प्रदर्शन और धन कमाने का धन्धा – कुम्भ मेले में साधु और गुरु – 24 जनवरी 2013

कल मैंने बताया कि मैं कुम्भ मेले में नही जा रहा हूं क्योकि इस बात को मैं नही मानता कि गंगास्नान से पाप धुलते हैं और सिर्फ इसलिये ही नही बल्कि और भी वजहें है जिसमें मुझे दिलचस्पी नही है और वास्तव में वे चीजे़ मुझे नापसन्द है पर साथ ही खुशी इस बात की है कि इस समय मैं इलाहाबाद के नज़दीक नही हूं। एक अति महत्वपूर्ण बात जो कि मैने देखी वह यह कि इन साधुओं और बाबाओं में धनलोलुपता बहुत होती है। एक बहुत बड़ा धन्धा धर्म के नाम पर चल रहा है।

मैंने ऐसी रिपोर्ट देखी और सुनी हैं जो लोग कुम्भ मेले से वापस आये है उनकी यही प्रतिक्रिया थी कि वहां पर धर्म के नाम पर धन्धा चल रहा है। मैं उन गुरुओं, महात्माओं और साधुओं के बारे में उल्लेख कर चुका हूं जो इस समय कुम्भ मेले में हैं। वो सिर्फ साधु और गुरु ही नहीं हैं बल्कि उन्हें धन कमाने के बहुत तरीके आते है और यही उनका धन्धा है।

वे प्रवाचक तो है और प्रवचन देना उनका काम है और भाषणबाज़ी भी अच्छी कर लेते हैं। वे अनुष्ठान करते हैं, गंगा में डुबकी लगाते हैं, और लोगों को भीड़ भी अपने पास इकट्ठा किये रहते हैं। हांलाकि वह अपनी भाषणबाज़ी के लिये धन नही मांगते हैं बल्कि वह व्यक्तिगत रूप से लोगों से अनुष्ठान कराने के लिये अवश्य धन मांगते हैं। वे अपने शिविरों में अनुयायियों के साथ इकट्ठा रहते हैं और उनका प्रयास रहता है कि इस आयोजन पर अधिक से अधिक अनुयायियों की जमात बनाते जायें। उनके अनुयायी उन्हें उनसे मिलने, आर्शीवाद लेने और अनुष्ठान कराने का धन देते हैं।

ये सभी गुरु सेल्समैन है, इनके शिविरों में इनकी खुद की दुकाने हैं जिसमें ये माला, ताबीज़, उनके व देवताओ के चित्र बने हुए पेंडेंण्ड्स आदि सब बेचते हैं। अब आप यह तर्क मत देने लगना कि वह खुद तो दुकान पर नही बैठते और न ही पैसे लेते हैं तो इसके लिये आपको बता दूं जैसे बड़े-बड़े सफल दुकानों के मालिक खुद अपनी दुकानों पर नहीं बैठते बल्कि उनके स्टोर मैनेजर बैठते है ठीक वैसे ही इनकी भी दुकानें चलती हैं।

ये होटलों के मालिक भी होते हैं और ये बात इस साल मुझे पता चली है। ये साधु लोग अपने अनुयायियों के लिये आध्यात्मिक छुट्टियों का एक पैकेज भी रखते है जिससे वे लोग कुम्भ मेले में आये और उनके शिविर से किराये पर टेन्ट आदि ले सकें। हमारे स्थानीय समाचार पत्रों में उन सामग्रियों का किराया भी छपा था जिसका मूल्य भी अकसर दर्शनार्थियों की संख्या के अनुसार घटता बढ़ता रहता है, अगर ज्यादा भीड़ हुयी तो अधिक मूल्य और कम हुयी तो कम मूल्य होता है। मूल्यों का विभाजन तीन श्रेणियों नियमित दर्शनार्थी, विशिष्ट दर्शनार्थी और अति विशिष्ट दर्शनार्थी में किया जाता है।

जब मैंने कुम्भ मेले में लोगों के अनुभवो को पढ़ा,तो उनका कहना था कि उन्होंने कुम्भ मेले में ज़रा भी आध्यात्मिकता और दिव्यता का अनुभव नही किया। वहां पर जो भी चींजे़ थी चाहे वो दुकाने हो, खाने का सामान हो और जो लोग टेन्ट लगाये हुये थे उनका बस एक ही उद्देश्य था कि लोग उनकी दुकानों में आये या फिर ये कह लीजिये कि यह सब मज़े लेने के लिये आयोजित किया गया एक मेला हो।

इन सब के साथ सभी गुरू और साधू अपना धन कमाने में लगे हुए थे। कुम्भ मेले में ये बड़ी-बड़ी लग्ज़री कारों से आते हैं और वातानुकूलित टेन्ट में रहते हैं। ये सोने और चांदी के सिंहासन पर बैठते हैं, इनकी मेज पर चांदी के बर्तन रहते हैं और रत्नजडि़त सोने के हार पहनते हैं। ये यह दिखाते हैं कि वह कितने धनी है, अब बताइए कि ये किस प्रकार किसी पैसे वाले सेठ से भिन्न हैं! आप इन्हें धार्मिक व्यापारी कह सकते हो

हास्यास्पद बात यह है कि वह अपने आप को साधु और सन्यासी कहते है मतलब उन्होंने वैराग्य ले लिया है। साधु और सन्यासी ऐसा शब्द है जिसका मतलब है कि जिसका इस भौतिक दुनिया से कोई मतलब न हो और जिसका धन से कोई लेना देना नहीं है। उनका भौतिकवाद और धन का प्रदर्शन साधु शब्द के वास्तविक अर्थ को ही बदल देता है, और ये सब ही आप उस मेले में देखते हैं। इसलिये निश्चित रूप से मैं वहां नहीं जाऊंगा।

Related posts

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए - 17 सितंबर 2015

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए – 17 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि धर्म चाहता है कि लोग उसके निर्देशों पर चलें और लोगों को चाहिए कि ...
जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है - 16 सितंबर 2015

जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है – 16 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह धर्म स्वतंत्रता की उनकी परिकल्पना से बहुत अलग है: वह लोगों पर ...
यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है - 15 सितंबर 2015

यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है – 15 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि बिना घृणा के भी आप इस्लाम और उसके प्रसार को लेकर अपनी चिंताएँ ...
यूरोपियन सरकारों से अपील - शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ - 14 सितंबर 2015

यूरोपियन सरकारों से अपील – शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ – 14 सितंबर 2015

जर्मनी में 200 मस्जिदें तामीर करने के सऊदी अरब के प्रस्ताव पर स्वामी बालेंदु अपने विचार लिख रहे हैं। उनके ...
संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

स्वामी बालेंदु एक टी वी परिचर्चा का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। यह चर्चा संथारा ...
धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं - 11 जून 2015

धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं – 11 जून 2015

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं जो धर्म द्वारा निर्मित भ्रमजाल में निवास करते हैं-या तो ...
"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" - धर्म का बुरा प्रभाव - 26 मार्च 2015

"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" – धर्म का बुरा प्रभाव – 26 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि न जाने कितने लोग अपनी बुरी हालत को सहजता से स्वीकार कर लेते है ...
गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट - 26 फ़रवरी 2015

गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट – 26 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु अपने कुछ मेहमानों के साथ हुए अनुभवों का ज़िक्र कर रहे हैं, जिनमें उनसे धार्मिक समारोहों में शामिल ...
क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वास्तव में वे क्यों सोचते हैं कि लिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है- ...
आइए, लिंग की पूजा करें - उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

आइए, लिंग की पूजा करें – उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु शिवलिंग को लेकर प्रचलित एक और कहानी सुना रहे हैं-और साथ ही इसमें निहित हिन्दू धर्म के एक ...

Leave a Reply