प्रेमसंबंध में सफलता के चार सोपान – 20 मार्च 08

You are currently viewing प्रेमसंबंध में सफलता के चार सोपान – 20 मार्च 08

आज हमने स्कूल के नन्हे- मुन्नों के साथ होली खेली। सबके हाथों में पिचकारियां थी और सब बाल्टियों से रंगीन पानी पिचकारियों में भर रहे थे। हम सब के पास रंगीन पानी और अबीर – गुलाल था जो हम एक दूसरे के ऊपर डाल रहे थे। सबने बहुत मस्ती की। एंड्रीया , मेली , सुसी और रमोना तो अभी तक गुलाबी रंग में रंगे हुए हैं। यह रंग इतना पक्का होता है कि जल्दी से उतरता नहीं है। वैसे भी इसे रगड़ – रगड़्कर उतारने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि अभी हम कल और परसों भी एक दूसरे पर रंग डालेंगें।

मैंने पहले भी कहा है कि किसी के प्रेम पड़ना आसान होता है लेकिन उस रिश्ते को परवान चढ़ाना और निभाना बहुत ही मुश्किल। मैं तो कहूंगा कि सभी को प्रेम के वशीभूत होना चाहिए। यह आवश्यक नहीं कि आप किसी पुरुष या स्त्री के साथ ही प्रेम करें। आप किसी सुगंध, किसी रंग या फिर किसी एक खास पल के साथ भी प्रेम में डूब सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की वाक् कला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, पड़ोसी का दस्ताना व्यवहार आपको लुभा सकता है। इस बात पर भी मुग्ध हो सकते हैं कि आप स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। ये सभी बातें आपके जीवन में सकारात्मकता लाती हैं।

हमारी आदत होती है कि सदैव बुरी बातों की तरफ हमारी दृष्टि जाती है। बेहतर होगा कि अच्छी बातों में ध्यान लगाएं और जीवन का आनंद लें। किसी व्यक्तिविशेष के बारे में बात करते समय यह महत्वपूर्ण होता है कि हम उसकी अच्छाई और बुराई दोनों पर नज़र डालें। दरअसल किसी भी प्रेमसंबंध की चार सीढ़ियां होनी चाहिए : सबसे पहले उस व्यक्ति से आपका परिचय हो, उसके बाद आप उस पर विश्वास करें, तीसरी सीढ़ी है प्रेम होना और आखिर में उसके साथ एक रिश्ता कायम होना । किसी व्यक्ति को जाने बिना आप उस पर विश्वास नहीं कर सकते। और यह विश्वास ही प्रेम का आधार होता है। रिश्ते की इमारत प्रेम की नींव पर खड़ी होनी चाहिए!

अकसर मैंने देखा है कि लोग इससे उल्टा करते हैं : वे पहले एक रिश्ता कायम कर लेते हैं और फिर उसके बाद प्रेम के उत्पन्न होने का इंतज़ार करते हैं या उसे उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं। देखा जाए तो ऐसा संबंध आयोजित विवाह (अरेंज्ड मैरिज) से बहुत भिन्न नहीं होता। इस विवाहों में भी स्त्री – पुरुष एक दूसरे से अपरिचित होते हैं और फिर कुछ समय बाद, कई बार तो वर्षों के बाद, सही मायनों में उनके बीच प्रेम प्रस्फुटित होता है। कई बार तो ऐसे विवाहों में प्रेमभावना कभी उत्पन्न ही नहीं होती। जाहिर है कि कहीं कुछ गड़बड़ है । पहले एक दूसरे को जानें , तभी विश्वास पैदा होगा। विश्वास के बाद प्रेम और उसके बाद रिश्ता कायम होना लाजिमी है। इस प्रकार एक ठोस बुनियाद पर खड़ा हुआ आपका रिश्ता चिरस्थाई बना रहेगा।

Related posts

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते - 3 दिसंबर 2015

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते – 3 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि वे यह नहीं समझते कि खुले, स्वच्छंद संबंधों में नैतिक या सामाजिक रूप ...
एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता - 1 दिसंबर 2015

एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता – 1 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु खुले संबंधों में आने वाली एक और समस्या के बारे में लिख रहे हैं: जब लोग अपने मुख्य ...
क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं - 30 नवंबर 2015

क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं – 30 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्वच्छंद जीवन शैली और खुले सेक्स संबंधों के बारे में लिखते हुए बता रहे हैं कि क्यों यह ...
अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें - 29 अक्टूबर 2015

अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें – 29 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु संबंधों में अहं की नकारात्मक भूमिका के विषय में लिखते हुए बता रहे हैं कि कैसे वह अक्सर ...
क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु अपने एक सलाह सत्र का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें एक पुरुष ने स्वीकार किया कि वह अपनी ...
पश्चिम में बसना - मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना - 7 जुलाई 2015

पश्चिम में बसना – मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना – 7 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु पश्चिम में बसने जा रहे भारतीयों को बता रहे हैं कि अगर वे वास्तव में वहाँ ठीक तरह ...
भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें - 6 जुलाई 2015

भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें – 6 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु उन भारतीय पुरुषों से मुखातिब हैं, जिनकी साथी पश्चिमी महिलाएँ हैं और जो उनके साथ किसी पश्चिमी देश ...
पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं - 2 जुलाई 2015

पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं – 2 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु उन दिक्कतों के बारे में लिख रहे हैं, जो एक पश्चिमी महिला के सामने आ सकती हैं, जो ...
पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु भारतीय पुरुषों से विवाह करके भारत में बसी पश्चिमी महिलाओं के सामने आने वाली एक और चुनौती की ...
भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप 'रजोधर्म के भारतीय नियमों' का पालन करती हैं? 30 जून 2015

भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप ‘रजोधर्म के भारतीय नियमों’ का पालन करती हैं? 30 जून 2015

स्वामी बालेंदु भारतीय संयुक्त परिवार में व्याप्त धार्मिक और अंधविश्वास से पूर्ण रीति-रिवाजों के बारे में लिख रहे हैं, जो ...

Leave a Reply