दोस्तों के साथ मौजमस्ती से भरपूर समय बिताना – 18 अक्टूबर 2015

You are currently viewing दोस्तों के साथ मौजमस्ती से भरपूर समय बिताना – 18 अक्टूबर 2015

गज़ब! कितना मज़ेदार, सुखद समय! जी हाँ, वाकई शानदार-हम सब बहुत व्यस्त हैं, लोग आ रहे हैं, जा रहे हैं, रोज़ एक नया समारोह चल रहा है और इस वक़्त हमारे यहाँ, आश्रम में हमारे बहुत करीबी और बेहद शानदार मित्र आए हुए हैं और हम उनके साथ अपना सर्वश्रेष्ठ समय गुज़ार रहे हैं!

शुक्रवार को थॉमस और आइरिस हमारे साझा मित्र, पीटर और हाइके, उनके बेटे और अपने दो और मित्रों के साथ आए। एक दिन आराम करने के बाद कल हमारे यहाँ शानदार बर्थडे पार्टी हुई! हमने कोई बहुत बड़ा आयोजन नहीं किया था कि बहुत सारी तैयारियों की ज़रूरत हो, लेकिन फिर भी वह वाकई बहुत ख़ास पार्टी रही: शाम को सुस्वादु भोजन की व्यवस्था की गई थी और उसके बाद थोड़ा नाच-गाना हुआ! फिर सबके लिए चॉकलेट केक और फिर से थोड़ा सा नृत्य वगैरह! अपरा, प्रांशु और गुड्डू, हमारे सबसे छोटे बच्चों ने अपने-अपने नृत्य प्रस्तुत किए-दिखाया कि उन्होंने इस बीच क्या-क्या नया सीखा है-और उसके बाद फ़्रांस से आई हमारी मित्र, मेलनी ने अपना फायर डांस प्रदर्शित किया। अंत में जर्मन मित्रों द्वारा लाए गए विभिन्न वाद्ययंत्रों पर निबद्ध संगीत कार्यक्रम के साथ शाम के कार्यक्रम का समापन हुआ।

वह बहुत खूबसूरत शाम थी और हम सबने उसका भरपूर आनंद लिया-परिवार के सदस्यों ने, दोस्तों और हमारे अतिथियों ने! हमारी तीन महिलाओं के लिए राजस्थान यात्रा पर निकलने से पूर्व आश्रम में वह अंतिम शाम थी। हमने उनकी राजस्थान यात्रा का इंतज़ाम किया था और आज तड़के वे तीनों जयपुर के लिए रवाना हो गईं, जहाँ से वे जैसलमेर जाएँगी और फिर अंत में दिल्ली लौटेंगी, जहाँ से उनमें से एक घर चली जाएगी और दो यहाँ, वृंदावन वापस आएँगी।

इस तरह आज हमारे यहाँ मेहमानों और मित्रों की संख्या कुछ कम है लेकिन हम सब साथ बैठकर इस दौरान एक-दूसरे के जीवनों में घटित घटनाओं का जायज़ा ले रहे हैं, पुराने समय को याद कर रहे हैं और निकट भविष्य में कुछ रोमांचक कार्यक्रमों की योजना तैयार करते हुए समय का पूरा आनंद उठा रहे हैं।

थॉमस यहाँ आए हुए हैं इसलिए अपरा ख़ुशी से फूली नहीं समा रही है और वह सारा दिन उनके साथ खेलती-कूदती रहती है। कभी वह हमें बताती है कि उन दोनों ने मिलकर दिन भर क्या-क्या किया तो कभी बताती है कि आगे क्या-क्या करने वाले हैं। जब घर लोगों से भरा-पूरा होता है तब वह बहुत खुश रहती है और विशेष रूप से तब, जब अनजान लोगों के साथ बहुत से वे दोस्त भी होते हैं, जिनके साथ वह लगभग हर हफ्ते स्काइप पर रूबरू बात करती है!

इन सब बातों के अलावा हमारे सभी जर्मन मित्र अपरा और आश्रम के दूसरे बच्चों के लिए बहुत सारे उपहार भी लेकर आए हैं। हर बच्चा नए-नए खिलौनों को आजमाकर देखने और उनसे खेलने में व्यस्त हैं और साथ ही एक से एक बढ़कर स्वादिष्ट जर्मन मिठाइयों का आस्वाद भी ले रहे हैं! वास्तव में हम सब बहुत सुखद और शानदार समय बिता रहे हैं!

वाकई जीवन बहुत सुंदर है!

Related posts

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

पिता पुत्र का वो रिश्ता, जो जीते-जी मर गया मेरे पिता का देहांत हो गया। मुझे यह समाचार भारत में ...
पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

जब पिता कह दे कि मैं मर गया तेरे लिए! कल्पना करें मेरी उस मानसिक दशा की जबकि मैं बाप ...
जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

मैं भी उनमें से एक हूँ. 7 साल पहले भारत छोड़ के चला गया. वहाँ व्यापार करता था और टैक्स ...
11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

मेरी एक ही छोटी बहन थी परा, आज से 17 साल पहले जर्मनी के लिए एयरपोर्ट आते हुए कार दुर्घटना ...
भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

बालेंदु लिख रहे हैं कि उन्होंने चैरिटी संस्था से इस्तीफा क्यों दिया और उनके परिवार ने उन्हें पैसे और संपत्ति ...
Apra

दुनिया भर के राजाओं की एक सी रुचियाँ: पैसा, युद्ध और औरतें – 17 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपनी पारिवारिक जयपुर यात्रा के बारे में लिख रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्राचीन राजा-महाराजाओं के महलों, किलों और ...
अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह - 10 जनवरी 2016

अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह – 10 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपरा के चौथे जन्मदिन के समारोह का वर्णन कर रहे हैं, जिसे उसके जन्मदिन यानी कल, 9 जनवरी ...
कैनेडियन योग दल

हमें घनिष्ट रूप से जुड़ना पसंद है – एक कैनेडियन योग दल का आश्रम आगमन – 13 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे सारे आश्रम ने एक कैनेडियन दल के साथ बेहद सुखद और व्यस्त समय ...
जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी - 6 दिसंबर 2015

जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी – 6 दिसंबर 2015

भारत लौटकर स्वामी बालेंदु पिछले हफ्ते की अपनी पारिवारिक जर्मनी यात्रा का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी ...
जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती - 29 नवंबर 2015

जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती – 29 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपनी पत्नी और बेटी के साथ जर्मनी में बिताए दूसरे सप्ताह का विवरण लिख रहे हैं। उनके रोमांचक ...

Leave a Reply