हमारा आश्रम परिवार कैसे पुनः और बड़ा हो गया है – 12 जुलाई 2015

मैं पहले ही आपको बता चुका हूँ कि 1 जुलाई के दिन, गर्मी की छुट्टियाँ समाप्त हो गईं और बच्चे वापस स्कूल आने लगे। हमारे बच्चे भी, यानी वे बच्चे, जो आश्रम में ही रहते थे, वापस आ गए। उनके लिए भी एक तरह से यही नया साल था और वे भी उसी तैयारी से आए थे। उन बच्चों में, जो एक साल पहले यहीं रहा करते थे, आश्चर्यजनक तरीके से कुछ और बच्चे भी जुड़ गए!

पवन और उसका भाई गुड्डू पहले ही आ गए थे और दूसरे दिन प्रांशु को भी आना था। उसी दिन हमारे पास एक फोन आया। प्रांशु के पिताजी थे और पूछ रहे थे कि उनका एक रिश्तेदार, जो अपने छह साल के बेटे को हमारे यहाँ रखना चाहता है, क्या बच्चे को लेकर हमारे यहाँ आ जाए। वह साधारण गड़रिया था और आर्थिक परेशानी के चलते अपने बच्चों को पालने-पोसने में दिक्कत महसूस कर रहा था, विशेष रूप से उसकी पढ़ाई का खर्च वहन करना उसके लिए बहुत मुश्किल था।

हमारे बच्चों में दूसरा सबसे बड़ी उम्र का बच्चा, मोहित पिछले सत्र के अंत में वापस अपने परिवार के साथ रहने चला गया था इसलिए हमारे यहाँ कुछ जगह रिक्त थी और हमने उससे कहा कि हम उसके रिश्तेदार के बच्चे को रख लेंगे। इस तरह प्रांशु अकेला नहीं आया बल्कि उसके साथ उसके पिता, उसकी बहन, जो अपरा की उम्र की है और आयुष, वही छह साल का बच्चा और उसके पिता और उसकी दो बहनें भी साथ आ गए। इन दो लड़कियों का नाम राधिका और वंशिका है, जो क्रमशः ग्यारह और आठ साल की हैं।

यहाँ आकर जब ये बच्चे आपस में ही खेलने-कूदने लगे तो आप उनके खुशी और आनंदोल्लास की कल्पना कर सकते हैं! हम सभी बड़े आनंदित थे लेकिन अपरा की खुशी देखते ही बनती थी। अत्यंत नीरव और वीरान गर्मियों के बाद एक साथ इतने सारे नए दोस्तों को देख वह बहुत प्रसन्न हो गई। योजना यह थी कि लड़कियाँ यहाँ तीन दिन रहेंगी लेकिन यहाँ उन्होंने इतना मज़ा किया, आश्रम के वातावरण का भरपूर लुत्फ उठाया और आपस में और अपरा और उसके खिलौनों के साथ खेलते रहे कि बच्चों ने अपने पिता से कुछ दिन और रुकने की इच्छा व्यक्त की। वह भी इस पूरे सप्ताह तक और रुकने पर सहमत हो गए।

स्वाभाविक ही, जब स्कूल शुरू हुए, लड़कों को अपनी-अपनी कक्षाओं में जाना पड़ा और बड़ी लड़कियों ने भी उनका अनुसरण किया और स्कूल की ओर चली गईं। एक दिन रमोना से लड़कियों ने कहा कि स्कूल में और आश्रम में उन्हें बहुत अच्छा लगता है! आखिर, बड़ी वाली ने पूछा, ‘क्या हम भी यहीं, आपके साथ रह सकती हैं?’

वाकई वह आश्चर्यजनक अनुभव था! हमने आपस में बैठकर बात की और उन्हें रखने के लिए सहमत हो गए: ऐसी आकुल याचना- उन्हें मना करना संभव ही नहीं था! उनका भाई रुकने वाला था, वे भी लिखना-पढ़ना चाहती हैं- उन्हें क्यों इंकार किया जाए? हमारे पास इतनी जगह तो है और दो अतिरिक्त बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी हो जाएगी!

मैं उनके पिता के पास गया और लड़कियों ने जो हमसे कहा था, उससे कहा। स्वाभाविक ही, जब उसे पता चला कि हम उसकी लड़कियों को भी रखने के लिए तैयार हैं, तो वह खुशी से फूला न समाया! लड़कियों के भविष्य के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती थी!

तो अब अपरा को एक बड़ी शानदार बच्चा पार्टी मिल गई है क्योंकि अब ये सब बच्चे हमारे आश्रम में हमारे साथ रहेंगे: पवन, गुड्डू, प्रांशु, राधिका, वंशिका और आयुष। अब यह सुनिश्चित हो गया है कि आश्रम अगले एक साल के लिए भी बच्चों की हँसी-खिलखिलाहट और धींगा-मस्ती से गुंजायमान रहेगा। जैसा कि ठीक इस समय है!

रमोना बच्चों के साथ खेल रही है- नीचे वाला वीडियो देखिए!

Related posts

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

पिता पुत्र का वो रिश्ता, जो जीते-जी मर गया मेरे पिता का देहांत हो गया। मुझे यह समाचार भारत में ...
पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

जब पिता कह दे कि मैं मर गया तेरे लिए! कल्पना करें मेरी उस मानसिक दशा की जबकि मैं बाप ...
जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

मैं भी उनमें से एक हूँ. 7 साल पहले भारत छोड़ के चला गया. वहाँ व्यापार करता था और टैक्स ...
11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

मेरी एक ही छोटी बहन थी परा, आज से 17 साल पहले जर्मनी के लिए एयरपोर्ट आते हुए कार दुर्घटना ...
भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

बालेंदु लिख रहे हैं कि उन्होंने चैरिटी संस्था से इस्तीफा क्यों दिया और उनके परिवार ने उन्हें पैसे और संपत्ति ...
Apra

दुनिया भर के राजाओं की एक सी रुचियाँ: पैसा, युद्ध और औरतें – 17 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपनी पारिवारिक जयपुर यात्रा के बारे में लिख रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्राचीन राजा-महाराजाओं के महलों, किलों और ...
अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह - 10 जनवरी 2016

अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह – 10 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपरा के चौथे जन्मदिन के समारोह का वर्णन कर रहे हैं, जिसे उसके जन्मदिन यानी कल, 9 जनवरी ...
कैनेडियन योग दल

हमें घनिष्ट रूप से जुड़ना पसंद है – एक कैनेडियन योग दल का आश्रम आगमन – 13 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे सारे आश्रम ने एक कैनेडियन दल के साथ बेहद सुखद और व्यस्त समय ...
जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी - 6 दिसंबर 2015

जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी – 6 दिसंबर 2015

भारत लौटकर स्वामी बालेंदु पिछले हफ्ते की अपनी पारिवारिक जर्मनी यात्रा का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी ...
जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती - 29 नवंबर 2015

जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती – 29 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपनी पत्नी और बेटी के साथ जर्मनी में बिताए दूसरे सप्ताह का विवरण लिख रहे हैं। उनके रोमांचक ...

Leave a Reply