एक धनाढ्य कंगाल आदमी – 6 जुलाई 2014

सन 2006 में मुझे यूरोप की बहुत सी जगहों की यात्रा करने का और बहुत से लोगों को जानने का मौका मिला। एक आयोजक से मिलने के बाद मुझे लगा कि मैं ऐसे लोगों से पहले भी मिल चुका हूँ और आने वाले वर्षों में और भी कई ऐसे लोगों से मिलता रहूँगा: ऐसे व्यक्ति, जिनके पास बहुत धन-दौलत है मगर मैं जिन्हें दरिद्र ही कहूँगा!

मेरा यह आयोजक, जो पहले मेरे दो कार्यक्रमों में शामिल हुआ था और फिर अपने घर में मेरे और यशेंदु की कार्यशालाएँ और योग-सत्र आयोजित करना चाहता था, एक चालीस साल का तलाकशुदा अकेला व्यक्ति था। उसका तलाक हो चुका था और बच्चे भी नहीं थे। उस समय तक वह किसी सम्बन्ध में बंधा हुआ भी नहीं था। उसके पास सिर्फ एक चीज़ थी: बहुत सा पैसा!

मजबूरन अपनी भूतपूर्व पत्नी को अच्छी-खासी रकम देने के बाद भी वह एक बड़े, आलीशान मकान में रहता था, एक महँगी कार की सवारी करता था और इतनी अतिरिक्त दौलत उसके पास बची हुई थी कि उसके दैनिक खर्च, ऐयाशियाँ और मनमर्ज़ी के दूसरे खर्च उनसे निकल रहे थे। वह किसी बड़ी कंपनी में प्रबंधन के वरिष्ठ पद पर आसीन था और बड़ी मात्रा में उसके पास पुश्तैनी धन-दौलत भी थी। लेकिन उसके साथ रहते हुए मुझे महसूस हुआ कि ज़्यादा धन-दौलत भी एक समस्या ही बन जाती है: वह उसका उपयोग नहीं कर पाता था, उसका मज़ा नहीं ले पाता था! एक सीमा के बाद उसकी कंजूसी की अति देखकर मैं यह सोचने पर मजबूर हो गया कि आखिर यह व्यक्ति पैसे के वास्तविक महत्व को समझता भी है या नहीं।

यह व्यक्ति छोटे-मोटे खर्चों पर भी बिदकता था। जब खरीदारी करने बाज़ार जाता तो एक से एक सामानों से भरी आलमारियों के सामने घंटों खड़ा रहता और चुनकर सबसे सस्ती चीज़ उठाता-खाने का तेल हो, पानी, चीज़, मक्खन कुछ भी हो-भले ही वह घटिया क्यों न हो। जब भी हम किसी भी बात पर चर्चा करते, उस पर होने वाला संभावित खर्च उसके मन में सर्वोपरि होता। यहाँ तक कि सफ़र में जब कभी उसे टॉयलेट की ज़रुरत महसूस होती वह लम्बी दूरी तय करता मगर किसी पेड टॉयलेट के लिए पैसे खर्च करना उसे मंज़ूर नहीं था! हर बात, हर दैनिक व्यवहार में रुपया उसके सोच का सबसे अहम् मुद्दा होता था!

दरअसल मैं इसे बिना अचरज और कोफ्त के स्वीकार ही नहीं कर पा रहा था और आखिर उसकी इस आदत के बारे में मैंने पूछ ही लिया। लेकिन उसके लिए यह ऐसी आदत बन चुकी थी कि वह इस तरह सोच ही नहीं पा रहा था, उसे समझने में मुश्किल हो रही थी कि मैं उसे क्या बताना चाह रहा हूँ।

मैं नहीं समझता कि पैसा लोगों को धनवान बनाता है। धनी होने के लिए आपके दिल में प्रेम होना चाहिए, सुंदर विचार होने चाहिए, संवेदनशील मन होना चाहिए, स्नेहिल भावनाएँ होनी चाहिए! और दुर्भाग्य से अगर आप हर चीज़ को पैसे से जोड़ लेते हैं तो आप प्रेम का न तो अनुभव कर सकते हैं और न ही अपना प्रेम प्रदर्शित कर सकते हैं!

दरअसल वह एक कंगाल व्यक्ति था। मैंने उसके साथ अपनी थोड़ी सी दौलत साझा करने की कोशिश की और मुझे लगता है, उसने भी उसे महसूस किया होगा!

Related posts

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

जब पिता ज़िंदा होकर भी मेरे नहीं थे…

पिता पुत्र का वो रिश्ता, जो जीते-जी मर गया मेरे पिता का देहांत हो गया। मुझे यह समाचार भारत में ...
पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

पिता के साथ मेरा सम्बन्ध

जब पिता कह दे कि मैं मर गया तेरे लिए! कल्पना करें मेरी उस मानसिक दशा की जबकि मैं बाप ...
जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

जीवन का नया अध्याय, चुनौतियाँ और सबक

मैं भी उनमें से एक हूँ. 7 साल पहले भारत छोड़ के चला गया. वहाँ व्यापार करता था और टैक्स ...
11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

11 साल की उम्र में यौन शोषण की शिकार मेरी बहन को न बचा पाने की ग्लानि 

मेरी एक ही छोटी बहन थी परा, आज से 17 साल पहले जर्मनी के लिए एयरपोर्ट आते हुए कार दुर्घटना ...
भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

भारत में मेरे परिवार ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा है

बालेंदु लिख रहे हैं कि उन्होंने चैरिटी संस्था से इस्तीफा क्यों दिया और उनके परिवार ने उन्हें पैसे और संपत्ति ...
Apra

दुनिया भर के राजाओं की एक सी रुचियाँ: पैसा, युद्ध और औरतें – 17 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपनी पारिवारिक जयपुर यात्रा के बारे में लिख रहे हैं, जहाँ उन्होंने प्राचीन राजा-महाराजाओं के महलों, किलों और ...
अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह - 10 जनवरी 2016

अपरा का चौथा जन्मदिन समारोह – 10 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपरा के चौथे जन्मदिन के समारोह का वर्णन कर रहे हैं, जिसे उसके जन्मदिन यानी कल, 9 जनवरी ...
कैनेडियन योग दल

हमें घनिष्ट रूप से जुड़ना पसंद है – एक कैनेडियन योग दल का आश्रम आगमन – 13 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे सारे आश्रम ने एक कैनेडियन दल के साथ बेहद सुखद और व्यस्त समय ...
जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी - 6 दिसंबर 2015

जर्मनी के खूबसूरत दौरे से भारत वापसी – 6 दिसंबर 2015

भारत लौटकर स्वामी बालेंदु पिछले हफ्ते की अपनी पारिवारिक जर्मनी यात्रा का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें उनकी ...
जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती - 29 नवंबर 2015

जर्मनी में हमारी मौज-मस्ती – 29 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपनी पत्नी और बेटी के साथ जर्मनी में बिताए दूसरे सप्ताह का विवरण लिख रहे हैं। उनके रोमांचक ...

Leave a Reply