अजनबियों द्वारा छुआ जाना कौन पसंद करता है? 15 अप्रैल 2014

कल मैंने शहर की एक दुकान में घटी घटना का वर्णन किया था, जिसमें एक महिला ने अपरा के गालों पर हाथ फेरा मगर एक अपरिचित की इतनी नजदीकी को अपरा ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। जैसा कि कल मैंने कहा, मैं चाहूँगा कि भविष्य में ऐसी परिस्थिति सामने आने पर मेरी बेटी को साफ 'नहीं' कहना चाहिए। आज मैं आपको बताना चाहता हूँ कि रमोना और मैंने इस समस्या के समाधान के लिए किन व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की है।

सबसे पहले यह कि दुकान में बाद में क्या हुआ। जब उस महिला दुकानदार ने अपरा को छूने की कोशिश की तो वह पीछे हट गई। मेरी पत्नी ने अपरा से जर्मन भाषा में कहा कि अगर वह नहीं चाहती कि वह महिला उसे छुए तो उससे साफ़ शब्दों में सिर्फ 'नहीं' कह दे। और स्वाभाविक ही उसने अपरा को ढाढ़स बंधाते हुए अपनी बांहों में भर लिया। क्योंकि अंग्रेजी शब्द 'नो' के लिए हिंदी का शब्द 'नहीं' उसके जर्मन स्थानापन्न से बहुत मिलता-जुलता है, शायद वह महिला रमोना की बातों को समझ गई और अपरा से अलग हट गई।

अपरा के लिए यह काफी था कि वह वहां से चली जाए। उसके बाद वह महिला कितना ही मीठा बोलती रही मगर उसके साथ घुलने-मिलने में अपरा की कोई रूचि नहीं दिखाई दी। वह रमोना की गोद में चढ़कर बैठ गई, अपनी माँ के कन्धों के पीछे चेहरा छिपा लिया और कहा: घर चलो।

स्वाभाविक ही, जब रमोना घर पहुंची, हम लोगों ने आपस में बात की कि इस परिस्थिति में सबसे उचित प्रतिक्रिया क्या हो सकती थी। क्या उसे सीधे उस महिला से कह देना चाहिए था कि हमारे बच्चे को न छुए? पहले क्षण से ही रमोना को पता था कि अपरा को यह अच्छा नहीं लगेगा इसलिए ऐसा करके उस महिला के पहले स्पर्श को ही रोक सकती थी। लेकिन इससे बच्चे को खुद अपनी प्रतिक्रिया देने का मौका नहीं मिल पाता-और इसकी काफी सम्भावना थी कि महिला को रोकने की जल्दबाजी में रमोना नम्र बनी नहीं रह सकती थी। कोई भी अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर बहुत कटु हो सकता है….

स्पष्ट ही, अपरा को प्रतिक्रिया के लिए कुछ पल देने के बाद अपरा से कुछ कहने की जगह रमोना सीधे उस सेल्सवूमन से ही कुछ कह सकती थी। जैसे, मैं कल्पना कर सकता हूँ कि वह यह कह सकती थी: "उसे यह पसंद नहीं है"। लेकिन यह अपनी बच्ची के बिल्कुल सामान्य व्यवहार के लिए हमारी ओर से अफ़सोस ज़ाहिर करने जैसी बात होती।

फिर, सीधे अपरा से हिंदी में यह कहना कैसा होता: "अगर तुम नहीं चाहती कि यह महिला तुम्हें हाथ लगाए तो तुम उससे सीधे कह दो कि वह तुम्हें न छुए।"?

अंत में, मैं जानता हूँ कि इस समस्या पर मेरी सबसे पसंदीदा प्रतिक्रिया क्या होती: सिर्फ अपना हाथ बढ़ाकर उस महिला दुकानदार के चेहरे पर हाथ फेरना, उसी तरह जैसे वह अपरा के चेहरे पर फेर रही थी! मुंह से कुछ कहने की जगह उस महिला की तरह ही उसकी अतीव सुन्दरता पर अचंभित चेहरे के साथ उसके गाल पर हल्की सी चिकोटी और होठों पर मुस्कान। 🙂

इससे काम बन जाएगा। आपका क्या खयाल है?

Related posts

अपने बच्चों के सामने दूसरे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें - 18 अगस्त 2015

अपने बच्चों के सामने दूसरे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें – 18 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे आपका अपना बच्चा आपके लिए हमेशा ख़ास रहेगा-लेकिन आपको दूसरे बच्चों को भी ...
कैसे सतत मार्गदर्शन बच्चों के विकास में बाधा पहुँचाता है - 11 अगस्त 2015

कैसे सतत मार्गदर्शन बच्चों के विकास में बाधा पहुँचाता है – 11 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे बच्चों को बार-बार टोकना कि यह करो, वह मत करो और उन्हें पूरी ...
बच्चों के पालन-पोषण का आनंद: समस्याएं, समाधान और पुनः नयी समस्याएं - 22 अप्रैल 2015

बच्चों के पालन-पोषण का आनंद: समस्याएं, समाधान और पुनः नयी समस्याएं – 22 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि उनकी बेटी के नखरे और उसकी जिदें चरणों में सामने आती हैं-और भले ही ...
अपने बच्चों को टीवी से दूर रखें - यह उनके लिए नुकसानदेह है! 21 अप्रैल 2015

अपने बच्चों को टीवी से दूर रखें – यह उनके लिए नुकसानदेह है! 21 अप्रैल 2015

स्वामी बालेंदु के विचार में बच्चों का टीवी देखना-यहाँ तक कि खास उनके लिए तैयार कार्यक्रम देखना भी-उचित नहीं है! ...
अपने बच्चों को व्यस्त और टीवी से दूर रखें लेकिन इसलिए नहीं कि वे आप पर बोझ हैं! 20 अप्रैल 2015

अपने बच्चों को व्यस्त और टीवी से दूर रखें लेकिन इसलिए नहीं कि वे आप पर बोझ हैं! 20 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु एक अच्छे विचार के गलत अमल और खराब विज्ञापन का विवरण लिख रहे हैं! बच्चों को टीवी से ...
अपने बच्चों के साथ सेक्स के बारे में बात करना क्यों ज़रूरी है - 2 अप्रैल 2015

अपने बच्चों के साथ सेक्स के बारे में बात करना क्यों ज़रूरी है – 2 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु घर में शुरू होने वाली यौन शिक्षा के बारे में चर्चा करते हुए बता रहे हैं कि उनकी ...
अपने प्रथम विश्व के बच्चों को भारत जैसे कम विकसित देशों का दर्शन क्यों करवाना चाहिए? 12 मार्च 2015

अपने प्रथम विश्व के बच्चों को भारत जैसे कम विकसित देशों का दर्शन क्यों करवाना चाहिए? 12 मार्च 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि क्यों वे सोचते हैं कि विकसित देशों के बच्चों के परिवारों को भारत जैसे ...
ईश्वर के बगैर बच्चों का लालन-पालन करना - 24 फ़रवरी 2015

ईश्वर के बगैर बच्चों का लालन-पालन करना – 24 फ़रवरी 2015

अपरा की उपस्थिति में रमोना और उनके आश्रम के एक बच्चे के बीच ईश्वर, पाप और झूठ आदि बातों पर ...
पूरब और पश्चिम में स्तनपान कराना और स्तनपान छुड़ाना - एक तुलनात्मक चर्चा - 27 अगस्त 2014

पूरब और पश्चिम में स्तनपान कराना और स्तनपान छुड़ाना – एक तुलनात्मक चर्चा – 27 अगस्त 2014

स्वामी बालेंदु जर्मनी और भारत में स्तनपान कराने और दूध छुड़ाने की परम्पराओं के बीच तुलना कर रहे हैं-दोनों देशों ...
अपने बच्चों को गंभीरता से लें - उनके साथ बात करें! 15 जुलाई 2014

अपने बच्चों को गंभीरता से लें – उनके साथ बात करें! 15 जुलाई 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे अपनी बेटी के साथ बातचीत करके वे उसे यात्राओं और सफ़र की भागदौड़ ...

Leave a Reply