कर्म-कांडों से नहीं मिलता स्वर्ग: नानीजी – 3 जनवरी 13

पिछले महीने जो कुछ भी हुआ है, उन सब के बीच एक चीज़ जो बेहद पक्की हुई है कि जीवन और मृत्यु के संदर्भ में अपने अधार्मिक दृष्टिकोण को लेकर मेरा परिवार और मैं स्वयं और अधिक मज़बूत हुए हैं। लोगों ने भले ही सीधा नहीं पूछा हो लेकिन मैं जानता हूं कि कुछ पाठकों के मन में यह प्रश्न था: अम्मा जी की मृत्यु पर कोई धार्मिक कर्म-कांड न करने को लेकर मेरे पिताजी और मेरी नानी जी का क्या कहना था, उनकी क्या सोच थी. चूंकि कई बार मैंने लिखा था कि वे हम बच्चों से कहीं ज़्यादा धार्मिक थे।

स्पष्ट है, मेरे माता-पिता और मेरी नानी जी सभी ने अपने जीवन का बहुत बड़ा भाग धर्म के साथ बिताया है। विशेष रूप से यहां वृंदावन में, किसी भी व्यक्ति के लिए धर्म से जुड़ा होना बिल्कुल सामान्य है, लेकिन मेरे पिताजी के लिए यह और अधिक महत्व रखता था क्योंकि वे मेरे दादाजी की तरह ही प्रवचन करते थे यानी उनकी आय का स्रोत ही धर्म को लोगों के नज़दीक लाना था। मेरी दादी के कमरे में आज भी वेदी रखी है और वे प्रतिदिन प्रार्थना करती हैं।

मुझमें और हम भाइयों में इन वर्षों के दौरान हुए बदलावों के साथ-साथ वे भी बहुत बदले हैं। एक धार्मिक गुरू और धर्मोपदेशक से यहां तक पहुंचना मेरे लिए एक लंबी प्रक्रिया थी. मैं हमेशा से बहुत खुला रहा हूं। इसके बावजूद कि मैं इस बात का बहुत ध्यान रखता हूं कि मेरे माता-पिता की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, मैं हमेशा उनसे बात कर सकने में और उन्हें यह बता पाने में सक्षम था कि मेरी सोच यहां तक कैसे आ पहुंची. चूंकि सोच में आए इस बदलाव के मेरे कारण न सिर्फ़ मेरे विवेक के स्तर पर बल्कि मन के स्तर पर भी बिल्कुल स्पष्ट, तार्किक और समझने योग्य हैं, वे अक्सर मेरी बात सुनकर सहमति में सिर हिलाते थे, कई बातों से सहमत हुए और मेरे इस तरह सोचने को स्वीकार किया।

इसी कारण से यह मेरे लिए बहुत अधिक आश्चर्यजनक नहीं था कि मेरे पिता किसी कर्म-कांड के इच्छुक नहीं थे, न ही तब जब उनकी बेटी की मृत्यु 2006 में हुई थी और न ही अब जब उनकी पत्नी की मृत्यु 2012 में हुई। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रकाश जा चुका है, क्या किसी तरह के आयोजन या कर्म-कांड से वह प्रकाश वापस आ पाएगा? यह उनकी इच्छा थी कि बेहद सामान्य रूप से दाह-संस्कार कर उन्हें विदा किया जाए।

जहां तक नानीजी का प्रश्न है, मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था कि इन सभी कर्म-कांडों और धार्मिक प्रथाओं में उनकी कितनी आस्था है। जब उनके संबंधी यहां आए थे तो हमारे बीच उन सभी रीतियों के बारे में बात हुई जो हमने नहीं की, क्योंकि सब इस बारे में पूछ रहे थे। हालांकि एक दिन, ऐसी ही बातचीत के बाद उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया. 90 साल की नानीजी जिन्होंने अपना पूरा जीवन एक धार्मिक व्यक्ति के रूप में बिताया, ने मुझसे कहा: ‘बेटा, मेरे बाल धूप में सफ़ेद नहीं हुए हैं। कोई भी दुनिया भर का कर्म-कांड करने से स्वर्ग नहीं चला जाता। उससे कुछ नहीं होता। सबसे ज़्यादा ज़रूरी यह है कि आप अपनी ज़िंदगी में क्या करते हैं। अच्छा कर्म कीजिए और सच्चाई के साथ रहिए।’

Related posts

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए - 17 सितंबर 2015

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए – 17 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि धर्म चाहता है कि लोग उसके निर्देशों पर चलें और लोगों को चाहिए कि ...
जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है - 16 सितंबर 2015

जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है – 16 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह धर्म स्वतंत्रता की उनकी परिकल्पना से बहुत अलग है: वह लोगों पर ...
यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है - 15 सितंबर 2015

यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है – 15 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि बिना घृणा के भी आप इस्लाम और उसके प्रसार को लेकर अपनी चिंताएँ ...
यूरोपियन सरकारों से अपील - शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ - 14 सितंबर 2015

यूरोपियन सरकारों से अपील – शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ – 14 सितंबर 2015

जर्मनी में 200 मस्जिदें तामीर करने के सऊदी अरब के प्रस्ताव पर स्वामी बालेंदु अपने विचार लिख रहे हैं। उनके ...
संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

स्वामी बालेंदु एक टी वी परिचर्चा का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। यह चर्चा संथारा ...
धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं - 11 जून 2015

धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं – 11 जून 2015

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं जो धर्म द्वारा निर्मित भ्रमजाल में निवास करते हैं-या तो ...
"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" - धर्म का बुरा प्रभाव - 26 मार्च 2015

"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" – धर्म का बुरा प्रभाव – 26 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि न जाने कितने लोग अपनी बुरी हालत को सहजता से स्वीकार कर लेते है ...
गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट - 26 फ़रवरी 2015

गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट – 26 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु अपने कुछ मेहमानों के साथ हुए अनुभवों का ज़िक्र कर रहे हैं, जिनमें उनसे धार्मिक समारोहों में शामिल ...
क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वास्तव में वे क्यों सोचते हैं कि लिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है- ...
आइए, लिंग की पूजा करें - उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

आइए, लिंग की पूजा करें – उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु शिवलिंग को लेकर प्रचलित एक और कहानी सुना रहे हैं-और साथ ही इसमें निहित हिन्दू धर्म के एक ...

Leave a Reply