आपका आसपास आपका आईना नहीं बल्कि परस्पर प्रभाव के साथ दोनों का अनुकूलन है – 12 अक्टूबर 2015

You are currently viewing आपका आसपास आपका आईना नहीं बल्कि परस्पर प्रभाव के साथ दोनों का अनुकूलन है – 12 अक्टूबर 2015

अगर आप आध्यात्मिक परिदृश्य के मध्य रहते हैं या आत्मसुधार की पुस्तकों आदि में रुचि रखते हैं तो आपने उस सिद्धांत के बारे में पहले ही पढ़ रखा होगा या उसके बारे में किसी से सुना होगा जिसके अनुसार दूसरे आपको आपका ही आईना दिखा रहे होते हैं। अक्सर इस सिद्धांत को खींच-खाँच कर काफी दूर तक ले जाया जाता है-मेरे हिसाब से, कभी-कभी कुछ ज़्यादा ही-लेकिन इस बात में काफी हद तक सत्यता भी है। सिर्फ एक दृष्टिकोण से: जब हम किसी समूह में या कुछ लोगों के साथ होते हैं तो हम आसानी के साथ खुद अपना व्यवहार बदलकर दूसरों के साथ सामंजस्य बिठा लेते हैं और दूसरों जैसे दिखाई देने की कोशिश करते हैं। स्वाभाविक ही, हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम किस प्रकार के रवैये को स्वीकार कर सकते हैं और किसे नहीं!

संभव है आपने खुद इसे नोटिस किया हो या न भी किया हो। आप अपने दिन का एक हिस्सा अपने काम में खर्च करते हैं, एक हिस्सा अपने परिवार के साथ और शायद एक और हिस्सा अपने दोस्तों के साथ। इस तरह आपके आसपास अलग-अलग समय पर शायद दो या तीन तरह के लोगों का समूह होता है-और उनके साथ भिन्न तरह का व्यवहार करते हैं, न सिर्फ इसलिए कि हर बार समय की प्रकृति भिन्न होती है बल्कि इसलिए भी कि हर बार वे भी भिन्न-भिन्न तरह से व्यवहार कर रहे होते हैं और आप उनके व्यवहार के साथ अपने व्यवहार का सामजस्य बिठाते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आपके कार्यालय का रवैया नकारात्मक है तो आप पाएँगे कि आपके सहकर्मी बहुत अधिक शिकायत करते हैं। जब आप यह बात नोटिस करते हैं, तत्क्षण आपको याद आता है कि आप भी यही करते हैं! क्यों? क्योंकि यह आपके कार्यालय का सामूहिक रवैया है! एक समूह में हम दूसरे सभी लोगों की स्वीकृति चाहते हैं और इसलिए, जान-बूझकर भले न करते हों मगर, हम दूसरों की नकल कर रहे होते हैं। वे कुढ़ते हैं? हम भी कुढ़ते हैं। और नकारात्मकता के मामले में यह नीचे, और नीचे खींचने वाला भँवर बन जाता है! जब आप इसे नोटिस कर लेते हैं तब कह सकते हैं कि वे आपको आईना दिखा रहे हैं या आप यह भी कह सकते हैं कि आपने माहौल के साथ तालमेल बिठा लिया। लेकिन कुछ भी हो, आपको अधिकाधिक सकारात्मक बने रहने की कोशिश करनी चाहिए।

यही बात सकारात्मक तरीके से भी होती है। अगर आप सकारात्मक लोगों के बीच रहते हैं तब भी आप उनसे प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकते। अगर आपके आसपास के लोग सकारात्मक हैं तो आपके लिए भी सकारात्मक होना बहुत आसान हो जाता है! हँसते-बोलते, चुटकुलेबाज़ी करते हुए, मौज-मस्ती करते हुए-जो लोग ऐसा करते हैं, उनके साथ यह सबसे बढ़िया होता है!

इसका अर्थ सिर्फ यह नहीं है कि दूसरे आप पर कोई प्रभाव डाल रहे हैं और इसका यह अर्थ भी नहीं है कि अगर आप किसी नकारात्मक व्यक्ति से मुलाक़ात करते हैं तो आप बहुत ज़्यादा नकारात्मक हो जाते हैं। इसका सिर्फ इतना अर्थ है कि आपके आसपास उपस्थित लोगों पर आपका भी काफी तगड़ा असर हुआ है, विशेष रूप से उन पर, जिनके साथ आप दिन का अधिकाधिक समय गुज़ारते हैं!

इसलिए चाहे आप काम कर रहे हों, चाहे घर पर हों या दोस्तों के साथ समय बिता रहे हों- सकारात्मक बने रहने पर ध्यान दें और तब आप उनकी नकारात्मकता के साथ तालमेल बिठाने से बचते हुए अपनी सकारात्मकता से उन्हें प्रभावित कर पाएँगे!

Related posts

क्या करें जब आपको नकारात्मक लोगों की संगत में रहना पड़े? 4 नवंबर 2015

क्या करें जब आपको नकारात्मक लोगों की संगत में रहना पड़े? 4 नवंबर 2015

*स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि उस परिस्थिति से कैसे निपटें जब आपको किसी नकारात्मक व्यक्ति के साथ रहना पड़े। ...
जहाँ तक हो सके, नकारात्मक लोगों से दूर रहें - 3 नवंबर 2015

जहाँ तक हो सके, नकारात्मक लोगों से दूर रहें – 3 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु पाठकों को आगाह कर रहे हैं कि जो लोग हर समय नकारात्मक बने रहते हैं, उनसे दूर ही ...
जब कभी भी कुछ भी ठीक होता नज़र नहीं आता क्योंकि संतुष्टि भीतर से आती है - 2 नवंबर 2015

जब कभी भी कुछ भी ठीक होता नज़र नहीं आता क्योंकि संतुष्टि भीतर से आती है – 2 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु उनके बारे में अपने विचार लिख रहे हैं जो कभी संतुष्ट या खुश नहीं होते। बालेंदु जी के ...
क्या आपके 'जीवन का सबसे खराब समय' चल रहा है? उससे बाहर निकलिए! 9 सितंबर 2015

क्या आपके ‘जीवन का सबसे खराब समय’ चल रहा है? उससे बाहर निकलिए! 9 सितंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे आप उन परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं, जिसके कारण आपको वह समय ...
जब एक टिप्पणी आपको आश्चर्यचकित कर देती है क्योंकि वह घृणा से लबरेज है - 15 जनवरी 2015

जब एक टिप्पणी आपको आश्चर्यचकित कर देती है क्योंकि वह घृणा से लबरेज है – 15 जनवरी 2015

स्वामी बालेंदु अपने ब्लॉग पर आई एक टिप्पणी की चर्चा कर रहे हैं। टिप्पणी क्या कहती है और उस पर ...
नकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करना आशावादी बने रहने में मदद करता है? मैं इससे सहमत नहीं! 24 जुलाई 2014

नकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करना आशावादी बने रहने में मदद करता है? मैं इससे सहमत नहीं! 24 जुलाई 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि क्यों वे नहीं सोचते कि रात को नकारात्मक बातों को लिखना आपको आशावादी बना ...
नकारात्मक लोगों को नकारात्मकता फैलाने से कैसे रोकें? 23 जुलाई 2014

नकारात्मक लोगों को नकारात्मकता फैलाने से कैसे रोकें? 23 जुलाई 2014

स्वामी बालेंदु अपने पाठकों को बता रहे हैं कि कैसे बहुत सारे नकारात्मक (निराशावादी) लोगों के बीच वे अपने आपको ...
नकारात्मक लोगों से घिरे होने पर क्या किया जाये? 21 नवंबर 2013

नकारात्मक लोगों से घिरे होने पर क्या किया जाये? 21 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु उन लोगों को कुछ सलाहें दे रहे हैं, जो समझते हैं कि वे बहुत सारे नकारात्मक लोगों से ...
क्या करें, जब आपको पता चले कि आपमें नकारात्मकता कूट-कूटकर भर गई है? 20 नवंबर 2013

क्या करें, जब आपको पता चले कि आपमें नकारात्मकता कूट-कूटकर भर गई है? 20 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु उन लोगों के लिए कुछ गुर बता रहे हैं, जो अपने अंदर मौजूद नकारात्मकता को पहचान गए हैं ...
सारी बुरी बातें मेरे साथ ही होती हैं! नकारात्मक लोग और पीड़ित होने का मज़ा- 19 नवंबर 2013

सारी बुरी बातें मेरे साथ ही होती हैं! नकारात्मक लोग और पीड़ित होने का मज़ा- 19 नवंबर 2013

स्वामी बालेन्दु नकारात्मक लोगों के बारे में बताते हुए समझा रहे हैं कि कैसे ये लोग अपने आपको पीड़ित (उत्पीड़ित) ...

Leave a Reply