नास्तिकता के साथ सहमति – ईश्वर एक विचार है लेकिन वह भावनाएं और प्रेम भी है- 8 जून 2012

कल मैंने नास्तिकता का ज़िक्र किया था और कहा था कि वे भी उन्हीं बातों पर विश्वास करने वाले लोगों का एक समूह हैं। वे विश्वास करते हैं कि ईश्वर का अस्तित्व नहीं है और वे इस बात को अधिकतर बड़ी नफरत के साथ कहते हैं, उन लोगों का मज़ाक उड़ाते हुए कि कोई व्यक्ति इतना मूर्ख कैसे हो सकता है कि ईश्वर पर विश्वास करे। आज मैं नास्तिकों के विश्वासों पर अपने कुछ विचार व्यक्त करना चाहूँगा।

सबसे पहली बात जो मैं कहना चाहता हूँ वह यह है कि नास्तिकों को चाहिए कि वे उनसे विपरीत विचार रखने वालों को बर्दाश्त करें। एक वक़्त था, जब लोगों को अन्य ईश्वर पर विश्वास रखने या किसी ईश्वर पर विश्वास न रखने के कारण प्रताड़ित किया जाता था। उस समय आप एक प्रताड़ित व्यक्ति हो सकते थे। इसलिए हममें से कोई भी नहीं चाहता कि ऐसा कोई वक़्त आए, जब किसी भी ईश्वर पर विश्वास करने वालों को प्रताड़ित किया जाए। मज़ाक उड़ाना ठीक है और मैं भी मानता हूँ कि कुछ धार्मिक विश्वास हैं, जिन्हें कोई भी पढ़ा-लिखा, समझदार व्यक्ति हास्यास्पद ही मानेगा। लेकिन आपको यह भी मानना होगा कि दूसरे उन पर विश्वास रखते हैं।

मैंने नास्तिकों को कहते सुना है कि ईश्वर महज एक विचार है। वह मानव मस्तिष्क की एक रचना है और एक कल्पना है, जिसका इसके अतिरिक्त कोई अस्तित्व नहीं है। मनुष्य पहले अस्तित्व में आया और फिर उसके मन में ईश्वर की रचना का विचार आया। साधारणतया मैं इस बात से सहमत हूँ और मुझे खुशी होती है कि कुछ लोग हैं, जो ऐसा कहते हैं। अधिकतर धर्मों में यह विश्वास किया जाता है कि ईश्वर ने मनुष्य की रचना की इसलिए मनुष्य से पहले और यहाँ तक कि इस पृथ्वी के अस्तित्व में आने से पहले भी वह था।

मैं इस बात को नहीं मानता और धर्म की इस बात को भी नहीं कि ईश्वर किसी मंदिर या मूर्ति में रहता है या कोई कर्मकांड करने पर वह आपकी मदद के लिए प्रकट होता है। जब आप इस ईश्वर को ऐसे कार्यों और ऐसी जगहों पर सीमित कर देते हैं तो भ्रष्टाचार शुरू होता है क्योंकि कोई न कोई उस जगह का मालिक होता है या ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो आपको ईश्वर के करीब पहुँचने की सेवाएँ देने का व्यापार करता हो। मेरी नज़र में किसी नाम, आकार, रंग या यरूशलम या वृन्दावन जैसे किसी स्थान से ईश्वर को जोड़ना आवश्यक नहीं है। इससे सिर्फ समस्याएँ पैदा होती हैं।

लेकिन मैं नास्तिकों से पूछना चाहता हूँ कि उस विचार के बारे में आप क्या कहेंगे, जो ईश्वर का निर्माण करता है। एक कल्पना? शायद। लेकिन भले ही वह एक कल्पना हो, अच्छी कल्पना करने में समस्या क्या है? यह अच्छी बात होगी अगर आप उसे विस्तार देकर दूसरों पर नियंत्रण स्थापित करने में उसका उपयोग नहीं करते और दूसरों को अपनी बात पर राज़ी करके उन्हें धोखा नहीं देते।

मैं मानता हूँ कि न सिर्फ वह एक कल्पना है बल्कि एक एहसास भी है, वह प्रेम है। और इसलिए मेरी नज़र में वह आपसे बहुत दूर नहीं है, किसी स्थान पर उसका निवास नहीं है, उसका कोई नाम नहीं है और ऐसा भी नहीं है कि वह किसी खास देश के लोगों के साथ ही रहना पसंद करता हो। नहीं, मेरी नज़र में वह बिकाऊ नहीं है और कर्मकांडों द्वारा प्रसन्न होने वाला या आपके पाप कर्मों पर क्रोधित हो जाने वाला भी नहीं है। वह ऐसी कोई चीज़ नहीं है, जिसके बारे में धर्मग्रंथ लिखे जाएँ या नियम-कायदे बनाए जाएँ।

एक विचार, एक एहसास, एक भावना। सिर्फ प्रेम।

Related posts

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए - 17 सितंबर 2015

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए – 17 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि धर्म चाहता है कि लोग उसके निर्देशों पर चलें और लोगों को चाहिए कि ...
जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है - 16 सितंबर 2015

जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है – 16 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह धर्म स्वतंत्रता की उनकी परिकल्पना से बहुत अलग है: वह लोगों पर ...
यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है - 15 सितंबर 2015

यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है – 15 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि बिना घृणा के भी आप इस्लाम और उसके प्रसार को लेकर अपनी चिंताएँ ...
यूरोपियन सरकारों से अपील - शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ - 14 सितंबर 2015

यूरोपियन सरकारों से अपील – शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ – 14 सितंबर 2015

जर्मनी में 200 मस्जिदें तामीर करने के सऊदी अरब के प्रस्ताव पर स्वामी बालेंदु अपने विचार लिख रहे हैं। उनके ...
संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

स्वामी बालेंदु एक टी वी परिचर्चा का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। यह चर्चा संथारा ...
धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं - 11 जून 2015

धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं – 11 जून 2015

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं जो धर्म द्वारा निर्मित भ्रमजाल में निवास करते हैं-या तो ...
"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" - धर्म का बुरा प्रभाव - 26 मार्च 2015

"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" – धर्म का बुरा प्रभाव – 26 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि न जाने कितने लोग अपनी बुरी हालत को सहजता से स्वीकार कर लेते है ...
गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट - 26 फ़रवरी 2015

गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट – 26 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु अपने कुछ मेहमानों के साथ हुए अनुभवों का ज़िक्र कर रहे हैं, जिनमें उनसे धार्मिक समारोहों में शामिल ...
क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वास्तव में वे क्यों सोचते हैं कि लिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है- ...
आइए, लिंग की पूजा करें - उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

आइए, लिंग की पूजा करें – उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु शिवलिंग को लेकर प्रचलित एक और कहानी सुना रहे हैं-और साथ ही इसमें निहित हिन्दू धर्म के एक ...

Leave a Reply