हिन्दू धर्म की एक मूलभूत अवधारणा को नज़रअंदाज़ किए बिना आप हिन्दू धर्म में शामिल नहीं हो सकते- 5 जुलाई 2012

कल मैंने वृन्दावन के मंदिरों के बारे में लिखा था और इस्कॉन मंदिर का ज़िक्र करते हुए कहा था कि वहाँ बहुत से विदेशी जाते हैं, पूजा-अर्चना और दूसरे कर्मकांड करते हैं और उस मंदिर को आराधना का एक पवित्र स्थान समझते हैं। इस तरह, जहां अधिकांश भारतीयों के लिए वह मंदिर महज एक पर्यटन स्थल है, विदेशी उसके बारे में बिल्कुल अलग सोचते हैं। लेकिन आज मैं इस दिलचस्प विरोधाभास पर कुछ भी कहने नहीं जा रहा हूँ बल्कि यह बताने जा रहा हूँ कि ऐसे गैर-हिंदुओं के साथ हिन्दू धर्म किस तरह से पेश आता है, जो हिन्दू धर्म में आस्था रखते हैं और हिन्दू मंदिरों में जाते हैं।

साफ शब्दों में कहा जाए तो किसी दूसरे धर्म से हिन्दू धर्म में धर्मांतरण संभव ही नहीं है। ऐसा कोई धर्मग्रंथ नहीं है, जो किसी अन्य धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाने की कोई विधि, कोई प्रक्रिया या कोई कर्मकांड निर्धारित करता है। दूसरे धर्मो की तरह हिन्दू धर्म में किसी बप्तिस्मे की व्यवस्था नहीं है और न ही कुछ धार्मिक सूक्तों, श्लोकों या स्तोत्रों को याद कर लेना हिन्दू होने का प्रमाण माना जाता है। कुछ भी कर लें आप हिन्दू धर्म में धर्म-परिवर्तन कर ही नहीं सकते। इसके विपरीत ऐसी ऋचाएँ और सूक्तियाँ मिल जाएंगी जो यह कहती हैं: "वही व्यक्ति हिन्दू है, जिसने हिन्दू के रूप में जन्म लिया है।"

दूसरे धर्मों के जो लोग यह कहते हैं कि वे हिन्दू धर्म में शामिल हो गए हैं वे हिन्दू धर्मग्रंथों के इन हिस्सों को ठीक तरह से नहीं समझते या हिन्दू धर्म में शामिल होने के व्यामोह और जल्दबाजी में इस बात को नज़रंदाज़ करते हैं। मुझे लगता है कि नए धर्म में प्रवेश का यह तरीका संदेहास्पद है! अगर आप किसी धर्म में विश्वास करना चाहते हैं तो आपको उसे ठीक तरह से समझना होगा और सबसे पहले यह देखना होगा कि क्या आप उसके सदस्य बन भी सकते हैं या नहीं! अगर वह धर्म यह कहता है कि नहीं बन सकते तो आपको उसका अनुसरण करने की आवश्यकता ही क्या है?

तो इस लिहाज से शुरू से ही धर्म परिवर्तन का यह पूरा मामला मज़ाक बन कर रह जाता है! वृन्दावन आने वाले बहुत से विदेशी इस्कॉन के विदेशी भक्तों को धार्मिक हिंदुओं की तरह वस्त्र पहने और चन्दन और चोटियाँ धारण किए देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं। यह वाकई हैरानी की ही बात है!

यह और भी हास्यास्पद हो जाता है, जब वे पाते हैं कि धार्मिक नियमों का पालन करने में ये इस्कॉन के भक्त बहुत सख्त हैं-या संकीर्ण हैं, जो भी आप कहना चाहें! इसके कई उदाहरण मौजूद हैं। आपको माथे पर रोज़ धार्मिक ‘मेकअप’ करना होता है। एक तय संख्या में धार्मिक मंत्रों का जाप करना आवश्यक है-भले ही आप यह काम बाज़ार में सौदा खरीदते हुए करें। पुरुषों को सिर मुंड़ाकर सिर के पीछे चोटी रखनी पड़ती है। पुरुष भक्तों को प्रभुजी और महिला भक्तों को माताजी पुकारना होता है, भले ही आपके साथ उसका कोई दूसरा रिश्ता ही क्यों न हो या उम्र में वह आपसे छोटी ही क्यों न हो। आपको अपना नाम भी बदलना पड़ता है-भले ही आपकी भाषा से बहुत अलग होने के कारण संस्कृत के उस शब्द का उच्चारण भी आप ठीक से न कर पाते हों। इन सब बातों के कारण हालत यह हो जाती है कि सामान्य हिंदुओं को उनके काम बड़े हास्यास्पद नज़र आते हैं।

तब बड़ी हंसी आती है जब ये लोग, जो धर्म परिवर्तन करके हिन्दू धर्म अपनाने के भुलावे में रहते हैं और इस संप्रदाय के सदस्य बन जाते हैं, हिन्दू दिखाई देने के उत्साह में धार्मिक कार्यों में इतने अधिक लिप्त हो जाते हैं कि सामान्य, आधुनिक हिंदुओं को भी मात करते हैं। विडम्बना यह है कि वे कितनी भी कोशिश कर लें, वास्तविकता यही है कि वे किसी भी हालत में हिन्दू नहीं माने जाएंगे क्योंकि धर्म परिवर्तन करके हिन्दू बनना संभव ही नहीं है।

इस बात से हम यह सीखते हैं कि आप किसी भी धर्म या किसी दूसरे व्यक्ति के धर्म की कुछ बातों का दूर से मज़ा ले सकते हैं, कि आप उन विश्वासों को अपने जीवन में उतार सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको औपचारिक रूप से ‘धर्म-परिवर्तन’ करने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी व्यक्ति या उसके धार्मिक व्यवहार की नकल करने की जरूरत नहीं है। किसी की प्रतिलिपि मत बनिए! दूर से उसे सराहिए, उसकी अच्छी बातों की कदर कीजिए मगर स्वयं मौलिक बने रहिए, जैसे हैं, वही। जो आप हैं, उससे अलग कोई दूसरा बनना आपको मनोवैज्ञानिक रूप से बुरी तरह प्रभावित करता है। अगर आप इस आत्म-संदेह की मनोदशा में लम्बे समय तक रहे तो यह आपके मस्तिष्क, भावनाओं और व्यक्तिगत जीवन को नुकसान पहुंचा सकता है। मैंने अपनी यात्राओं में और व्यक्तिगत सत्रों के दौरान बहुत से ऐसे प्रकरण देखे हैं। आपको अपना धर्म छोड़कर किसी और धर्म में शामिल होने की ज़रूरत नहीं है-खासकर उसमें तो बिल्कुल नहीं, जो आपको अपने में शामिल करने से ही इंकार करता है!

Related posts

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए - 17 सितंबर 2015

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए – 17 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि धर्म चाहता है कि लोग उसके निर्देशों पर चलें और लोगों को चाहिए कि ...
जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है - 16 सितंबर 2015

जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है – 16 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह धर्म स्वतंत्रता की उनकी परिकल्पना से बहुत अलग है: वह लोगों पर ...
यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है - 15 सितंबर 2015

यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है – 15 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि बिना घृणा के भी आप इस्लाम और उसके प्रसार को लेकर अपनी चिंताएँ ...
यूरोपियन सरकारों से अपील - शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ - 14 सितंबर 2015

यूरोपियन सरकारों से अपील – शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ – 14 सितंबर 2015

जर्मनी में 200 मस्जिदें तामीर करने के सऊदी अरब के प्रस्ताव पर स्वामी बालेंदु अपने विचार लिख रहे हैं। उनके ...
संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

स्वामी बालेंदु एक टी वी परिचर्चा का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। यह चर्चा संथारा ...
धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं - 11 जून 2015

धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं – 11 जून 2015

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं जो धर्म द्वारा निर्मित भ्रमजाल में निवास करते हैं-या तो ...
"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" - धर्म का बुरा प्रभाव - 26 मार्च 2015

"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" – धर्म का बुरा प्रभाव – 26 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि न जाने कितने लोग अपनी बुरी हालत को सहजता से स्वीकार कर लेते है ...
गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट - 26 फ़रवरी 2015

गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट – 26 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु अपने कुछ मेहमानों के साथ हुए अनुभवों का ज़िक्र कर रहे हैं, जिनमें उनसे धार्मिक समारोहों में शामिल ...
क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वास्तव में वे क्यों सोचते हैं कि लिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है- ...
आइए, लिंग की पूजा करें - उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

आइए, लिंग की पूजा करें – उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु शिवलिंग को लेकर प्रचलित एक और कहानी सुना रहे हैं-और साथ ही इसमें निहित हिन्दू धर्म के एक ...

Leave a Reply