कुरान और इस्लाम में पाए जाने वाले 17 क्रूर और अकल्पनीय नियम और आयतें- 13 जून 2012

पिछले दो दिन ईसाइयत और हिन्दू धर्म में पाए जाने वाले कुछ क्रूर और मूर्खतापूर्ण नियमों के बारे में लिखने के बाद हमने इस्लाम के बारे में भी अच्छी ख़ासी खोज की और हमें लगता है कि हमें अच्छे परिणाम प्राप्त हुए।

-अच्छी औरतें वे हैं, जो आज्ञाकारी हैं और उन रहस्यों को छिपाकर रखती हैं, जिन्हें अल्लाह ने भी छिपाकर रखा है। उन औरतों को, जिनसे विद्रोह का खतरा है, चेतावनी दें और अपने साथ बिस्तर पर न सुलाएँ और चाबुक से मारें (कोड़े मारें)। (कुरान 4:34)

-मज़हब को मानने वाली औरतों को चाहिए कि वे अपनी नज़रें झुकाकर रखें और अपने स्त्रीत्व की (अपनी शर्मो हया की) रक्षा करें; उन्हें अपनी खूबसूरती और आभूषणों का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। उन्हें अपने सीनों को पर्दे में छिपाकर रखना चाहिए और अपनी खूबसूरती, अपने पति, उसके औरत और मर्द रिश्तेदार, अपने पति के गुलाम या शारीरिक इच्छाओं से महरूम मर्द नौकर (हिजड़े) और छोटे बच्चों को छोड़कर किसी और को नहीं दिखाना चाहिए। उन्हें पैर पटककर नहीं चलना चाहिए जिससे उनके गुप्त आभूषणों की तरफ लोगों का ध्यान न जाए। (कुरान 24:31)

-जो अपने स्वार्थ के लिए धर्मग्रंथ में कही गई बातों को छिपाते हैं, उन्हें जलते हुए अंगारों का सेवन करना होगा (उनके उदर आग में स्वाहा होंगे)। वे दर्दनाक अंत के लिए अभिशप्त हैं। (कुरान 2:174)

-ईसाई और यहूदी (जो धर्मग्रंथ के सिर्फ एक हिस्से पर ही विश्वास लाते हैं) इस जीवन में भी कष्ट उठाएंगे और मरने के बाद नर्क में जाएंगे। (कुरान 2:85)

-जहां भी मिलें, नास्तिकों का कत्ल करो। अगर वे आप पर आक्रमण करते हैं तो उन्हें मार डालो। यही विश्वास न करने वालों का इनाम है। (कुरान 2:191)

-जन्नत में जाने वालों का कुंवारियाँ इंतज़ार कर रही हैं। (कुरान 3:15)

-जो नास्तिक हैं, उनके लिए दर्दनाक अंत का अभिशाप है। (कुरान 3:21)

-जो अपने अच्छे कामों की डींग हाँकते हैं, वे नर्क में जाएंगे। (कुरान 3:188)

-विश्वास न करने वाले नास्तिक सदा-सदा के लिए आग में जलेंगे। जब उनकी त्वचा आग में जल जाएगी तो नई त्वचा प्रदान की जाएगी, जिससे वे लगातार कष्ट झेलते रहें। (कुरान 4:56)

-जो अल्लाह और उसके पैगंबर के विरुद्ध युद्ध करेंगे, उनका कत्ल कर दिया जाएगा या उन्हें सूली पर लटका दिया जाएगा या उनके परस्पर विपरीत हाथ और पाँव काट दिये जाएंगे या उन्हें देश से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस दुनिया में उन्हें इस तरह से तिरस्कृत किया जाएगा और दूसरी दुनिया में उनके लिए भयंकर बरबादी लिखी हुई है। (कुरान 5:33)

– विश्वास न करने वाले नास्तिकों को उबलता पानी पीने के लिए मजबूर किया जाएगा और वे दर्दनाक अंत के लिए अभिशप्त हैं। (कुरान 6:70)

-जो आग में जलने के लिए अभिशप्त होंगे, उनके माथे और पीठ को दागा जाएगा। (कुरान 9:35)

-जो भी यह समझता है कि इस जीवन में और मरणोपरांत अल्लाह उसकी मदद को नहीं आएगा उसे एक लंबी रस्सी छत से लगाकर फांसी लगा लेनी चाहिए और खुद देखना चाहिए कि क्या उसका इतना प्रयास उसे अपने उस दुख से निजात दिला पाया, जिसे लेकर वह इतना क्रुद्ध था। (कुरान 22:15)

-व्यभिचारी और व्यभिचारिणी, दोनों को सौ कोड़े मारो। और अगर तुम अल्लाह और आखिरत पर यकीन रखते हो तो अल्लाह के आज्ञाकारी होने के नाते तुम्हें उन पर तरस न आए। और ईमानवाले कुछ लोग इस सज़ा के गवाह बनें। (कुरान 24:2)

-जो कुरान को ‘महज नीतिकथाएँ’ समझते हैं, उनके नाक को दागा जाएगा। (कुरान 68:15-16)

-अगर कोई औरत किसी मर्द को पाँच बार ‘सीधे अपने स्तनों से’ दूध पिलाती है तो उनके बीच पारिवारिक रिश्ता स्थापित हो जाता है और इसलिए दोनों को अकेले में साथ रहने की इजाज़त दी जा सकती है। (2007 में दिया गया मिस्री फतवा, बाद में वापस लिया गया)

अंतिम नियम, हालांकि वापस ले लिया गया है, मैं उसकी अतीव हास्यास्पदता (उसके मसखरेपन) के चलते उसे भी शामिल करने का लोभ संवरण नहीं कर पाया। ज़ाहिर है, उसे इस सूची से खारिज माना जाए। कल मैं इन तीन सूचियों पर अपने संक्षिप्त विचार प्रकट करूंगा।

Related posts

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए - 17 सितंबर 2015

जीवन आपका है, निर्णय भी आपके होने चाहिए-आपको क्या करना है, इस पर धर्म के दबाव का प्रतिरोध कीजिए – 17 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि धर्म चाहता है कि लोग उसके निर्देशों पर चलें और लोगों को चाहिए कि ...
जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है - 16 सितंबर 2015

जब चुनाव, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को धर्म सीमित करता है – 16 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि किस तरह धर्म स्वतंत्रता की उनकी परिकल्पना से बहुत अलग है: वह लोगों पर ...
यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है - 15 सितंबर 2015

यह कहना कि इस्लाम शांति का धर्म नहीं है, क्यों इस्लाम के विरुद्ध पूर्वग्रह नहीं है – 15 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि बिना घृणा के भी आप इस्लाम और उसके प्रसार को लेकर अपनी चिंताएँ ...
यूरोपियन सरकारों से अपील - शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ - 14 सितंबर 2015

यूरोपियन सरकारों से अपील – शरणार्थियों की मदद करें लेकिन मजहब और मस्जिदों पर सख्त पाबंदी लगाएँ – 14 सितंबर 2015

जर्मनी में 200 मस्जिदें तामीर करने के सऊदी अरब के प्रस्ताव पर स्वामी बालेंदु अपने विचार लिख रहे हैं। उनके ...
संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

संथारा की मूर्खतापूर्ण परंपरा की वजह से आत्महत्या को न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता! 26 अगस्त 2015

स्वामी बालेंदु एक टी वी परिचर्चा का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें वे भी शामिल हुए थे। यह चर्चा संथारा ...
धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं - 11 जून 2015

धर्म के कपटपूर्ण संसार में दो तरह के लोग रहते हैं – 11 जून 2015

स्वामी बालेंदु उन लोगों के बारे में लिख रहे हैं जो धर्म द्वारा निर्मित भ्रमजाल में निवास करते हैं-या तो ...
"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" - धर्म का बुरा प्रभाव - 26 मार्च 2015

"मैं ईश्वर की इच्छा से गरीब हूँ और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता" – धर्म का बुरा प्रभाव – 26 मार्च 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि न जाने कितने लोग अपनी बुरी हालत को सहजता से स्वीकार कर लेते है ...
गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट - 26 फ़रवरी 2015

गैर हिंदुओं को भारत के धार्मिक समारोहों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने संबंधी एक मज़ेदार रिपोर्ट – 26 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु अपने कुछ मेहमानों के साथ हुए अनुभवों का ज़िक्र कर रहे हैं, जिनमें उनसे धार्मिक समारोहों में शामिल ...
क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

क्या भगवान के लिंग की पूजा आपको अच्छा पति दिलवा सकता है? 19 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वास्तव में वे क्यों सोचते हैं कि लिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है- ...
आइए, लिंग की पूजा करें - उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

आइए, लिंग की पूजा करें – उसमें क्या बुराई है? 18 फ़रवरी 2015

स्वामी बालेन्दु शिवलिंग को लेकर प्रचलित एक और कहानी सुना रहे हैं-और साथ ही इसमें निहित हिन्दू धर्म के एक ...

Leave a Reply