संसार के हर कोने में मेरे मित्र हैं और उनमे से अधिकतर एक साथी से सम्बन्ध रखने में विश्वास रखते है| दूसरे वह हैं जो यह मानते हैं कि एक से अधिक साथी बनाना बेहतर है और स्वास्थ्यकर तथा अधिक आनंददायी भी| इन्होने स्वछंद जीवन जीने का प्रयास किया है और कुछ सीमा तक उसमे सफल भी हुये हैं| मैंने इस तरह के कुछ प्रयास देखे हैं लेकिन इस प्रकार के सम्बन्ध लम्बे समय तक नहीं चलते|
और इस से कभी कभी बड़ी हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न हो जाती है| मेरे एक मित्र,जो एक से अधिक साथी बनाने की आधुनिक विचारधारा के समर्थक हैं, उन्होंने मुझे बताया किस प्रकार वो एक बार बड़ी विचित्र स्थिति में फंस गए थे| वह अपनी प्रेमिका के साथ एक उद्यान में सैर के लिए निकले थे कि तभी एक जोड़ा उनकी तरफ आया| कुछ पास आने पर उन्होंने देखा कि वह उनकी पत्नी और उसका प्रेमी थे| वो सभी एक दूसरे से परिचित थे इसलिए वो सभी कुछ देर ठहरे और बातचीत करने लगे| यह सामान्य सी बात थी अतः कुछ और लोग भी उनके पास आये और कुछ देर बाद एक और जोड़ा आया तो उन्होंने देखा कि वो उनकी प्रेमिका का पति और उसकी प्रेमिका थे| उन्होंने बताया कि परिचय की प्रक्रिया सबसे दिलचस्प थी| अपने पति से परिचय कराया- यह मेरे प्रेमी और उनकी पत्नी हैं| प्रेमी से कहा- यह मेरे पति और उनकी प्रेमिका है| पत्नी से बताया- यह मेरी प्रेमिका और उनके पति हैं| क्या कमाल की व्यवस्था है|
Related posts
प्यार और सेक्स: दिल और शरीर की दो अलग-अलग भाषाएँ
प्यार और सेक्स में अंतर: कौन-से हार्मोन चलाते हैं तुम्हारी चाहत और जुड़ाव
कृपया ग्लानि न करें यदि किसी की कल्पना करके आपका खड़ा अथवा गीली हो जाए
अत्यधिक सेक्स किस तरह एक रूखा अनुष्ठान बनकर रह जाता है – 2 दिसंबर 2015
धर्म, सेक्स, ईश्वर और आपके पूर्वजों के बीच क्या संबंध है? 13 अक्टूबर 2015
हस्तमैथुन से सेक्स के प्रति अरुचि पैदा नहीं होती बल्कि इसका उल्टा होता है! 4 जून 2015



