आजकल हम एक साथ बहुत से कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त हैं! 8 नवंबर 2015

You are currently viewing आजकल हम एक साथ बहुत से कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त हैं! 8 नवंबर 2015

मैं जानता हूँ कि मैं आपको कई बार बता चुका हूँ कि इस समय हम लोग कितने व्यस्त हैं-और यह व्यस्तता कल अचानक और बढ़ गई! जर्मनी से आठ बड़े खूबसूरत लोगों का एक दल हमारे यहाँ दो हफ्ते होने वाले समारोह का आनंद लेने आ पहुँचा है! हम इस समय पूरी तरह व्यस्त हैं-और हमें यह अच्छा लग रहा है!

पिछले कुछ दिनों से हम अपने सामान्य कामों में और इस दल के स्वागत-सत्कार की तैयारियों में गले-गले तक व्यस्त रहे। इस दल में कई महिलाएँ और पुरुष शामिल हैं, जिनमें से दो लोग आश्रम में पहले भी दो बार आ चुके हैं। वे अब हमारे मित्र बन चुके हैं और हमें शुरू से पता था कि उन लोगों के साथ और उनके साथ आए दूसरे मेहमानों के साथ हमारा समय शानदार गुज़रेगा।

उनके आने के बाद शाम को फ़्रांस से आई मित्र मेलनी द्वारा प्रस्तुत फायर शो से उनका स्वागत किया गया। मेलनी हमारे साथ ही है और अभी काफी समय हमारे साथ रहेगी। आज प्रातः उन्होंने योग कक्षा का आनंद लिया और इस समय बाजार में खरीदारी करने और वृंदावन का थोड़ा-बहुत जायज़ा लेने गए हैं!

अगले कुछ दिनों में वे आयुर्वेदिक पाकशाला में हिस्सा लेंगे, वृंदावन, मथुरा और आगरा की सैर करेंगे और उसके पश्चात्, स्वाभाविक ही, दीपावली समारोह में भी शामिल होंगे, जो सिर्फ तीन दिन बाद यहाँ आयोजित किया गया है!

लेकिन सिर्फ जर्मनी से आए दल की अगवानी और दीपावली समारोह की तैयारियों में ही हम व्यस्त नहीं हैं! दीवाली के तुरंत बाद, 13 नवंबर को अपरा, रमोना और मैं जर्मनी जाने के लिए कार द्वारा आश्रम से दिल्ली विमानतल की ओर रवाना हो जाएँगे!

लगभग डेढ़ साल हो चुके हैं और अपरा ने अपनी माँ के देश को नहीं देखा है और हम उस समय का और अधिक इंतज़ार नहीं कर सकते जब वह वहाँ का अनुभव प्राप्त करे, वहाँ के शानदार दोस्तों और परिवार के सदस्यों से मिले-जुले और वहाँ के जीवन का आनंद ले! गर्मियों में हम अपने रेस्तराँ को रंग-रूप देने में व्यस्त थे इसलिए वहाँ नहीं जा पाए लेकिन हम पूरा साल वहाँ जाए बगैर नहीं रह सकते लिहाजा दो माह पहले हमने अपने कार्यक्रमों का कैलेंडर चेक किया तो पता चला कि इन दो समूहों के बीच हमारे पास सिर्फ तीन हफ़्तों का समय है, जिन्हें हम जर्मनी में गुज़ार सकते हैं!

दिल्ली में ख़ास तौर पर एक दिन हमने गर्म कपड़ों की खरीदारी के किए नियत किया, जिससे जर्मनी जाने के बाद वहाँ की ठंड से बच सकें। जर्मनी में अपरा को इस बार हम स्नो फॉल दिखाने वाले हैं, जिसे वह अपने जीवन में पहली बार देखेगी। हम क्रिसमस मार्केट भी जाएँगे और वहाँ हॉट चॉकलेट और स्ट्राबेरी आईस्क्रीम भी खाएँगे।

अपनी इस रोमांचकारी यात्रा का विवरण मैं आपको नियमित रूप से देता रहूँगा!

Related posts

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

पिता पुत्र का वो रिश्ता, जो जीते-जी मर गया मेरे पिता का देहांत हो गया। मुझे यह समाचार भारत में ...
पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

जब पिता कह दे कि मैं मर गया तेरे लिए! कल्पना करें मेरी उस मानसिक दशा की जबकि मैं बाप ...
जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

मैं भी उनमें से एक हूँ. 7 साल पहले भारत छोड़ के चला गया. वहाँ व्यापार करता था और टैक्स ...
11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

मेरी एक ही छोटी बहन थी परा, आज से 17 साल पहले जर्मनी के लिए एयरपोर्ट आते हुए कार दुर्घटना ...
भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

बालेंदु लिख रहे हैं कि उन्होंने चैरिटी संस्था से इस्तीफा क्यों दिया और उनके परिवार ने उन्हें पैसे और संपत्ति ...
Apra

दुनिया भर के राजाओं की एक सी रुचियाँ: पैसा, युद्ध और औरतें – 17 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपनी पारिवारिक जयपुर यात्रा के बारे में लिख रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्राचीन राजा-महाराजाओं के महलों, किलों और ...
अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह - 10 जनवरी 2016

अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह – 10 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपरा के चौथे जन्मदिन के समारोह का वर्णन कर रहे हैं, जिसे उसके जन्मदिन यानी कल, 9 जनवरी ...
कैनेडियन योग दल

हमें घनिष्ट रूप से जुड़ना पसंद है – एक कैनेडियन योग दल का आश्रम आगमन – 13 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे सारे आश्रम ने एक कैनेडियन दल के साथ बेहद सुखद और व्यस्त समय ...
जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी - 6 दिसंबर 2015

जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी – 6 दिसंबर 2015

भारत लौटकर स्वामी बालेंदु पिछले हफ्ते की अपनी पारिवारिक जर्मनी यात्रा का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी ...
जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती - 29 नवंबर 2015

जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती – 29 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपनी पत्नी और बेटी के साथ जर्मनी में बिताए दूसरे सप्ताह का विवरण लिख रहे हैं। उनके रोमांचक ...

Leave a Reply