आज एक व्यक्ति हीलिंग के लिए मेरे पास आया। वह बहुत दुखी था और जार – जार रो रहा था। एक साल साथ रहने के बाद उसकी पत्नी बिना कोई कारण बताए किसी और पुरुष के साथ चली गई थी। एक दूसरा व्यक्ति आया जो चालीस बरसों से पत्नी के साथ रहते रहते ऊब गया था और अब ‘बदलाव ‘ चाहता था। मैं बैठा हुआ सोच रहा था “ ये क्या हो रहा है? “ हीलिंग सत्रों के दौरान मैं बहुत से लोगों से मिलता हूं। बहुत कुछ देखता – सुनता भी हूं। मैं एक हीलर हूं और ज़ाहिर है कि मैं किसी की भी पहचान को उद्घाटित नहीं करता हूं और न ही उनकी परेशानियों के बारे में किसी से बातचीत करता हूं। इस सभी विषयों पर अपने विचार मैं किसी और दिन व्यक्त करूंगा। सत्र पूरा होने के बाद हम एक भारतीय रेस्तरां में भोजन करने गए। खाना खाते वक़्त भी रिश्तों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होती रही। सुस्वादु भोजन करने के बाद हम लुसाने के गिरिजाघर गए और वहां से जेनेवा झील के चारों तरफ शहर की रोशनी का अद्भुत नज़ारा देखा।
Related posts
उन्मुक्त सेक्स संबंध बनाना गलत नहीं है परन्तु मुझे लगता है, वे सफल नहीं हो पाते – 3 दिसंबर 2015
एक से अधिक सेक्स पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में रोमांच, थ्रिल, उत्तेजना और असफलता – 1 दिसंबर 2015
क्या आप भी अपने आपको सेक्स का सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं – 30 नवंबर 2015
अहं के चलते आपसी संबंधों में आने वाली समस्याओं से कैसे निपटें – 29 अक्टूबर 2015
क्या आध्यात्मिकता (धार्मिकता) का अर्थ यह है कि आप दगाबाजी करें फिर अपने आप को माफ़ भी कर दें? 15 जुलाई 2015
पश्चिम में बसना – मतलब वास्तविक रूप से स्वतंत्र होना – 7 जुलाई 2015
भारतीय पुरुषों, अगर आप अपनी पश्चिमी साथी के साथ विदेश में बसने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसे अवश्य पढ़ें – 6 जुलाई 2015
पश्चिमी महिला के लिए क्यों भारत में सामाजिक जीवन बनाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं – 2 जुलाई 2015
पश्चिमी महिलाओं: अपने भारतीय परिवार वालों को अपने बच्चे की पिटाई की इजाज़त न दें! 1 जुलाई 2015
