सेक्स और वज़न कम होने के बीच संबंध! 22 मई 2014

आज मैं एक रोचक नज़रिये की चर्चा करते हुए एक ऐसा काम करूंगा, जिसे करने से मैं सामान्यतः कतराता हूँ: आपको एक सलाह दूंगा। जी हाँ, अपना वज़न कैसे कम करें, इस पर सलाह!

यह अमूल्य ज्ञान प्राप्त किए अब काफी समय व्यतीत हो चुका है: वज़न कम करने के इस रामबाण उपाय का गूढ़ रहस्य, इस बात की असलियत कि क्यों कुछ लोग थोड़ा सा खाकर भी मोटे होते चले जाते हैं जबकि कुछ लोग खाते चले जाते हैं, खाते चले जाते हैं मगर उनकी सुडौल देहयष्टि पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

जिस महिला ने इतनी दया और उदारतापूर्वक अपना ज्ञान मुझसे साझा किया वह स्वयं भी काफी मोटी थी। जब हमारी चर्चा का रुख इस तथ्य की ओर मुड़ा तो उसके पास इसका बहुत स्पष्ट कारण मौजूद था: मुझे सेक्स उपलब्ध नहीं है! मेरी सभी सहेलियाँ दुबली-पतली हैं और मैं इसका कारण जानती हूँ: उनका यौन जीवन बहुत अच्छा है! मैं सेक्स से दूर रहती हूँ-इसलिए मोटी हूँ!

अब आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं आज उन लोगों से, जो मोटापे की समस्या से परेशान हैं, क्या कहना चाहता हूँ: खूब सेक्स करें! जी हाँ, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि, भले ही आप किसी व्यायामशाला में नहीं जाना चाहते, सबेरे उठकर खुली हवा में दौड़ना नहीं चाहते, आपके पास साइकिल चलाने का समय नहीं है तो इस व्यायाम की तरफ मुड़ें और आप इसके असर को पसंद करेंगे!

यह वज़न कम करने का सबसे अच्छा तरीका है: यह आपकी खुराक पर असर नहीं डालता, आप इसे बिस्तर पर लेटे-लेटे कर सकते हैं, ऑफिस में कर सकते हैं, रसोई में या और कहीं भी कर सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात, अगर आप इसे ठीक से और प्रेम से करें तो इससे ज़्यादा आनंददायक काम कोई दूसरा नहीं हो सकता!

निश्चय ही, अगर आप उसका पूरा-पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो कुछ नियमों का आपको पालन करना होगा: कभी भी इसे बेमन से न करें, अपनी पूरी शक्ति और पूरा ध्यान उस पर लगाएँ, आलस्य न दिखाएँ और यह सुनिश्चित करें कि आप दोनों ही इस यौन-व्यायाम का पूरा-पूरा मज़ा ले रहे हैं!

इस व्यायाम के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह किसी साथी या सहभागी के साथ ही पूरी तरह असरकारक हो सकता है। लेकिन दोनों में से किसी को भी इसके पूर्वज्ञान की आवश्यकता नहीं होती, इसका पता सहज ही दोनों को हो जाता है। सच्चाई यह है कि यह व्यायाम किसी कम अनुभवी सहभागियों के साथ करना ज़्यादा आनंददायक होता है। वास्तव में यह वज़न कम करने के आपके प्रयास में ज़्यादा असरकारक सिद्ध होगा।

आप अपने अभ्यास को और सुधार सकते हैं; अपने प्रशिक्षण की और गहराई में जाएँ और यहाँ तक कि एक-एक कर अपने शरीर के हर हिस्से पर ध्यान केन्द्रित करें। और जितना ज़्यादा आप यह व्यायाम करेंगे, उतना ही आपकी जांघें, नितंब और पेट सुगठित आकार ग्रहण करेंगे!

तो, मुझे उम्मीद है कि मैं आपको अपनी अनावश्यक चर्बी को कम करने के इस तरीके पर राज़ी करने में सफल हुआ हूँ। मैं इस तरीके का कायल भी हूँ और उसका उत्साही समर्थक भी-और, यह देखते हुए कि मेरी पत्नी ने मुझसे मिलने के बाद कम से कम दस किलोग्राम वज़न कम किया है, निश्चय ही मैं एक बहुत प्रसन्न व्यक्ति भी हूँ। 🙂

Related posts

प्यार और सेक्स: दिल और शरीर की दो अलग-अलग भाषाएँ

प्यार और सेक्स: दिल और शरीर की दो अलग-अलग भाषाएँ

प्यार और सेक्स: जानिए प्रेम, आकर्षण, लगाव, अंतरंगता और हार्मोन के बीच का वैज्ञानिक और भावनात्मक अंतर। ...
प्यार और सेक्स में अंतर: कौन-से हार्मोन चलाते हैं तुम्हारी चाहत और जुड़ाव

प्यार और सेक्स में अंतर: कौन-से हार्मोन चलाते हैं तुम्हारी चाहत और जुड़ाव

जानो प्यार और सेक्स के बीच का असली फर्क, कौन-से हार्मोन इनके पीछे काम करते हैं, क्यों स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री हमेशा ...
कृपया ग्लानि न करें यदि किसी की कल्पना करके आपका खड़ा अथवा गीली हो जाए

कृपया ग्लानि न करें यदि किसी की कल्पना करके आपका खड़ा अथवा गीली हो जाए

क्या मोनोगमी अप्राकृतिक है? क्या अपने जीवन साथी के अलावा किसी और के साथ यौन कल्पनाओं का होना मानसिक विकृति ...
अत्यधिक सेक्स किस तरह एक रूखा अनुष्ठान बनकर रह जाता है - 2 दिसंबर 2015

अत्यधिक सेक्स किस तरह एक रूखा अनुष्ठान बनकर रह जाता है – 2 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे आप भले ही अत्यधिक सेक्स करते हों, खुले, स्वच्छंद संबंधों में अलग-अलग लोगों ...
धर्म, सेक्स, ईश्वर और आपके पूर्वजों के बीच क्या संबंध है? 13 अक्टूबर 2015

धर्म, सेक्स, ईश्वर और आपके पूर्वजों के बीच क्या संबंध है? 13 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु धर्म, सेक्स, कुछ नियमों और उनकी आपसी अंतःक्रियाओं से उद्भूत बहुत सारी मज़ेदार बातों के बारे में लिख ...
हस्तमैथुन से सेक्स के प्रति अरुचि पैदा नहीं होती बल्कि इसका उल्टा होता है! 4 जून 2015

हस्तमैथुन से सेक्स के प्रति अरुचि पैदा नहीं होती बल्कि इसका उल्टा होता है! 4 जून 2015

स्वामी बालेंदु अपने एक मित्र के इस विचार का जवाब दे रहे हैं कि ज़्यादा हस्तमैथुन करने से दंपति एक-दूसरे ...
अपने हाथ की मदद लें - आपको हस्तमैथुन करते हुए अपराधी क्यों महसूस नहीं करना चाहिए! 3 जून 2015

अपने हाथ की मदद लें – आपको हस्तमैथुन करते हुए अपराधी क्यों महसूस नहीं करना चाहिए! 3 जून 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि क्यों हस्तमैथुन करना पूरी तरह नैसर्गिक है और उससे आपको कोई हानि नहीं पहुँचती। ...

Leave a Reply