असुरक्षा और आत्मविश्वास की कमी लोगों को गुरु की खोज में लगा देते हैं – 2 जून 2013

पिछले हफ्ते मैंने आपको एक आयरिश महिला के बारे में बताया था जिससे मैं 2005 में मिला था और जिसके जीवन में व्याप्त असुरक्षा के चलते वह आत्मिक शांति की खोज में विभिन्न गुरुओं के चक्कर लगाती रहती थी कि कभी न कभी कोई उपयुक्त व्यक्ति उसे मिल जाएगा। कुछ मुलाकातों के बाद मैंने नोटिस किया कि जो वह चाहती थी वह था: एक गुरु जो उसकी जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठा ले।

उसके भीतर आत्मविश्वास की बहुत कमी थी। ऐसे लोग बहुतायत से मिलते हैं, विशेषकर पश्चिम में जहां लोगों को यह समझने में काफी दिक्कत आती है कि आखिर जीवन में वे ठीक-ठीक चाहते क्या हैं। इसलिए वे किसी बात पर पक्का निर्णय नहीं कर पाते और क्या उचित निर्णय लिया जाए, दूसरों से पूछते हैं। इस महिला को भी यह ठीक-ठीक पता नहीं था कि वह क्या चाहती है और आत्मविश्वास भी नहीं था।

ऐसे असुरक्षित व्यक्तियों के पास जो होता है वह है दूसरों पर सहज विश्वास करने का माद्दा और यह उस महिला में भी कूट-कूटकर भरा था। जब ऐसे किसी व्यक्ति को वह पा जाती थी तो उस पर आँख मूंदकर भरोसा करती थी। वह इसी तरह मुझ पर भी भरोसा करने लगी और उसे विश्वास हो गया कि मैं किसी जादुई तरीके से उसके भविष्य के बारे में कोई इशारा कर सकता हूँ या अपने आत्मज्ञान से उसे ऐसी सलाह दे सकता हूँ जिस पर अमल करना उसके लिए उचित होगा। उसके इस विचार को मैं इतना समय गुज़र जाने के बाद उसका अंधविश्वास ही कह सकता हूँ लेकिन उस समय मुझे सिर्फ यह महसूस हुआ कि यह महिला मुझमें किसी गुरु की खोज कर रही है। मगर बहुत पहले, गुफा के एकांत में पर्याप्त वक़्त गुजारने के बाद, यह काम मैं छोड़ चुका था।

यह समझते ही मैंने तुरंत अपनी अगली मुलाक़ात में उससे स्पष्ट कहा कि मैं कोई गुरु-वुरु नहीं हूँ और मेरा उसे अपना शिष्य बनाने का कोई इरादा नहीं है। मैंने इसके बारे में बहुत गंभीरतापूर्वक उससे बात की और उसे उसकी जिम्मेदारियों के बारे में समझाया। मैंने उससे कहा कि एक व्यक्ति के रूप में कभी भी वह मुझसे सलाह ले सकती है। उसकी बात तल्लीनता के साथ सुनने के लिए और उस पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए भी मैं प्रस्तुत हूँ। मगर मैं उसे यह नहीं बता सकता कि उसे ठीक-ठीक क्या करना चाहिए। उसे खुद सोच-समझकर, पूरे एहसास के साथ अपना निर्णय लेना होगा!

हमारी कुछ देर बहुत गंभीर और साफ-साफ बात हुई। उसके बाद मेरे साथ उसका संपर्क धीरे-धीरे कम होता गया, मगर बना रहा। फिर कई वर्षों के अंतराल के बाद उसने मुझे बताया कि उसने एक ऐसे व्यक्ति को पा लिया है जिसे वह प्रेम करती है और जिसके साथ सारा जीवन व्यतीत करना चाहती है। वह उस व्यक्ति को साथ लेकर मुझसे मिलने जर्मनी भी आई। वे बड़े प्यारे लग रहे थे और दोनों का स्वभाव एक जैसा था। जो भी उनसे मिला, यही कहता था कि अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ऐसा लगता है जैसे दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हों!

वे हमारे एक ध्यान-सत्र में शामिल हुए और हमें पुनः यह अनुभूति हुई कि वाकई वे एक दूसरे के लिए ही बने हैं। मेरा बोलना अभी जारी ही था कि तभी कमरे के पिछले हिस्से से दोनों की खर्राटे भरने की आवाज़ आने लगी; दोनों अपने आसन पर गहरी निद्रा में लीन हो गए थे और पूरे सत्र में सोते ही रहे! उन्हें एक दूसरे के करीब सोते हुए देखना बहुत मासूम सा, प्यारा दृश्य था। अंत में दोनों मेरे पास आए और गले लग गए। फिर कहा, “यह बहुत शानदार ध्यान-सत्र था!”

Related posts

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

पिता पुत्र का वो रिश्ता, जो जीते-जी मर गया मेरे पिता का देहांत हो गया। मुझे यह समाचार भारत में ...
पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

जब पिता कह दे कि मैं मर गया तेरे लिए! कल्पना करें मेरी उस मानसिक दशा की जबकि मैं बाप ...
जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

मैं भी उनमें से एक हूँ. 7 साल पहले भारत छोड़ के चला गया. वहाँ व्यापार करता था और टैक्स ...
11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

मेरी एक ही छोटी बहन थी परा, आज से 17 साल पहले जर्मनी के लिए एयरपोर्ट आते हुए कार दुर्घटना ...
भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

बालेंदु लिख रहे हैं कि उन्होंने चैरिटी संस्था से इस्तीफा क्यों दिया और उनके परिवार ने उन्हें पैसे और संपत्ति ...
Apra

दुनिया भर के राजाओं की एक सी रुचियाँ: पैसा, युद्ध और औरतें – 17 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपनी पारिवारिक जयपुर यात्रा के बारे में लिख रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्राचीन राजा-महाराजाओं के महलों, किलों और ...
अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह - 10 जनवरी 2016

अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह – 10 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपरा के चौथे जन्मदिन के समारोह का वर्णन कर रहे हैं, जिसे उसके जन्मदिन यानी कल, 9 जनवरी ...
कैनेडियन योग दल

हमें घनिष्ट रूप से जुड़ना पसंद है – एक कैनेडियन योग दल का आश्रम आगमन – 13 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे सारे आश्रम ने एक कैनेडियन दल के साथ बेहद सुखद और व्यस्त समय ...
जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी - 6 दिसंबर 2015

जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी – 6 दिसंबर 2015

भारत लौटकर स्वामी बालेंदु पिछले हफ्ते की अपनी पारिवारिक जर्मनी यात्रा का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी ...
जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती - 29 नवंबर 2015

जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती – 29 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपनी पत्नी और बेटी के साथ जर्मनी में बिताए दूसरे सप्ताह का विवरण लिख रहे हैं। उनके रोमांचक ...

Leave a Reply