पिछले तीन दिन से खुले संबंधों के बारे में लिखने के बाद और यह बताने के बाद कि क्यों वे अक्सर असफल रहते हैं, आज मैं एक और बात बहुत स्पष्ट कर देना चाहता हूँ: जबकि मेरा विश्वास है कि वे सफल नहीं हो सकते, अगर लोग इन संबंधों को आजमाना चाहते हैं तो मैं नहीं समझता कि उसमें कुछ भी गलत है।
मैं सामान्य रूप से खुले दिमाग वाला और खुले और स्पष्ट रवैए वाला व्यक्ति हूँ, विशेष रूप से सेक्स को लेकर। मैं मानता हूँ कि यह पूरी तरह आपका चुनाव होना चाहिए कि आप किसके साथ सेक्स संबंध रखना चाहते हैं। अगर आप कई अलग-अलग लोगों के साथ सम्भोग करना चाहते हैं तो कीजिए। अगर आप किसी एक व्यक्ति के साथ बंधे नहीं रहना चाहते तो वैसा ही करें। अगर आप किसी एक व्यक्ति के साथ सुदीर्घ और पक्का संबंध रखते हुए आपसी समझौते के तहत अधिक पार्टनर्स रखने की स्वतंत्रता चाहते हैं तो वह भी मेरे लिए पूरी तरह स्वीकार्य है।
सेक्स एक वर्जना बन चुका है, जबकि यह दुनिया में सबसे अधिक आनंददायक कार्य है और इसके साथ तरह-तरह के प्रयोग करना, और नई-नई चीजें आजमाना और भी आनंददायक उत्तेजना प्रदान करता है। शायद इसी आनंद के चलते इसका दमन किया जाता है, जिससे लोगों को अपने काबू में रखा जा सके।
इसकी जगह आप अपने आपको शक्तिशाली बनाने में सेक्स का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन जब मैं यह कहता हूँ तो मेरा मतलब यह नहीं होता कि सिर्फ इसलिए कि समाज इसे वर्जित करता है, ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के साथ संभोग करने से आप अधिक शक्तिशाली और कार्यक्षम हो जाते हैं। जी नहीं, मेरा मतलब होता है कि आप अपने दिल की सुनें और अपने शरीर की आवश्यकता तो पूरी करें ही, अपनी भावनात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति भी करें। कि अपनी दिली इच्छाओं के सामने आप परम्पराओं और सामाजिक नियमों को व्यवधान न बनने दें।
लेकिन मेरा विश्वास है कि देर-सबेर अधिकतर लोगों का मन उन्हें बता देगा: यही है वह! वह व्यक्ति, जिसे मैं किसी और के साथ साझा नहीं करना चाहता और जिसके लिए मैं स्वयं एकमात्र व्यक्ति बने रहना चाहता हूँ।
मेरी नज़र में अन्य सभी संबंध सफल नहीं हैं।
Related posts
एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता – 1 दिसंबर 2015
क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं – 30 नवंबर 2015
अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें – 29 अक्टूबर 2015
क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015
पश्चिम में बसना – मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना – 7 जुलाई 2015
भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें – 6 जुलाई 2015
पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं – 2 जुलाई 2015
पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015
भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप ‘रजोधर्म के भारतीय नियमों’ का पालन करती हैं? 30 जून 2015
