अपने अरेंज्ड मैरेज के विषय में वर और वधु कैसा अनुभव करते हैं? 2 दिसंबर 2013

पूरे पिछले हफ्ते मैं भारतीय विवाहों के विषय में लिखता रहा हूँ। संदर्भ था: भारतीय विवाहों में आमंत्रित किए जाने पर पश्चिमी लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और अपने सम्मोहक और भड़कीले विवाह में वर और वधू की भूमिका! लेकिन अभी भी एक प्रश्न बचा रह गया है, जो पश्चिमी लोग यह पता चलने पर पूछते हैं कि विवाह अरेंज्ड था:

9) नव विवाहित दंपति इस विषय में क्या सोचते हैं? वे ऐसे अरेंज्ड विवाह से खुश होते हैं या दुखी?

स्वाभाविक ही यह प्रश्न जायज है क्योंकि उनके चेहरे देखकर आप समझ नहीं सकते कि वे सचमुच खुश हैं या संध्या-समारोह में सकुचाते, मुसकुराते हुए सिर्फ अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं! उनसे अपेक्षा है कि वे राजकुमार और राजकुमारी जैसे नज़र आएँ। दूल्हा गंभीर और गौरवान्वित दिखाई दे और दुल्हन शर्मीली और अपने परिवार से बिदा होने के दुख में, स्वाभाविक ही, थोड़ी गमगीन। लेकिन सवाल यह है कि उनकी वास्तविक भावनाएँ क्या हैं, इस विवाह से वे कैसा महसूस कर रहे हैं?

निश्चय ही इस पर कोई सामान्य टिप्पणी करना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति कैसा महसूस कर रहा है क्योंकि इस विवाह के पीछे हजारों कहानियाँ हो सकती हैं। ऐसे अरेंज्ड विवाहों से अनजान और अनभ्यस्त विदेशियों की यह आम प्रवृत्ति होती है कि वे दंपति को इस विवाह से असंतुष्ट और दुखी समझ बैठते हैं। यह आवश्यक नहीं है और अधिकतर ऐसा नहीं होता कि वर और वधू दुखी ही हों।

एक पारंपरिक परिवार में एक युवा व्यक्ति पहले से जानता है कि उसका विवाह अरेंज्ड ही होना है। इस नियति को न सिर्फ वे खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं बल्कि बचपन से उसका इंतज़ार भी कर रहे होते हैं! वे फिल्मों में नायक और नायिका को आपस में मिलते हुए और लंबे प्रेम-प्रसंग के पश्चात आपस में विवाह करते हुए देखते हैं मगर उन्हें अपना खुद का जीवन बहुत अलग जान पड़ता है: अभिभावक अपनी लड़कियों को हमउम्र लड़कों से दूर रखते हैं, विवाह से पहले दूसरे लड़कों के साथ घूमना-फिरना सामाजिक रूप से अस्वीकार्य होता है और अगर कोई लड़की किसी लड़के से मिलते-जुलते पाई जाती है और उसके साथ हँसते-खिलखिलाते (प्रसन्न) दिखाई देती है तो यह अभिभावकों के लिए शर्म की बात मानी जाती हैं।

व्यक्तिगत संबंध इस समाज में सामान्य नहीं हैं, कम से कम भारतीयों के विशाल बहुमत के लिए। इसलिए प्रेम-विवाह आज भी दुर्लभ ही हैं और जब कि 'लव कम अरेंज्ड मैरेज' की संख्या बढ़ रही है, अभी भी अधिकांश लड़के और लड़कियों में यह हिम्मत नहीं होती कि सामाजिक रूप से स्वीकृत सीमा को लांघ सकें, अपने विवाह के लिए अपनी पसंद के किसी व्यक्ति का नाम सुझा सकें। किसी दूसरे लड़के या लड़की में अपनी रुचि ज़ाहिर करके वे अपने अभिभावकों को नाराज़ नहीं करना चाहते, उन समस्याओं से जूझने का खतरा नहीं उठा सकते, जो उनके ऐसा करने पर पेश आ सकती हैं। शायद वे ऐसे परिवेश में ही नहीं रहते, जो इसकी इजाज़त देता है। हो सकता है कि वे घूमने-फिरने वाले बहिर्मुखी व्यक्ति न हों, जो ऐसे किसी व्यक्ति को अपने लिए खोज सकें।

सारांश यह कि ऐसे कुछ लोग हो सकते हैं, जो अपने अभिभावकों द्वारा चुने गए जीवन साथी से खुश न हों, कुछ ऐसे भी हो सकते हैं, जो न तो खुश हों और न दुखी, जो अपने विवाह के नतीजे से पूरी तरह अनजान, दिग्भ्रमित से हों और कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं, जो किसी और से विवाह करना चाहते थे मगर अपनी नियति से अब समझौता कर चुके हों। इसके बावजूद यह निस्संकोच कहा जा सकता है कि अधिकांश युवा अपने विवाह से खुश होते हैं और विवाह के दिन पूरे समारोह का पूरा आनंद उठाते हैं!

अनजानी दुनिया में प्रवेश की उत्तेजना, प्रसन्नता, गर्व और कुछ घबराहट भी-मैं समझता हूँ, अपने विवाह के दिन यही भावनाएँ आम तौर पर भारतीय नव-दम्पतियों में पाई जाती हैं।

Related posts

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु एक दंपति का किस्सा बयान कर रहे हैं, जिनके पास साथ रहने का कोई कारण नहीं है। वे ...
भारतीय विवाह समारोहों में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल: क्या विवाह करने वाले एक दूसरे को नहीं जानते? 28 नवंबर 2013

भारतीय विवाह समारोहों में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल: क्या विवाह करने वाले एक दूसरे को नहीं जानते? 28 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु पश्चिमी लोगों की इस उत्सुकता के विषय में बता रहे हैं कि जिस विवाह समारोह में वे शामिल ...
परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद - 27 नवंबर 2013

परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद – 27 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु पश्चिमी लोगों द्वारा भारतीय विवाहों के संदर्भ में पूछे जाने वाले कुछ और प्रश्नों के, खासकर वर और ...
एक पश्चिमी व्यक्ति की नज़र में भारतीय विवाह-समारोह - 26 नवंबर 2013

एक पश्चिमी व्यक्ति की नज़र में भारतीय विवाह-समारोह – 26 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु जी की पत्नी जिस तरह एक आधुनिक भारतीय विवाह को देखती हैं, बालेंदु जी की कलम के माध्यम ...
भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु वर्णन कर रहे हैं कि कैसे आश्रम में आने वाले विदेशी मेहमान हमारे परिवार के साथ भारतीय विवाह-समारोहों ...
विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

स्वामी बालेंदु यह प्रश्न उठा रहे हैं कि भारतीय अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह तय करने पर इतना ...
पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? - 9 मई 2013

पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? – 9 मई 2013

स्वामी बालेंदु उन रूढ़िवादी भारतीयों को बता रहे हैं कि आयोजित विवाह (अरेंज्ड मैरेज) सिर्फ भारत की बपौती नहीं है, ...
आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जब परिवार बच्चों के लिए वर या वधू की तलाश करने निकलता है तो ...
भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! - 7 मई 2013

भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! – 7 मई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि क्यों भारत में बावजूद समस्याओं के अधिकांश लोग तलाक लेते हुए झिझकते हैं जब ...
विवाहित दंपति खुशी के मुखौटे के पीछे अपनी समस्याओं को छिपाते हैं - 6 मई 2013

विवाहित दंपति खुशी के मुखौटे के पीछे अपनी समस्याओं को छिपाते हैं – 6 मई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे भारत में और पश्चिम में भी लोग सुखी होने का ढोंग करते हैं ...

Leave a Reply