शारीरिक नज़दीकी और समर्पण – सफल रिश्तों की कुंजी – 14 जनवरी 10

You are currently viewing शारीरिक नज़दीकी और समर्पण – सफल रिश्तों की कुंजी – 14 जनवरी 10

कुछ दिन पहले मैंने आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरिज) के बारे में लिखा था। कई बार लगता है कि ऐसा विवाह, विवाह नहीं व्यापार है। एक पिता अपनी पुत्री के लिए एक सुयोग्य वर 'खरीदने के लिए' बेशुमार पैसा खर्चता है और एक दूसरे से पूरी तरह अनजान दो व्यक्तियों को विवाह के बंधन में बांध दिया जाता है। ऐसे विवाहों में तलाक की नौबत चाहे थोड़ा कम देखने में आती हो लेकिन कोई अचरज नहीं कि यहां भी पति – पत्नी के बीच अकसर असहमति और तू – तू मैं – मैं होती रहती है।

पाश्चात्य देशों में लोग एक दूसरे से मिलते हैं, डेटिंग करते हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह जानने के बाद ही शादी करते हैं। इसके बावजूद वहां विवाह असफल हो जाते हैं। तो फिर विवाह की सफलता की कुंजी आखिर है क्या?

आपने देखा होगा कि आयोजित विवाह भी ज्यादा सफल नहीं होते। पति – पत्नी एक दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पाते या फिर पत्नी को सास – ससुर के साथ रहने में दिक्कत होती है। पश्चिम में आप देखेंगें कि लोग किस प्रकार एक के बाद एक प्रयोग करते रहते हैं, बार बार उनका दिल टूटता है और अधिकतर मामलों में लाख कोशिशों के बावजूद असफलता हाथ लगती है।

मेरी दृष्टि में विवाह की सफलता के लिए शारीरिक नज़दीकी और पूर्ण समर्पण, इन दो बातों का होना बहुत आवश्यक है। यदि समर्पण की भावना का अभाव है तो शारीरिक रुप से नज़दीक होने और एकसाथ एक ही कमरे में रहने और सोने के बावजूद दूरी बनी रहेगी। वे कभी एक दूसरे को समझ नहीं पाएंगें। कई बार तो ऐसे विवाहसंबंध ३० – ४० बरस के बाद भी टूटते देखे गए हैं। परस्पर समर्पण की भावना का होना निहायत ज़रूरी है।

Related posts

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते - 3 दिसंबर 2015

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते – 3 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि वे यह नहीं समझते कि खुले, स्वच्छंद संबंधों में नैतिक या सामाजिक रूप ...
एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता - 1 दिसंबर 2015

एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता – 1 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु खुले संबंधों में आने वाली एक और समस्या के बारे में लिख रहे हैं: जब लोग अपने मुख्य ...
क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं - 30 नवंबर 2015

क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं – 30 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्वच्छंद जीवन शैली और खुले सेक्स संबंधों के बारे में लिखते हुए बता रहे हैं कि क्यों यह ...
अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें - 29 अक्टूबर 2015

अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें – 29 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु संबंधों में अहं की नकारात्मक भूमिका के विषय में लिखते हुए बता रहे हैं कि कैसे वह अक्सर ...
क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु अपने एक सलाह सत्र का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें एक पुरुष ने स्वीकार किया कि वह अपनी ...
पश्चिम में बसना - मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना - 7 जुलाई 2015

पश्चिम में बसना – मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना – 7 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु पश्चिम में बसने जा रहे भारतीयों को बता रहे हैं कि अगर वे वास्तव में वहाँ ठीक तरह ...
भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें - 6 जुलाई 2015

भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें – 6 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु उन भारतीय पुरुषों से मुखातिब हैं, जिनकी साथी पश्चिमी महिलाएँ हैं और जो उनके साथ किसी पश्चिमी देश ...
पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं - 2 जुलाई 2015

पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं – 2 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु उन दिक्कतों के बारे में लिख रहे हैं, जो एक पश्चिमी महिला के सामने आ सकती हैं, जो ...
पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु भारतीय पुरुषों से विवाह करके भारत में बसी पश्चिमी महिलाओं के सामने आने वाली एक और चुनौती की ...
भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप 'रजोधर्म के भारतीय नियमों' का पालन करती हैं? 30 जून 2015

भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप ‘रजोधर्म के भारतीय नियमों’ का पालन करती हैं? 30 जून 2015

स्वामी बालेंदु भारतीय संयुक्त परिवार में व्याप्त धार्मिक और अंधविश्वास से पूर्ण रीति-रिवाजों के बारे में लिख रहे हैं, जो ...

Leave a Reply