अपने बच्चों के साथ बहुमूल्य समय गुजारने का मौका कभी न छोड़ें – 23 अप्रैल, 2014

आज मैं आपको सिर्फ यह बताना चाहता हूँ कि आजकल मैं अपरा के साथ कितना अच्छा समय व्यतीत कर रहा हूँ! अब मुझे इस बात का पहले से भी ज़्यादा एहसास हो रहा है कि आपका कोई बच्चा हो, यह बात आपको कल्पनातीत सुख पहुंचाती है।

कुछ सप्ताह पहले, एक छोटे से वक्फ़े के लिए-शायद कुछ दिन या एक या दो हफ्ते के लिए, अपने काम में मैं कुछ ज़्यादा ही व्यस्त हो गया था। सामान्य से कुछ ज़्यादा ही और जब आप एक साथ कई काम करते हैं तो ऐसा होना विशेष आश्चर्य की बात भी नहीं है। आप जानते हैं कि हमें एक साथ अपनी वैबसाइट अपटूडेट रखनी पड़ती है, अपने चैरिटी के कामों में व्यस्त रहना होता है, अपनी कंपनी और रिट्रीट्स का काम देखना होता है, स्कूल के बच्चों के काम होते हैं और आश्रम के मेहमान… तो, कुल मिलाकर कुछ दिनों के लिए कुछ ज़्यादा ही काम हो गया था और व्यस्तता में मुझे इसका एहसास भी नहीं हुआ कि मैं आजकल अपरा के साथ बहुत कम समय गुजारता हूँ।

हालांकि मैं हर वक्त वहीं रहता था, पूरे समय वह मेरी नज़रों में बनी रहती थी, उसके साथ ही मैं भोजन करता था लेकिन मेरे पास कोई अतिरिक्त समय उसके साथ खेलने के लिए नहीं होता था। फिर एक दिन मैंने अचानक महसूस किया कि मैं उसके साथ गुज़ार सकने का यह मौका खो रहा हूँ, जब मैं यहीं इधर से उधर घूमता रह सकता हूँ, उसे अच्छी-अच्छी कहानियाँ सुना सकता हूँ या सिर्फ सोफ़े पर बैठकर उसे दुलार सकता हूँ उसे गले से लगा सकता हूँ। मैंने तुरंत तय किया कि इस स्थिति को बदला जाना चाहिए।

मैं इस बात की शिकायत कर सकता था, दुखी हो सकता था कि मेरे पास इतना ज़्यादा काम है कि अपनी बेटी के साथ खेलने के लिए समय ही नहीं निकाल पाता। लेकिन मैंने वह नहीं किया। उसकी जगह मैंने अपने सारे कामों को पीछे छोड़ दिया और निश्चय किया कि अपरा के साथ मैं अब ज़्यादा समय व्यतीत करूंगा क्योंकि वही मेरी सबसे मुख्य प्राथमिकता है।

मैंने पक्का निर्णय कर लिया और सोचा कि मेरे लिए कोई भी बात मेरी बेटी से ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। एक दिन में करने के लिए इतने सारे काम होते हैं और सभी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं- लेकिन भविष्य में वे इतने ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं होंगे कि अपनी बेटी के साथ व्यतीत किया जाने वाला समय भी उन्हीं कामों में खपा दूँ! सभी चीज़ें कल भी वैसी ही रहेंगी यानी जीवन का यह खेल चलता रहेगा लेकिन आपके बच्चे की जो उम्र आज है, हमेशा नहीं रहेगी।

तब से मैं अपने बेटी के साथ, पहले की तरह, ज़्यादा समय गुज़ार रहा हूँ और जितना ही मैं ऐसा कर रहा हूँ उतना ही मैं खुद को पुरस्कृत महसूस करता हूँ! स्वाभाविक ही, तात्कालिक सुख तो है ही लेकिन यह भी तो है कि प्रतिदान स्वरूप वह मुझे कितना कुछ देती है! जब वह थक जाती है तो मुझे पूछती है और आकर सीधे लिपट जाती है। वह हमारे छोटे-मोटे कामों में शामिल होती है: जब मैं उससे कहता हूँ कि चलो टहलने चलते हैं तो वह कहती है, अपना धूप का चश्मा पहन लीजिए और जैसे ही हम बाहर निकलकर घूमना शुरू करते हैं वह कहती है, कहानी सुनाओ।

यह शुद्ध प्रेम है, जो मुझे हर बार उससे प्राप्त होता है और हर बार मैं उसे शिद्दत के साथ महसूस करता हूँ और मैं खुश हूँ कि मैं कितना भी व्यस्त रहूँ मैं ऐसी परिस्थिति निर्मित कर सका, इतना समय निकाल सका कि रोज़ नियमित रूप से अपनी बेटी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकूँ और यह भी कि हमारे पास हमारी प्यारी अपरा मौजूद है।

Related posts

अपने बच्चों के सामने दूसरे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें - 18 अगस्त 2015

अपने बच्चों के सामने दूसरे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें – 18 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे आपका अपना बच्चा आपके लिए हमेशा ख़ास रहेगा-लेकिन आपको दूसरे बच्चों को भी ...
कैसे सतत मार्गदर्शन बच्चों के विकास में बाधा पहुँचाता है - 11 अगस्त 2015

कैसे सतत मार्गदर्शन बच्चों के विकास में बाधा पहुँचाता है – 11 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे बच्चों को बार-बार टोकना कि यह करो, वह मत करो और उन्हें पूरी ...
बच्चों के पालन-पोषण का आनंद: समस्याएं, समाधान और पुनः नयी समस्याएं - 22 अप्रैल 2015

बच्चों के पालन-पोषण का आनंद: समस्याएं, समाधान और पुनः नयी समस्याएं – 22 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि उनकी बेटी के नखरे और उसकी जिदें चरणों में सामने आती हैं-और भले ही ...
अपने बच्चों को टीवी से दूर रखें - यह उनके लिए नुकसानदेह है! 21 अप्रैल 2015

अपने बच्चों को टीवी से दूर रखें – यह उनके लिए नुकसानदेह है! 21 अप्रैल 2015

स्वामी बालेंदु के विचार में बच्चों का टीवी देखना-यहाँ तक कि खास उनके लिए तैयार कार्यक्रम देखना भी-उचित नहीं है! ...
अपने बच्चों को व्यस्त और टीवी से दूर रखें लेकिन इसलिए नहीं कि वे आप पर बोझ हैं! 20 अप्रैल 2015

अपने बच्चों को व्यस्त और टीवी से दूर रखें लेकिन इसलिए नहीं कि वे आप पर बोझ हैं! 20 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु एक अच्छे विचार के गलत अमल और खराब विज्ञापन का विवरण लिख रहे हैं! बच्चों को टीवी से ...
अपने बच्चों के साथ सेक्स के बारे में बात करना क्यों ज़रूरी है - 2 अप्रैल 2015

अपने बच्चों के साथ सेक्स के बारे में बात करना क्यों ज़रूरी है – 2 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु घर में शुरू होने वाली यौन शिक्षा के बारे में चर्चा करते हुए बता रहे हैं कि उनकी ...
अपने प्रथम विश्व के बच्चों को भारत जैसे कम विकसित देशों का दर्शन क्यों करवाना चाहिए? 12 मार्च 2015

अपने प्रथम विश्व के बच्चों को भारत जैसे कम विकसित देशों का दर्शन क्यों करवाना चाहिए? 12 मार्च 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि क्यों वे सोचते हैं कि विकसित देशों के बच्चों के परिवारों को भारत जैसे ...
ईश्वर के बगैर बच्चों का लालन-पालन करना - 24 फ़रवरी 2015

ईश्वर के बगैर बच्चों का लालन-पालन करना – 24 फ़रवरी 2015

अपरा की उपस्थिति में रमोना और उनके आश्रम के एक बच्चे के बीच ईश्वर, पाप और झूठ आदि बातों पर ...
पूरब और पश्चिम में स्तनपान कराना और स्तनपान छुड़ाना - एक तुलनात्मक चर्चा - 27 अगस्त 2014

पूरब और पश्चिम में स्तनपान कराना और स्तनपान छुड़ाना – एक तुलनात्मक चर्चा – 27 अगस्त 2014

स्वामी बालेंदु जर्मनी और भारत में स्तनपान कराने और दूध छुड़ाने की परम्पराओं के बीच तुलना कर रहे हैं-दोनों देशों ...
अपने बच्चों को गंभीरता से लें - उनके साथ बात करें! 15 जुलाई 2014

अपने बच्चों को गंभीरता से लें – उनके साथ बात करें! 15 जुलाई 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे अपनी बेटी के साथ बातचीत करके वे उसे यात्राओं और सफ़र की भागदौड़ ...

Leave a Reply