अपने जीवनसाथी की मां न बनें – 1 नवम्बर 08

You are currently viewing अपने जीवनसाथी की मां न बनें – 1 नवम्बर 08

कई बार मैं रिश्ते की तुलना एक पात्र से करता हूं। एक रिश्ते में जिस प्रेम का अनुभव हम करते हैं वह इस पात्र में झरने वाले अमृत के समान होता है। आप इस पात्र को अमृत से भर सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि यह पात्र उस अमृत को अपने भीतर समाए रक्खे। प्रेम को आकार देने के लिए एक रिश्ते की ज़रूरत होती है। यह बात मायने नहीं रखती कि रिश्ता किस प्रकार का है। रिश्ता चाहे पति पत्नी का हो, मां – बेटी, भाई – बहन का हो या फिर दो मित्रों का, एक रिश्ता तो है जिसमें प्रेम पल्लवित हो सकता है। आप इस रिश्ते को बनाए रखते हैं ताकि प्रेम नित्यप्रति फलता – फूलता रहे। प्रेम किसी न किसी रिश्ते के आधार पर ही पुष्पित होता है।

जब आप दोनों हाथों से ताली बजाते हैं तभी आवाज़ पैदा होती है। केवल एक हाथ से ताली नहीं बजती है। इसी प्रकार एक रिश्ते को संगीतमय एवं जीवंत बनाने के लिए दोनों पक्षों को मेहनत करनी पड़ती है। संबंधों में समरसता लाने के लिए दोनों ओर से प्रयास करने पड़ते हैं। रिश्ते के जिस भी स्तर पर आप हैं उसे बनाए रखिए। यदि संबंध पिता – पुत्र का है तो भूमिकाएं बदलने की कोशिश न करें। पिता को पिता की भूमिका में ही रहने दें। न ही रिश्ते की अंतर्निहित भावना को बदलने की कोशिश करें क्योंकि ऐसा करके आप उसके वर्तमान स्वरूप को भी खो देंगें। यदि आप पति – पत्नी हैं तो अपने साथी की मां बनने की कोशिश कतई न करें।

मेरे एक मित्र, डॉ. माइकल कोसक जो पेशे से मनोचिकित्सक है, ने मुझे एक मज़ेदार लतीफा सुनाया : एक व्यक्ति मनोचिकित्सक के पास गया और कहने लगा,” मैं एक स्त्री से प्रेम करता हूं और उसके साथ शादी करना चाहता हूं। वह बिल्कुल मेरी मां की तरह मेरा ख्याल रखती है, मेरे लिए भोजन बनाती है। वह अद्भुत है “ और उस व्यक्ति ने उस स्त्री से विवाह कर लिया। विवाह के बीस बरस बाद वही व्यक्ति मनोचिकित्सक के पास दोबारा आया और बोला “ मैं अपनी पत्नी से तलाक़ चाहता हूं। वह हर वक़्त मेरी मां बनी रहती है“

कहने का तात्पर्य है कि रिश्ते के स्तर को बनाए रखिए और एक दूसरे के प्रति वफादारी रहिए। खासकर प्रेमसंबंध में ईमानदारी बरतना अति महत्वपूर्ण होता है। आज दोपहर में आयुर्वेद योग कोर्स के प्रतिभागियों ने स्कूल के बच्चों को यूनिफॉर्म के दूसरे जोड़े की कमीज़ें वितरित कीं। बहुत सुखद लगता है कि अब बच्चों के पास यूनिफॉम का दूसरा जोड़ा भी है।


युनिफोर्म वितरण की फोटो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related posts

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते - 3 दिसंबर 2015

उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते – 3 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्पष्ट कर रहे हैं कि वे यह नहीं समझते कि खुले, स्वच्छंद संबंधों में नैतिक या सामाजिक रूप ...
एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता - 1 दिसंबर 2015

एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता – 1 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु खुले संबंधों में आने वाली एक और समस्या के बारे में लिख रहे हैं: जब लोग अपने मुख्य ...
क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं - 30 नवंबर 2015

क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं – 30 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु स्वच्छंद जीवन शैली और खुले सेक्स संबंधों के बारे में लिखते हुए बता रहे हैं कि क्यों यह ...
अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें - 29 अक्टूबर 2015

अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें – 29 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु संबंधों में अहं की नकारात्मक भूमिका के विषय में लिखते हुए बता रहे हैं कि कैसे वह अक्सर ...
क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु अपने एक सलाह सत्र का ज़िक्र कर रहे हैं, जिसमें एक पुरुष ने स्वीकार किया कि वह अपनी ...
पश्चिम में बसना - मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना - 7 जुलाई 2015

पश्चिम में बसना – मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना – 7 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु पश्चिम में बसने जा रहे भारतीयों को बता रहे हैं कि अगर वे वास्तव में वहाँ ठीक तरह ...
भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें - 6 जुलाई 2015

भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें – 6 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु उन भारतीय पुरुषों से मुखातिब हैं, जिनकी साथी पश्चिमी महिलाएँ हैं और जो उनके साथ किसी पश्चिमी देश ...
पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं - 2 जुलाई 2015

पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं – 2 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु उन दिक्कतों के बारे में लिख रहे हैं, जो एक पश्चिमी महिला के सामने आ सकती हैं, जो ...
पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015

स्वामी बालेन्दु भारतीय पुरुषों से विवाह करके भारत में बसी पश्चिमी महिलाओं के सामने आने वाली एक और चुनौती की ...
भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप 'रजोधर्म के भारतीय नियमों' का पालन करती हैं? 30 जून 2015

भारत में विवाहित पश्चिमी महिलाओं: क्या आप ‘रजोधर्म के भारतीय नियमों’ का पालन करती हैं? 30 जून 2015

स्वामी बालेंदु भारतीय संयुक्त परिवार में व्याप्त धार्मिक और अंधविश्वास से पूर्ण रीति-रिवाजों के बारे में लिख रहे हैं, जो ...

Leave a Reply