2014 का पूर्वानुमान – भाग दो – 15 जनवरी 2014

2014 के लिए कल के पूर्वानुमानों को आगे जारी रखते हुए बाकी के महीनों में हम क्या करने वाले हैं, इस बारे में लिख रहा हूँ।

मई

मई की शुरुआत हमारे लिए कैसी होगी, मैं अभी से इसकी कल्पना कर पा रहा हूँ: हम उत्साहपूर्वक अपने जर्मनी दौरे के विषय में प्लान बनाना शुरू कर चुके होंगे! भारत में गर्मियां शुरू हो चुकी होंगी और हम उत्सुकता के साथ जर्मनी पहुँचने और वहाँ अपने मित्रों से पुनः मिलने की तैयारी में लगे होंगे! एक बार वहाँ पहुँचने पर हम फिर से अपरा को बारीकी से निहार रहे होंगे-वह पुनः जर्मनी पहुँचकर बड़ी खुश होगी!

जून

स्वाभाविक ही हम अपने मित्रों से मिलेंगे ही मगर हम इस बार हम यूरोप में कुछ काम करने की योजना भी बना रहे हैं। हम घूमेंगे, काम करेंगे, आमोद-प्रमोद में यह समय व्यतीत करेंगे। और जब आमोद-प्रमोद की बात चली है तो फिर स्पेन में बीच उत्सव को कैसे भुलाया जा सकता है। वहाँ जाने का भी हम विचार कर रहे हैं!

जुलाई

जुलाई में वृन्दावन लौटना है, जहां स्कूल का नया सत्र शुरू हो जाएगा। हमेशा की तरह उत्तेजित, उत्फुल्ल बच्चों का हुजूम स्कूल में मौजूद होगा और पहली बार सातवीं कक्षा की शुरुआत होगी। हम इस माह पूर्णेन्दु का जन्मदिन भी मनाएंगे, शायद बारिश की फुहारों के साथ।

अगस्त

यशेंदु के जन्मदिन की पार्टी अगले ही महीने यानी अगस्त में आयोजित होगी। गर्मियों में, अगस्त तक हमारे आश्रम में ज़्यादा लोग नहीं होते इसलिए संभव है इस जगह के लिए हमारे मन में जो योजनाएँ हैं उसे पूरा करने का हमें वक़्त मिल जाएगा। अगर ऐसा हो जाता है तो फिर अगली बार हमारे मेहमानों को आश्रम एक नए रूप में देखने को मिलेगा!

सितंबर

सितंबर में, जैसे-जैसे मौसम साफ और खुशनुमा होता जाएगा हमारे विश्रांति कार्यक्रम फिर शुरू होते चले जाएंगे। हम आशा करते हैं कि इस बार मानसून की बारिश लंबी नहीं खिंचेगी और न ही इतनी ज़्यादा होगी कि माह की शुरुआत में ही हमें बाढ़ का सामना करना पड़े। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो हमारे नए मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा और माह के अंत तक सारे कमरे भर जाएंगे।

अक्टूबर

दीवाली और मेरे जन्मदिन के साथ अक्टूबर का पूरा महीना समारोहों से गुलज़ार रहेगा। एक बार फिर उत्सव मनाने का समय!

नवंबर

ठंडा मौसम, आश्रम में मेहमान और उल्लसित मन – नवंबर में आपको और क्या चाहिए?

दिसंबर

दिसंबर में हमारे कई प्लान हैं: माइकल और आंद्रिया भारत आने वाले हैं और हम अपने यात्रा मार्ग पर अभी भी चर्चा-रत हैं कि कौन सा रास्ता पकड़ने पर हम यात्रा का ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त साथ में गुज़ार सकेंगे!

और वर्ष के आखिर में हम धार्मिक आयोजन रहित क्रिसमस मनाएंगे, ठंडी रातों में कंबल बांटेंगे और संभव हुआ तो नए साल की शुरुआत में आने वाले अपरा के जन्मदिन की तैयारियों में लग जाएंगे! और बस, इस तरह साल का अंत हो जाएगा।

ये पंक्तियाँ लिखते समय हमें इस बात का खयाल भी है कि पहले की तरह इस वर्ष हम बहुत लंबी प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। जब हम ज़्यादा यात्राएं करते हैं तो एक या दो साल पहले से ही हमें पता होता है कि किस समय हम कहाँ होंगे। आश्चर्य है, जीवन कितनी तेज़ी के साथ बदल रहा है!

स्वाभाविक ही, 2014 में सबसे बड़ा परिवर्तन अपरा से संबन्धित होगा। वह बड़ी होगी और विकास करेगी, उसका शब्दभंडार काफी विस्तृत हो जाएगा और वह दुनिया के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने लगेगी। हम उसके अंदर आ रहे इन परिवर्तनों के साक्षी बनने को आतुर हैं!

Related posts

हाँ, मुझे सेक्स, पैसा,  भौतिक पदार्थ और मेरी पत्नी पसंद हैं और मुझे कोई अपराधबोध भी नहीं है! 19 नवंबर 2015

हाँ, मुझे सेक्स, पैसा, भौतिक पदार्थ और मेरी पत्नी पसंद हैं और मुझे कोई अपराधबोध भी नहीं है! 19 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे उन्हें प्रेम है, भले ही बहुत से लोग उन ...
वार्तालाप के कौशल में वृद्धि हेतु 5 टिप्स - 19 अगस्त 2015

वार्तालाप के कौशल में वृद्धि हेतु 5 टिप्स – 19 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि लोगों से बात करते वक़्त पाँच बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पढ़िए और ...
स्वतंत्र और भ्रष्टाचार-मुक्त मीडिया का स्वप्न - 'इंडिया संवाद' - 23 मार्च 2015

स्वतंत्र और भ्रष्टाचार-मुक्त मीडिया का स्वप्न – ‘इंडिया संवाद’ – 23 मार्च 2015

स्वामी बालेन्दु एक समूह में शामिल हुए हैं, जिसका नाम 'इंडिया संवाद' है और जिसका ध्येय भ्रष्टाचार-मुक्त मीडिया के लिए ...
पिछले साल पर एक नज़र - जुलाई से दिसंबर 2014 - 1 जनवरी 2015

पिछले साल पर एक नज़र – जुलाई से दिसंबर 2014 – 1 जनवरी 2015

स्वामी बालेन्दु 2014 के अगले छह महीनों में हुए अपने अनुभवों की समीक्षा कर रहे हैं। ...
सन 2014 का लेखा-जोखा - जनवरी से जून - 31 दिसंबर 2014

सन 2014 का लेखा-जोखा – जनवरी से जून – 31 दिसंबर 2014

स्वामी बालेंदु सन 2014 में किए गए अपने कामों की पड़ताल कर रहे हैं। ...
मुझे बदलाव पसंद हैं और मैं अपनी गलतियाँ भी स्वीकार करता हूँ! 10 नवंबर 2014

मुझे बदलाव पसंद हैं और मैं अपनी गलतियाँ भी स्वीकार करता हूँ! 10 नवंबर 2014

स्वामी बालेन्दु अपने और बदलाव के विषय में चर्चा कर रहे हैं! ...
खुद अपने बारे में कुछ बातें - 21 अक्टूबर 2014

खुद अपने बारे में कुछ बातें – 21 अक्टूबर 2014

स्वामी बालेंदु इस ब्लॉग में खुद अपने बारे में कुछ व्यक्तिगत नोट्स लिख रहे हैं। उनका स्व-आकलन यहाँ पढ़ें। ...
क्या एक नास्तिक कह सकता है कि वह किसी का कृतज्ञ है? 30 सितंबर 2014

क्या एक नास्तिक कह सकता है कि वह किसी का कृतज्ञ है? 30 सितंबर 2014

शुक्रगुजार (कृतज्ञ) होना और भाग्य संबंधी प्रश्न धर्म और ईश्वर से संबन्धित हैं या नहीं? इस विषय में स्वामी बालेंदु ...
लेखकों: जब कोई आपकी रचना की नक़ल करे तो सम्मान महसूस करें! 1 सितम्बर 2014

लेखकों: जब कोई आपकी रचना की नक़ल करे तो सम्मान महसूस करें! 1 सितम्बर 2014

स्वामी बालेन्दु लेखकों की कड़ुवी त्रासदी की चर्चा कर रहे हैं: बिना इजाज़त उनकी रचना उड़ा ली जाती है, टुकड़ों-टुकड़ों ...
जन्मदिन मुबारक हो रमोना! तुम्हारे बगैर मैं जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता! 19 मार्च 2014

जन्मदिन मुबारक हो रमोना! तुम्हारे बगैर मैं जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता! 19 मार्च 2014

स्वामी बालेन्दु अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन पर भावुक स्मृतियों में सराबोर प्रेमपत्र लिख रहे हैं ...

Leave a Reply