नकली शिष्यों से वास्तविक मित्र बेहतर हैं! 10 नवम्बर 2013

एक बार 2005 में, जब मैं आश्रम में था और कुछ विदेशी मित्र आश्रम आए तो उन्होंने, स्वाभाविक ही, प्रश्न किया कि मेरे आसपास का वातावरण कैसा है, विशेषकर यह कि मेरे पुराने शिष्यों ने, यह जानकार कि अब मैं उनका ही नहीं किसी का भी गुरु नहीं हूँ, क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की। क्या वे अभी भी मिलते-जुलते हैं? क्या वे मुझे और मुझमें आए परिवर्तन को समझ पाए? और यह कि वे अब मेरे साथ कैसा व्यवहार करते हैं?

कुछ साल पहले ही मैं गुरु का चोला उतारकर फेंक चुका था। मैं 1997 से 2000 तक मैं गुफा में एकांतवास कर चुका था और उसके बाद विश्व-भ्रमण पर निकल चुका था। मैं इतना ज़्यादा घूमता-फिरता था कि कई बार, जब कोई व्यक्ति मुझसे मिलने आता, मैं आश्रम में होता ही नहीं था। मेरे परिवार वाले उन्हें बताते थे कि मैं आजकल ज़्यादातर विदेश में ही रहता हूँ और साल का अधिकांश समय घूमते हुए व्यतीत करता हूँ और बहुत थोड़े समय के लिए भारत आता हूँ। वे बाद में फिर से मुझसे मिलने आते और मुझे न पाकर निराश लौट जाते। धीरे-धीरे उनका आना कम होता गया। कुछ दूसरे भी थे, जो मुझसे फोन पर बात करते और समय तय करके आश्रम आने की कोशिश करते कि मैं वहाँ मिल जाऊँ।

जब कोई पुराना शिष्य मुझसे मिलने आता था और, चाहे वह मेरे वहाँ होने के बारे में पता करके आए या वैसे ही, अगर मैं आश्रम में उनसे बात करने के लिए उपलब्ध हुआ तो मैं उनके साथ बात करता था। मगर अब बात गुरु-शिष्य के रूप में नहीं होती थी। मैं उनके साथ समान स्तर बैठता और बातचीत करता था। मैं उन्हें बताता कि अब मैं पूरी तरह बदल चुका हूँ। अगर मैं देखता कि उनमें मेरी बात समझने का माद्दा है तो उन्हें अपने भीतर आए बदलाव का कारण विस्तार से बताता। कुछ लोग थे जो मेरी बात का थोड़ा-बहुत अर्थ समझ लेते थे लेकिन अधिकांश ऐसे थे जो बिलकुल समझ नहीं पाते थे। अधिकतर उस एक मुलाक़ात के बाद फिर वापस नहीं आए। दरअसल अब मैं वह व्यक्ति नहीं था, जो उन्हें बताता कि किसी परिस्थिति में वे क्या करें। उनके निर्णयों की पुष्टि करने वाला गुरु मैं नहीं रह गया था और न ही मैं उन्हें कोई दीक्षा-आशीर्वाद वगैरह दे सकता था। तो, इस तरह जैसे-जैसे साल गुजरते गए पुराने अनुयायियों के साथ मेरे संबंध कम होते गए।

सबसे अनोखा अहसास मुझे तब होता था, जब कोई ऐसा व्यक्ति मिलने आता, जिसके साथ कई साल से कोई संपर्क नहीं रहा होता, उसने मुझे इतने सालों में एक फोन तक नहीं किया होता और जब वह मुझसे मिलता तो ऐसे, जैसे वह मेरा सबसे करीबी शिष्य रहा हो, जैसे उसके लिए मैं दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हूँ। आज तक उन्होंने मेरी कोई खोज-खबर नहीं ली थी और ऐसा व्यवहार करते, जैसे वे मुझसे इतना प्रेम करते हैं कि मेरे लिए कुछ भी कर सकते हैं!

इस बात ने मुझे बताया कि वह दुनिया कितनी बनावटी थी जिसे मैं छोड़ आया हूँ! वह महज एक झूठा प्रेम था, अपने गुरु के लिए। मेरा संबंध तो विशाल जनसमूह के साथ हुआ करता था मगर उनमें से किसी को भी मुझसे कोई मतलब नहीं था। वे मेरी उतनी ही परवाह करते थे, जितने से उनका कोई मतलब सिद्ध होता था लेकिन ज़रूरत से तनिक भी अतिरिक्त चिंता उन्हें नहीं होती थी।

लेकिन कुछ ऐसे पुराने अनुयायी भी थे, जो उस भीड़ के मुक़ाबले वास्तव में मेरे बहुत करीब भी थे और मैं उन्हें मैं अपने परिवार का सदस्य ही मानता था। मैं उनके साथ संबंध बनाए रखने की पूरी कोशिश करता था। जब विदेश में भी होता था तो फोन पर उनसे संपर्क बनाए रखता था और जब भारत में होता तब भी उनसे अक्सर मुलाक़ात होती रहती थी। मगर कुछ समय बाद मैंने महसूस किया कि मेरे अंदर आए परिवर्तन के चलते उनके साथ भी अब पुराने संबंध बरकरार नहीं रह सकते: मैं अब उनका गुरु नहीं था और वे अभी भी अपने शिष्यत्व से उबर नहीं पा रहे थे! मेरे अंदर आए विचारों और रवैयों में परिवर्तन ने हमारे आपसी संबंधों में दरार पैदा कर दी थी।

इन बातों से जो सबसे मुख्य निष्कर्ष मैं निकाल सका हूँ वह यह है कि मैंने जो कुछ भी किया है, ठीक ही किया है। मैं लोगों के करीब रहना चाहता था, झूठी संवेदनाओं और भावनाओं की दिखावटी और आभासी दुनिया में नहीं बल्कि वास्तविक संसार में रहना चाहता था। मैं वास्तविक मित्र चाहता था, झूठे अनुयायी नहीं।

Related posts

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

पिता पुत्र का वो रिश्ता, जो जीते-जी मर गया मेरे पिता का देहांत हो गया। मुझे यह समाचार भारत में ...
पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

जब पिता कह दे कि मैं मर गया तेरे लिए! कल्पना करें मेरी उस मानसिक दशा की जबकि मैं बाप ...
जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

मैं भी उनमें से एक हूँ. 7 साल पहले भारत छोड़ के चला गया. वहाँ व्यापार करता था और टैक्स ...
11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

मेरी एक ही छोटी बहन थी परा, आज से 17 साल पहले जर्मनी के लिए एयरपोर्ट आते हुए कार दुर्घटना ...
भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

बालेंदु लिख रहे हैं कि उन्होंने चैरिटी संस्था से इस्तीफा क्यों दिया और उनके परिवार ने उन्हें पैसे और संपत्ति ...
Apra

दुनिया भर के राजाओं की एक सी रुचियाँ: पैसा, युद्ध और औरतें – 17 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपनी पारिवारिक जयपुर यात्रा के बारे में लिख रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्राचीन राजा-महाराजाओं के महलों, किलों और ...
अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह - 10 जनवरी 2016

अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह – 10 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपरा के चौथे जन्मदिन के समारोह का वर्णन कर रहे हैं, जिसे उसके जन्मदिन यानी कल, 9 जनवरी ...
कैनेडियन योग दल

हमें घनिष्ट रूप से जुड़ना पसंद है – एक कैनेडियन योग दल का आश्रम आगमन – 13 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे सारे आश्रम ने एक कैनेडियन दल के साथ बेहद सुखद और व्यस्त समय ...
जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी - 6 दिसंबर 2015

जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी – 6 दिसंबर 2015

भारत लौटकर स्वामी बालेंदु पिछले हफ्ते की अपनी पारिवारिक जर्मनी यात्रा का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी ...
जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती - 29 नवंबर 2015

जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती – 29 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपनी पत्नी और बेटी के साथ जर्मनी में बिताए दूसरे सप्ताह का विवरण लिख रहे हैं। उनके रोमांचक ...

Leave a Reply