भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें – 6 जुलाई 2015

भारतीय पति या साथी के साथ भारत में बसने आई पश्चिमी महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के बारे में लिखने के बाद आज और शायद अगले कुछ दिनों तक मैं बाज़ी पलटकर उन भारतीय पुरुषों के बारे में लिखूँगा, जो अपनी पश्चिमी पत्नियों या साथी के साथ पश्चिम में बसना चाहते हैं। अपने संबंधों में सामंजस्य पैदा करने के अलावा भी बहुत कुछ बाकी रह जाता है! और एक बहुत बड़ी बात होती है संयुक्त परिवार में सारा जीवन बिताने के बाद अचानक आप अपने आपको ऐसे समाज में पाते हैं, जहाँ वैयक्तिकता का बोलबाला है। पश्चिम में मैं जहाँ भी गया हूँ मैंने इसे सामान्य रूप से हर जगह मौजूद पाया है।

पहली बात- आप यह मानकर चलिए कि आप अपने साथी के माता-पिता या किसी दूसरे परिवार वाले के साथ रहने नहीं जा रहे हैं। अगर आपने इसके बारे में पहले सुन नहीं रखा है तो आपको यह बड़ा अजीब सा लग सकता है लेकिन 18 या 20 साल की उम्र में घर से बाहर निकल पड़ना पश्चिम में सामान्य सी बात है। इसलिए नहीं कि उनके घर में कोई समस्या है या उनकी आपस में पटती नहीं है- बल्कि यही वहाँ का रिवाज है। और जबकि भारत में भी युवक दूसरे शहरों में पढ़ने जाते हैं लेकिन वे सामान्यतया घर वापस लौट आते हैं, जिससे जहाँ तक हो सके, अपने माता-पिता और संयुक्त परिवार के साथ रह सकें।

पश्चिम में बिल्कुल शुरू से ही बच्चों को अपना काम भरसक खुद करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह एक तरह का व्यक्तिवाद है, 'मेरा' 'तुम्हारा' वाली सोच, जो कभी-कभी आपको बड़ा अजीब और औपचारिक लग सकती है। अधिकतर भारतीयों को यह एकाकी लगता है।

एक ऐसे व्यक्ति के रूप में, जो अपने भाई-बहनों, चाचा-चाचियों और दादा-दादी के साथ रहकर बड़ा हुआ है, अचानक एक खाली फ्लैट में पहुँचना बड़ा आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। न बच्चों की खिलखिलाहटें, न परिवार के सदस्यों की शोरभरी बातचीत, न रसोई में बर्तनों का खड़कना! पूरे घर में ज़्यादा से ज़्यादा आपके एकमात्र साथी का स्वर- वह कितना हो सकता है? खैर, भारत में हर जगह मौजूद शोर की तुलना में पश्चिमी दुनिया के अधिकतर भागों में बेहद कम शोर होता है- लेकिन अपने घर में आप इस कमी को सबसे अधिक महसूस करते हैं। इस तथ्य का, कि घर में बस आप दो प्राणी ही हैं, आपको बहुत जल्दी आदी होना पड़ेगा या फिर तुरत-फुरत एक बच्चे के बारे में निर्णय लेना होगा!

इसके अलावा आपको यह भी समझना होगा कि इसका अर्थ है, पारिवारिक लोग भी आपस में उतने निकट नहीं होते जितने भारत में होते हैं। सामान्यतया वे भारतीयों जैसे जबरदस्त रूप से भावुक नहीं होते! भारत में परंपरागत रूप से पत्नी के घर में दामाद का स्वागत किसी राजकुमार की तरह किया जाता है। अगर आप अपने ससुर के यहाँ ऐसे किसी स्वागत की अपेक्षा कर रहे हैं तो, माफ़ कीजिए, वहाँ आपको बुरी तरह निराश होना पड़ेगा- सिर्फ इसलिए कि वे उतने भावुक नहीं होते कि भारत की तरह अपने रिश्तेदारों की आमद को किसी बड़े त्यौहार की तरह समारोह पूर्वक मनाएँ!

निश्चय ही, परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भी होता है और अलग-अलग परिवारों में आपसी निकटता की मात्रा ज़्यादा या कम हो सकती है। कहा जाना चाहिए कि यह संबंधित लोगों के अलग-अलग स्वभावों पर निर्भर करता है।

लेकिन अगर आप अकेलापन महसूस करने लगें तो हमेशा इस बात का स्मरण करें कि आप यहाँ, इस अजनबी मुल्क में क्यों आए हैं- उसके साथ जीवन बिताने के लिए, जिससे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं! इसलिए उठिए और अच्छे विचार मन में लाइए और साथी के साथ अपने संबंधों पर मन को एकाग्र कीजिए! या इस बात का आनंद लीजिए कि अब आप एक भिन्न देश और भिन्न सांस्कृतिक वातावरण में जीवन बिता रहे हैं! इस पहलू पर मैं अधिक विस्तार से कल लिखूँगा।

Related posts

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते - 3 दिसंबर 2015

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते – 3 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि वे यह नहीं समझते कि खुले, स्वच्छंद संबंधों में नैतिक या सामाजिक रूप ...
एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता - 1 दिसंबर 2015

एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता – 1 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु खुले संबंधों में आने वाली एक और समस्या के बारे में लिख रहे हैं: जब लोग अपने मुख्य ...
क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं - 30 नवंबर 2015

क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं – 30 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्वच्छंद जीवन शैली और खुले सेक्स संबंधों के बारे में लिखते हुए बता रहे हैं कि क्यों यह ...
अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें - 29 अक्टूबर 2015

अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें – 29 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु संबंधों में अहं की नकारात्मक भूमिका के विषय में लिखते हुए बता रहे हैं कि कैसे वह अक्सर ...
क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु अपने एक सलाह सत्र का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें एक पुरुष ने स्वीकार किया कि वह अपनी ...
पश्चिम में बसना - मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना - 7 जुलाई 2015

पश्चिम में बसना – मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना – 7 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु पश्चिम में बसने जा रहे भारतीयों को बता रहे हैं कि अगर वे वास्तव में वहाँ ठीक तरह ...
पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं - 2 जुलाई 2015

पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं – 2 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु उन दिक्कतों के बारे में लिख रहे हैं, जो एक पश्चिमी महिला के सामने आ सकती हैं, जो ...
पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु भारतीय पुरुषों से विवाह करके भारत में बसी पश्चिमी महिलाओं के सामने आने वाली एक और चुनौती की ...
भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप 'रजोधर्म के भारतीय नियमों' का पालन करती हैं? 30 जून 2015

भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप ‘रजोधर्म के भारतीय नियमों’ का पालन करती हैं? 30 जून 2015

स्वामी बालेंदु भारतीय संयुक्त परिवार में व्याप्त धार्मिक और अंधविश्वास से पूर्ण रीति-रिवाजों के बारे में लिख रहे हैं, जो ...
भारतीय मर्द से शादी करना चाहती हैं? क्या संयुक्त परिवार के अनुभवों से गुज़रने के लिए भी तैयार हैं? 29 जून 2015

भारतीय मर्द से शादी करना चाहती हैं? क्या संयुक्त परिवार के अनुभवों से गुज़रने के लिए भी तैयार हैं? 29 जून 2015

स्वामी बालेंदु एक ऐसे विषय पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं, जो आगे चलकर कई और समस्याओं में परिणत ...

Leave a Reply