ईश्वर के बगैर बच्चों का लालन-पालन करना – 24 फ़रवरी 2015

कुछ दिन पहले एक शाम हम आश्रम के मुख्य हाल में बैठे हुए थे और अचानक आश्रम के एक बच्चे, प्रांशु और अपरा के साथ रमोना का संवाद शुरू हो गया। आज मैं उसी चर्चा के बारे में लिखना चाहता हूँ।

बात वहाँ से शुरू हुई जब अपरा नानी जी के कमरे में जाकर उनसे टॉफी मांगने लगी। नानी जी जानती हैं कि खाना खाने से पहले मीठी चीज़ खाना उचित नहीं है इसलिए उन्होंने अपरा से पूछा, खाना खा लिया? अपरा ने पहले तो हाँ में सिर हिलाया मगर फिर सच कहने का विचार किया और नहीं में सिर हिलाकर कमरे से बाहर निकल गई-उसे टॉफी नहीं मिल पाई थी। पीछे से नानी की आवाज़ रमोना के कानों में पड़ी: "झूठ बोलना पाप है!"

उसने पहले तो उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया मगर जब आठ साल का प्रांशु, जो आजकल अपरा का सबसे प्रिय सखा बना हुआ है, नानी के शब्द बार-बार दोहराने लगा तो वह उसके पास जाकर बैठ गई। "क्या तुम्हें पाप का मतलब मालूम है?" उसने बच्चे से पूछा। "यह तो नानी ने कहा," उसने जवाब दिया और एक और सवाल के उत्तर में स्वीकार किया कि इसका ठीक-ठीक मतलब उसे पता नहीं है। तब रमोना ने उसे समझाना शुरू किया:

"नानी के कहने का अर्थ यह है कि अगर झूठ बोलोगे तो भगवान नाराज़ हो जाएँगे।… अब तुम्हें एक और बात बताती हूँ, मैं तो भगवान को नहीं मानती इसलिए भगवान झूठ बोलने से नाराज़ हो या न हो, मुझे कोई परवाह नहीं है- क्योंकि मैं तो यही नहीं मानती कि वह कहीं होता भी है। तुम्हें क्या लगता है, भगवान होता है?"

प्रांशु ने मुसकुराते हुए सिर हिलाया। पास बैठी अपरा चिल्लाते हुए हँस पड़ी, "नहीं!"

रमोना ने आगे कहा: "तो इसका मतलब यह कि तुम्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि भगवान नाराज़ होता है या नहीं लेकिन मैं तुम्हें आगाह करती हूँ कि अगर झूठ बोलोगे तो मैं ज़रूर नाराज़ हो जाऊँगी और तुम देख ही रहे हो कि मैं तो तुम्हारे सामने खड़ी हूँ, यहाँ, अपने घर में! ठीक?"

एक मुस्कान के साथ उसने अपनी बात समाप्त की और उसके साथ प्रांशु भी मुस्कुरा दिया।

वह रमोना की बात समझ गया था और हमें महसूस हुआ कि छोटी-मोटी चर्चाओं से भी हमारे बच्चे हमें और हमारे विचारों को आसानी के साथ जान-समझ लेते हैं। जहाँ तक अपरा का सवाल है, हमें पता है कि अभी उसके लिए भगवान कथा-कहानियों और कॉमिकों का एक पात्र भर है।

हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे जीवन के प्रति एक यथार्थपरक नज़रिया विकसित करें और भगवान का अस्तित्व नहीं है, यह जानना उसी दिशा में उठा एक कदम है।

Related posts

अपने बच्चों के सामने दूसरे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें - 18 अगस्त 2015

अपने बच्चों के सामने दूसरे बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें – 18 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे आपका अपना बच्चा आपके लिए हमेशा ख़ास रहेगा-लेकिन आपको दूसरे बच्चों को भी ...
कैसे सतत मार्गदर्शन बच्चों के विकास में बाधा पहुँचाता है - 11 अगस्त 2015

कैसे सतत मार्गदर्शन बच्चों के विकास में बाधा पहुँचाता है – 11 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे बच्चों को बार-बार टोकना कि यह करो, वह मत करो और उन्हें पूरी ...
बच्चों के पालन-पोषण का आनंद: समस्याएं, समाधान और पुनः नयी समस्याएं - 22 अप्रैल 2015

बच्चों के पालन-पोषण का आनंद: समस्याएं, समाधान और पुनः नयी समस्याएं – 22 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि उनकी बेटी के नखरे और उसकी जिदें चरणों में सामने आती हैं-और भले ही ...
अपने बच्चों को टीवी से दूर रखें - यह उनके लिए नुकसानदेह है! 21 अप्रैल 2015

अपने बच्चों को टीवी से दूर रखें – यह उनके लिए नुकसानदेह है! 21 अप्रैल 2015

स्वामी बालेंदु के विचार में बच्चों का टीवी देखना-यहाँ तक कि खास उनके लिए तैयार कार्यक्रम देखना भी-उचित नहीं है! ...
अपने बच्चों को व्यस्त और टीवी से दूर रखें लेकिन इसलिए नहीं कि वे आप पर बोझ हैं! 20 अप्रैल 2015

अपने बच्चों को व्यस्त और टीवी से दूर रखें लेकिन इसलिए नहीं कि वे आप पर बोझ हैं! 20 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु एक अच्छे विचार के गलत अमल और खराब विज्ञापन का विवरण लिख रहे हैं! बच्चों को टीवी से ...
अपने बच्चों के साथ सेक्स के बारे में बात करना क्यों ज़रूरी है - 2 अप्रैल 2015

अपने बच्चों के साथ सेक्स के बारे में बात करना क्यों ज़रूरी है – 2 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु घर में शुरू होने वाली यौन शिक्षा के बारे में चर्चा करते हुए बता रहे हैं कि उनकी ...
अपने प्रथम विश्व के बच्चों को भारत जैसे कम विकसित देशों का दर्शन क्यों करवाना चाहिए? 12 मार्च 2015

अपने प्रथम विश्व के बच्चों को भारत जैसे कम विकसित देशों का दर्शन क्यों करवाना चाहिए? 12 मार्च 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि क्यों वे सोचते हैं कि विकसित देशों के बच्चों के परिवारों को भारत जैसे ...
पूरब और पश्चिम में स्तनपान कराना और स्तनपान छुड़ाना - एक तुलनात्मक चर्चा - 27 अगस्त 2014

पूरब और पश्चिम में स्तनपान कराना और स्तनपान छुड़ाना – एक तुलनात्मक चर्चा – 27 अगस्त 2014

स्वामी बालेंदु जर्मनी और भारत में स्तनपान कराने और दूध छुड़ाने की परम्पराओं के बीच तुलना कर रहे हैं-दोनों देशों ...
अपने बच्चों को गंभीरता से लें - उनके साथ बात करें! 15 जुलाई 2014

अपने बच्चों को गंभीरता से लें – उनके साथ बात करें! 15 जुलाई 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे अपनी बेटी के साथ बातचीत करके वे उसे यात्राओं और सफ़र की भागदौड़ ...
जब एक डॉक्टर कहे कि आप अपने बच्चे के साथ ज़्यादा समय गुज़ारें! 8 जुलाई 2014

जब एक डॉक्टर कहे कि आप अपने बच्चे के साथ ज़्यादा समय गुज़ारें! 8 जुलाई 2014

स्वामी बालेंदु एक ऐसे बच्चे के बारे में बता रहे हैं, जो दो साल का हो जाने पर भी बोल ...

Leave a Reply