धार्मिक घृणा किस तरह धार्मिक हिंसा में तब्दील हो जाती है-जैसा कि एक बार ओस्लो में हुआ था! 26 जुलाई 2011

कल मैंने लोगों की सामूहिक रूप से हत्या करने वाले हत्यारे आन्द्रेस बियरिंग ब्राइविक के बारे में लिखा था, जिसने कुछ समय पहले बड़ी संख्या में नार्वे के लोगों की हत्या कर डाली थी। जैसी कि उम्मीद थी, कल उसने न्यायालय में बिना किसी पश्चाताप या अपराध-बोध के एक बयान दिया। मैंने उसके मेनिफेस्टो के बारे में कुछ लेख पढ़े हैं, जिसमें बताया गया है कि उसमें कई बार भारत का ज़िक्र किया गया है। वह कहता है कि दुनिया भर के मुस्लिम-विरोधी संगठनों को, जिनमें इजराइल के यहूदी, चीन के बौद्ध, भारत के हिन्दू राष्ट्रवादी और यूरोप और अमरीका के ईसाई कट्टरपंथी शामिल हैं, इस्लाम के विरुद्ध एकजुट होकर काम करना चाहिए।

ऐसा लगता है कि वह भारत के हिन्दू राष्ट्रवादियों से बहुत प्रभावित है और बीजेपी और आरएसएस की वेब-साइटों का ज़िक्र भी करता है। उसके संगठन के कुछ सदस्यों पर वहां हिन्दू आतंकवाद फ़ैलाने का आरोप भी लग चुका है और उनमें से कुछ ने अपना अपराध स्वीकार भी किया है और अब न्यायालयों में उनके अपराधों की सुनवाई हो रही है।

कल ही मैंने यह भी कहा था कि ऐसे विचार और रवैये सारी दुनिया में पाए जाते हैं: हर देश में, हर संस्कृति में। भारत में दंगों या धार्मिक कारणों से होने वाली हिंसा के समय हम इन्हें बड़ी स्पष्टता के साथ देखते और महसूस करते हैं। एक लेख में बीजेपी के एक लोकसभा सदस्य, बी पी सिंघल के बयान का यह अंश पढ़कर मैं हैरान रह गया: 'मैं उस शूटर के उद्देश्य का समर्थन करता हूँ लेकिन उसके तरीके का नहीं। अगर आप देश का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको कुछ न कुछ उग्र, असरकारक और नाटकीय करना ही पड़ता है लेकिन आपको लोगों की हत्याएं नहीं करनी चाहिए।'

'वसुधैव कुटुम्बकं' का मन्त्र जपने वाले इन हिन्दू राष्ट्रवादियों से मैं कहना चाहता हूँ कि आपके पाखण्ड का अब पर्दाफाश हो चुका है। मैं अपनी प्राथमिक कक्षाओं में यह मन्त्र पढ़ चुका हूँ और उसमें ऐसे अतिवादी विचारों के लिए कोई जगह नहीं है।

आप देख सकते हैं, ब्राइविक और इस भारतीय सांसद के विचारों में कोई अंतर नहीं है। ब्राइविक, मानसिक रूप से कुछ ज़्यादा बीमार हो सकता है मगर दोनों का बुनियादी रवैया बिल्कुल एक है और यह रवैया सारे संसार में हर जगह देखने को मिलता है!

ऐसे विचार और ऐसी जघन्य कार्यवाहियां किसी भी धार्मिक समूह में दूसरे समूह के खिलाफ देखने में आती हैं। एक देश में मुसलमान ईसाइयों के विरुद्ध लड़ रहे हैं तो किसी दूसरे देश में हिन्दू मुसलमानों के खिलाफ और कुछ दूसरे देशों में दो धर्मों के लोग आपस में एक-दूसरे की हत्या करते दिखाई देते हैं। वे किस धर्म को मानते हैं या किस धर्म के विरुद्ध लड़ रहे है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, दोनों में एक साम्यता स्पष्ट दिखाई देती है: दोनों घृणा करते हैं।

दुनिया भर में इस कदर फैली घृणा बेहद डरावनी है लेकिन हकीकत भी यही है। इसी घृणा के चलते न जाने कितने लोग जान से हाथ धो बैठे हैं! न जाने कितने रोज़ मारे जा रहे हैं! किसी धर्म के फैलाव को नहीं, इस घृणा को रोकने की ज़रूरत है। ऐसे घृणित विचार किसी के भी मन में मौजूद हो सकते हैं: पड़ोसी, सहकर्मी, बाज़ार में साथ खड़ा कोई व्यक्ति; किसी के मन में भी!

ऐसे विचारों से उपजी हिंसा को हम कैसे रोक सकते हैं? दुनिया भर के मनश्चिकित्सकों, मस्तिष्क सम्बन्धी अनुसंधानकर्ताओं और वैज्ञानिकों से मैं एक अपील करना चाहता हूँ: मुझे लगता है कि महज घृणा के चलते किसी की हत्या करना एक तरह की बीमारी है। कृपा करके इस बीमारी का कारण ढूंढिए। बहुत से लोग अपना गुस्सा व्यक्त करते हैं मगर सिर्फ कुछ ही होते हैं, जो अपनी जिद में हथियार लेकर दूसरों की हत्या करने निकल पड़ते हैं। उनके मस्तिष्क में क्या चल रहा है? क्या समय रहते आप उनके भीतर पनप रहे इस विचार और इस रवैये को पहचान सकते हैं? क्या कोई विकल्प ढूंढ़ा जा सकता है कि इन विचारों से ग्रसित व्यक्ति हत्या करने की हद तक न पहुंचे?

मेरा विचार है कि यह एक मानसिक बीमारी ज़रूर है मगर इसके पीछे कोई न कोई अन्य बात होती है। ऐसा क्या होता है जो उन्हें दूसरों की हत्या करने के लिए प्रेरित करता है? अगर हम बीमारी के कारण को ढूंढ़ लें तो उसके इलाज की संभावना भी सामने आएगी। इसमें कोई शक नहीं कि कोई भी हत्यारा अपराध करने से पहले पुलिस या किसी डॉक्टर के पास जाकर नहीं बताएगा कि वह इस मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। इसलिए सिर्फ इस बीमारी का इलाज ढूंढ़ना ही काफी नहीं है। हमें इस मानसिक समस्या का कारण भी ढूंढ़ना होगा और उसके बाद उसका इलाज। इसका उपाय समाज को बदलने में निहित है। बच्चों का लालन-पालन करने के तरीकों में परिवर्तन लाकर, शिक्षा-व्यवस्था में परिवर्तन लाकर और वयस्कों के आपसी व्यवहार में भी परिवर्तन लाकर। समाज से उस कारक को मिटाकर, जो घृणा का संचार करता है, उसे इतना बढ़ा देता है कि एक व्यक्ति दूसरों की हत्या करने पर आमादा हो जाता है।

अब हम इतना ही कर सकते हैं कि आपसी व्यवहार में हम सहिष्णु बनें और खुद अपने आपसे प्रेम करें। हमें सहिष्णुता और करुणा को अपने जीवन में सक्रियता से लागू करना होगा। अपने बच्चों को प्रेम करना सिखाना होगा और साथ ही इस बात पर नज़र रखना भी कि आपके आसपास के लोग घृणा फैलाने वालों से दूर रहें, वैसे विचारों को पास भी न फटकने दें। इस बात को समझें कि हम एक विश्व हैं और सभी इंसान हैं। याद रखें कि हम सिर्फ जाति, रंग, भाषा, संस्कृति और धर्म अलग होने के कारण भिन्न जीव नहीं हो गए हैं बल्कि सभी इस विशाल मानव समाज के ही हिस्से हैं।

Related posts

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए - 17 सितंबर 2015

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए – 17 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि धर्म चाहता है कि लोग उसके निर्देशों पर चलें और लोगों को चाहिए कि ...
जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है - 16 सितंबर 2015

जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है – 16 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह धर्म स्वतंत्रता की उनकी परिकल्पना से बहुत अलग है: वह लोगों पर ...
यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है - 15 सितंबर 2015

यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है – 15 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि बिना घृणा के भी आप इस्लाम और उसके प्रसार को लेकर अपनी चिंताएँ ...
यूरोपियन सरकारों से अपील - शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ - 14 सितंबर 2015

यूरोपियन सरकारों से अपील – शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ – 14 सितंबर 2015

जर्मनी में 200 मस्जिदें तामीर करने के सऊदी अरब के प्रस्ताव पर स्वामी बालेंदु अपने विचार लिख रहे हैं। उनके ...
संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

स्वामी बालेंदु एक टी वी परिचर्चा का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। यह चर्चा संथारा ...
धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं - 11 जून 2015

धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं – 11 जून 2015

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं जो धर्म द्वारा निर्मित भ्रमजाल में निवास करते हैं-या तो ...
"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" - धर्म का बुरा प्रभाव - 26 मार्च 2015

"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" – धर्म का बुरा प्रभाव – 26 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि न जाने कितने लोग अपनी बुरी हालत को सहजता से स्वीकार कर लेते है ...
गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट - 26 फ़रवरी 2015

गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट – 26 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु अपने कुछ मेहमानों के साथ हुए अनुभवों का ज़िक्र कर रहे हैं, जिनमें उनसे धार्मिक समारोहों में शामिल ...
क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वास्तव में वे क्यों सोचते हैं कि लिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है- ...
आइए, लिंग की पूजा करें - उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

आइए, लिंग की पूजा करें – उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु शिवलिंग को लेकर प्रचलित एक और कहानी सुना रहे हैं-और साथ ही इसमें निहित हिन्दू धर्म के एक ...

Leave a Reply