निकालो, सीत्कार मत करो, और देखो भी नहीं। कोई नई क्रीड़ा, कोई नया प्रयोग आजमाने की कोशिश मत करो, रस मिले न मिले, उपभोग की संतुष्टि मिले न मिले! जब उत्तेजना काबू से बाहर हो जाए उसे शांत भर कर लो या तब करो जब बच्चे चाहते हों। बाकी दिन भर, या पूरे सप्ताह या महीना भर सेक्स का खयाल भी मन में न लाओ, सेक्स संबंधी बात मत करो, और हाँ, यौन-स्पर्श पूरी तरह वर्जित है!

मैं कहता हूँ, इससे समस्याएँ तो पैदा होंगी ही? यह वाकई अद्भुत बात है कि विवाह के बाद भी पुरुष अपनी फंतासियों को पूरा न कर पाएँ! यानी, वे अनजान महिलाओं की तरफ देखें और उनके साथ वह सब करने की कल्पना करें, जो उन्हें अपनी पत्नी के साथ करना चाहिए। ये 25 साल से ज़्यादा आयु के अविवाहित पुरुष स्त्रीविषयक दिवास्वप्न देखते हुए अपने माता-पिता से उनका विवाह करवाने की अपेक्षा में इंतज़ार करते रहते हैं कि कब वे वह अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, जिसे वे कचरा फिल्मों में और मोबाइल फोन पर देख-देखकर उत्तेजित होते रहे हैं!

किसी को भी सेक्स पर बात करने की इजाज़त नहीं है, युवा पुरुष और महिलाएं इस विषय पर अपने ख़यालों का इज़हार नहीं कर सकते, कोई नहीं है, जिनसे बात करके वे अपनी शंकाओं का निवारण कर सकें और विवाह के दिन तक वे उसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते! और यह तब है जब आजकल विवाह 25 से 30 वर्ष की उम्र में हो रहे हैं! इस उम्र तक आते आते ये युवा हर तरह की यौनेत्तजनाओं से गुज़र चुके होते हैं लेकिन उसका अनुभव लेने की बात छोड़िए, उन्हें शब्दों में व्यक्त करने का मौका भी उनके पास नहीं होता! विवाह के बाद भी इनमें से ज़्यादातर उत्तेजनाओं का उत्सर्जन नहीं हो पाता!

भारतीय पुरुष और महिलाओं का गर्व और उनकी पवित्रता उनके यौनांगों तक सीमित है। लेकिन इन्हीं पुरुषों की दमित कामुकता जब मौका पाती है और उस पर उनका काबू नहीं रह पाता तो वे बलात्कारी बन जाते हैं। और हाँ, जब वे अनियंत्रित हो जाते हैं तो वे हिंसा और अपराधों की ओर भी प्रवृत्त हो सकते हैं। महिलाओं के प्रति उनकी संकुचित धारणाएँ धर्म द्वारा परिचालित होती हैं, जिसमें महिलाओं के प्रति अक्सर अवमानना का भाव परिलक्षित होता है। और जब वे ऐसा मौका पाते हैं तो फिर महिलाओं को न सिर्फ तुच्छ मानकर उनका अपमान करते हैं बल्कि उन पर बलात्कार (अत्याचार) करने में भी नहीं हिचकिचाते।

यह बड़ी निराशाजनक स्थिति है-और इसे जड़मूल से उखाड़ फेंकना आवश्यक है। भारत को सेक्स के मामले में एक खुली नीति अपनानी चाहिए। और यह काम समस्या के मूल पर प्रहार होगा!

Related posts

प्यार और सेक्स में अंतर: कौन-से हार्मोन चलाते हैं तुम्हारी चाहत और जुड़ाव

प्यार और सेक्स में अंतर: कौन-से हार्मोन चलाते हैं तुम्हारी चाहत और जुड़ाव

जानो प्यार और सेक्स के बीच का असली फर्क, कौन-से हार्मोन इनके पीछे काम करते हैं, क्यों स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री हमेशा ...
कृपया ग्लानि न करें यदि किसी की कल्पना करके आपका खड़ा अथवा गीली हो जाए

कृपया ग्लानि न करें यदि किसी की कल्पना करके आपका खड़ा अथवा गीली हो जाए

क्या मोनोगमी अप्राकृतिक है? क्या अपने जीवन साथी के अलावा किसी और के साथ यौन कल्पनाओं का होना मानसिक विकृति ...
अत्यधिक सेक्स किस तरह एक रूखा अनुष्ठान बनकर रह जाता है - 2 दिसंबर 2015

अत्यधिक सेक्स किस तरह एक रूखा अनुष्ठान बनकर रह जाता है – 2 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे आप भले ही अत्यधिक सेक्स करते हों, खुले, स्वच्छंद संबंधों में अलग-अलग लोगों ...
धर्म, सेक्स, ईश्वर और आपके पूर्वजों के बीच क्या संबंध है? 13 अक्टूबर 2015

धर्म, सेक्स, ईश्वर और आपके पूर्वजों के बीच क्या संबंध है? 13 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु धर्म, सेक्स, कुछ नियमों और उनकी आपसी अंतःक्रियाओं से उद्भूत बहुत सारी मज़ेदार बातों के बारे में लिख ...
हस्तमैथुन से सेक्स के प्रति अरुचि पैदा नहीं होती बल्कि इसका उल्टा होता है! 4 जून 2015

हस्तमैथुन से सेक्स के प्रति अरुचि पैदा नहीं होती बल्कि इसका उल्टा होता है! 4 जून 2015

स्वामी बालेंदु अपने एक मित्र के इस विचार का जवाब दे रहे हैं कि ज़्यादा हस्तमैथुन करने से दंपति एक-दूसरे ...
अपने हाथ की मदद लें - आपको हस्तमैथुन करते हुए अपराधी क्यों महसूस नहीं करना चाहिए! 3 जून 2015

अपने हाथ की मदद लें – आपको हस्तमैथुन करते हुए अपराधी क्यों महसूस नहीं करना चाहिए! 3 जून 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि क्यों हस्तमैथुन करना पूरी तरह नैसर्गिक है और उससे आपको कोई हानि नहीं पहुँचती। ...
अश्लील फिल्में बलात्कार का कारण नहीं हैं। क्यों? 2 जून 2015

अश्लील फिल्में बलात्कार का कारण नहीं हैं। क्यों? 2 जून 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि क्यों अश्लील फिल्में या उनके कारण उपजी काम-वासना के नतीजे में बलात्कार नहीं होते। ...

Leave a Reply