पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

जब पिता कह दे कि मैं मर गया तेरे लिए!

कल्पना करें मेरी उस मानसिक दशा की जबकि मैं बाप के जीवित रहते ही अनाथ हो गया, और मालूम है क्यों?

क्यों कि मैं अपने भाइयों और बाप की अय्याशियों और धन की हवस को पूरा करने के लिए लोगों से बच्चों की चेरिटी के नाम पर लिया गया चन्दा नहीं भेजना चाहता था।

क्यों कि मैंने अपने पिता के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि हम व्यापार के नाम पर लिए गए कर्ज को बच्चों के लिए आए दान के पैसे से चुकाएं!

परन्तु फिर मैंने भी निश्चय किया कि मैं बाप का प्यार पैसे से नहीं खरीदना चाहता!

ये मेरे वही पिता हैं, जिन्होंने मेरे ठीक से जवान होने के पहले ही काम करना बंद कर दिया था और चौदह पंद्रह साल की उमर से बाल कथाकार (कलाकार) के रूप में केवल मेरी ही कमाई से घर और परिवार का खर्च चलता था।

ये मेरे वही पिता हैं, जिन्होंने मुझे तब से बेटे से ज्यादा यजमान समझा जबसे मैंने अच्छे से पैसा कमाना शुरू किया!

ये मेरे वही पिता हैं, जिनके हाथ में हमेशा सोना, चाँदी, पैसा, जायदाद, मैंने जो कुछ भी कमाया वो रख दिया।

ये मेरे वही पिता हैं, जिनकी सारी गलतियों को मैंने केवल अपनी माँ की वजह से ही नहीं बल्कि इसलिए भी माफ कर दिया क्यों कि वो कहते थे कि इस दुनिया में ऐसा कोई भी अपराध नहीं होता जिसे माफ न किया जा सके!

ये मेरे वही पिता हैं, जिन्होंने फोन पर मेरा मजाक उड़ाया कि अब तू पछता रहा है न कि तूने हमारे (पिता और भाइयों) पर (संपत्ति और जायदाद के मामले में) विश्वास किया!

ये मेरे वही पिता हैं, जिनकी पैसे की हवस ने हम तीनों भाइयों के बीच में जहर घोल दिया!

ये मेरे वही पिता हैं, जिनसे मैं भाइयों से मिले धोखे, अपमान और दुत्कार की कहानी बताकर सालों तक रोता रहा परन्तु वो मुझे झूठ बोलकर ठगते रहे!

ये मेरे वही पिता हैं, जिन्हें पिछले सालों में मैंने सैकड़ों बार फोन करने का प्रयास किया, न जाने कितने मैसेज भेजे परन्तु मुझे कभी कोई जवाब न मिला क्योंकि मेरा बाप तो जीते जी मर चुका था मेरे लिए!

फिर मैंने पिछले साल जुलाई में आखिरी वॉयस मैसेज भेजा कि आपके मरने के पहले केवल एक बार जीवित देखना चाहता हूँ आपको, आँखों मे आँखें डाल कर! मैंने कहा कि आपके कन्धों पर सिर रख कर रोना चाहता हूँ केवल एक बार! परन्तु फिर भी कोई जवाब नहीं मिला! क्योंकि मेरा बाप तो जीते जी मर चुका था मेरे लिए!

फिर जब पिछले साल सितंबर में मेरे दोस्त ने बताया मुझे कि तुम्हारे पिता दिल्ली अस्पताल में भर्ती हैं तो मैं रोता हुआ तुरन्त अगली फ्लाइट लेकर जर्मनी से दिल्ली आ गया। क्यों कि मैं अपने पिता को केवल एक बार मरा हुआ नहीं जीते जी देखना चाहता था! पिता ठीक भी होने लगे, मैंने जर्मनी भी वापिस आ गया और वो घर भी वापिस चले गए परन्तु मैंने यही पाया कि सचमुच ही मेरे पिता मेरे लिए मर चुके थे।

रोते हुए ही गया था, दुख, पीड़ा, अपमान और तिरस्कार सह कर रोते हुए ही वापिस आ गया। किसी और के लिए नहीं, अपने लिए ही गया था, केवल एक बार बाप को जिन्दा देखना चाहता था और देख कर वापिस आ गया।

परन्तु ईमानदारी की बात ये है कि इन सब बातों का मतलब ये नहीं है मैं अपने पिता को प्यार नहीं करता या वो मुझे प्यार नहीं करते! वो चाहे जैसे भी हों उन्होंने मुझे पिता का और मैंने उन्हें एक बेटे का प्यार दिया है। हमने बहुत खूबसूरत समय भी साथ में बिताया है और मैं उनकी वो मजबूरी भी जानता हूँ जिसने कि उन्हें मेरे प्रति इतना निष्ठुर कर दिया!

ऐसा भी नहीं है कि मैं भूल गया अपने पिता को! मैं आज भी अपने बाप के लिए रोता हूँ। ये पंक्तियाँ लिखते हुए भी रो रहा हूँ और शायद जीवन भर रोऊँगा, परन्तु अब जीवन में कभी उसे देखने, मिलने की इच्छा नहीं है। उसके लिए मेरी श्रद्धा पूरी हो गई।

अब तो केवल इतनी ही इच्छा रह गई है कि वो सब कुछ कहने का साहस रख सकूँ जो मेरे दिल में है।

Related posts

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

मैं भी उनमें से एक हूँ. 7 साल पहले भारत छोड़ के चला गया. वहाँ व्यापार करता था और टैक्स ...
11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

मेरी एक ही छोटी बहन थी परा, आज से 17 साल पहले जर्मनी के लिए एयरपोर्ट आते हुए कार दुर्घटना ...
भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

बालेंदु लिख रहे हैं कि उन्होंने चैरिटी संस्था से इस्तीफा क्यों दिया और उनके परिवार ने उन्हें पैसे और संपत्ति ...
Apra

दुनिया भर के राजाओं की एक सी रुचियाँ: पैसा, युद्ध और औरतें – 17 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपनी पारिवारिक जयपुर यात्रा के बारे में लिख रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्राचीन राजा-महाराजाओं के महलों, किलों और ...
अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह - 10 जनवरी 2016

अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह – 10 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपरा के चौथे जन्मदिन के समारोह का वर्णन कर रहे हैं, जिसे उसके जन्मदिन यानी कल, 9 जनवरी ...
कैनेडियन योग दल

हमें घनिष्ट रूप से जुड़ना पसंद है – एक कैनेडियन योग दल का आश्रम आगमन – 13 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे सारे आश्रम ने एक कैनेडियन दल के साथ बेहद सुखद और व्यस्त समय ...
जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी - 6 दिसंबर 2015

जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी – 6 दिसंबर 2015

भारत लौटकर स्वामी बालेंदु पिछले हफ्ते की अपनी पारिवारिक जर्मनी यात्रा का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी ...
जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती - 29 नवंबर 2015

जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती – 29 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपनी पत्नी और बेटी के साथ जर्मनी में बिताए दूसरे सप्ताह का विवरण लिख रहे हैं। उनके रोमांचक ...
दोस्तों और अपरा के साथ जर्मन रोमांच! 22 नवंबर 2015

दोस्तों और अपरा के साथ जर्मन रोमांच! 22 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि वे और उनका परिवार अपने जर्मनी दौरे में पिछले हफ्ते क्या करते रहे हैं। ...
अपने दूसरे घर, जर्मनी में अपरा से साथ मस्ती - 15 नवम्बर 2015

अपने दूसरे घर, जर्मनी में अपरा से साथ मस्ती – 15 नवम्बर 2015

स्वामी बालेन्दु रमोना और अपरा के साथ अपनी जर्मनी यात्रा के प्रारम्भिक दिनों के बारे में बता रहे हैं। वे ...

Leave a Reply