एक पश्चिमी व्यक्ति की नज़र में भारतीय विवाह-समारोह – 26 नवंबर 2013

कल मैंने भारतीय विवाहों के बारे में और उन रोचक प्रश्नों के विषय में बताना शुरू किया था, जो विशेष रूप से हमारे पश्चिमी मेहमान अक्सर पूछते रहते हैं। आज मैं ऐसे ही एक विवाह समारोह के पूरे माहौल का विवरण लिख रहा हूँ और यह बताना चाहता हूँ कि क्यों पहली बार भारतीय विवाह में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान उन्हें देखकर अभिभूत और मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

अगर आप कार में हैं तो समारोह में पहुँचने के लिए आपको बिजली के रंगीन लट्टुओं (बल्बों) और फूलों से सजाए गए एक विशाल गेट से होकर गुजरना होता है। शादी हाल की तरफ बढ़ते हैं तो रास्ते के दोनों तरफ आपको विविध रंगों के बिजली के लट्टुओं (बल्बों) की लड़ियां देखने को मिलती है। आजकल थीम-कलर का चलन हो गया है और इन लड़ियों से आपको पता चल जाता है कि समारोह का थीम-कलर क्या है। मेरी पत्नी बताती हैं कि आजकल बैंगनी और फ़ीरोज़ी रंग फैशन में है। आगे एक विशाल टीवी स्क्रीन आपको दिखाई देगा।

जी हाँ, टीवी स्क्रीन, जो बड़े से हाल के बाहर और भीतर चल रहे विभिन्न दृश्यों को हर कोण से दिखाता रहता है। अभी आप गेट का दृश्य देख रहे थे, जहां से होकर आप आए, फिर वह भीतर बैठे हुए लोगों को दिखा रहा था और अब आप अपने आपको अपनी ओर आता देख रहे हैं! जी हाँ, कैमेरामैन घूमता रहता है और आपको मुस्कराते रहना है! उसके बगल में मेहमानों का स्वागत करने के लिए दुल्हन के माता-पिता और कुछ रिश्तेदार हाथ बांधे खड़े हैं।

उस गलियारे को पार करने के बाद आप सजे हुए हाल के आश्चर्यलोक में पहुँच जाते हैं! हाल में एक तरफ स्टेज बना हुआ है, जिस पर सुरुचिपूर्ण ढंग से सजा हुआ एक सोफ़ा या दो सजी हुईं कुर्सियाँ रखे हुई हैं। उनकी सजावट किसी राजा-महाराजा के सिंहासन को मात करती हैं! स्टेज के सामने कतार में बहुत सी कुर्सियाँ रखी हुई हैं। चकराकर (सम्मोहित से) आप चारों तरफ देखते हैं और सामने आपको एक दूसरा स्क्रीन दिखाई देता है, जिसमें आने वाले मेहमान दिखाई दे रहे हैं। अपने सबसे अच्छे कपड़ों में सजे-धजे ये मेहमान, सारे हाल में बिखरे दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ सुरुचिपूर्ण सूटों में पुरुष और रंगीन सलमे-सितारे जड़ी साड़ियों और गले, कान और हाथों में महंगे, खूबसूरत गहनों में महिलाएं दिखाई देते हैं। सिर्फ उन्हें देख लेना ही अपने आपमें खासा अनुभव है!

लेकिन मेहमान सिर्फ यूंही खड़े नहीं हैं, जैसा कि पहली नज़र में आपको महसूस हो सकता है। जी नहीं, वे लोग धीरे-धीरे खाने के स्टालों की तरफ सरक रहे हैं, जिन्हें अब आप हाल के दूसरी तरफ देख पा रहे हैं। देखिये, यह सारे हाल का सबसे बड़ा हिस्सा घेरे हुए है! एक के बाद एक स्टाल, जैसे किसी मेले में खाने-पीने की दुकाने लगी होती हैं, लेकिन यहाँ सब कुछ फ्री (मुफ्त) है! आप अपनी मर्ज़ी के मुताबिक सबसे जायकेदार और राजशाही डिश ले सकते हैं और दिल की तसल्ली तक सिर्फ उसी को खाकर अपनी क्षुधा शांत कर सकते हैं। दस तरह की तो रोटियाँ ही हैं, जिनमें नान जैसी लोकप्रिय तंदूरी-रोटी से लेकर विभिन्न अनाजों को मिलाकर बनाई जाने वाली मिस्सी रोटी तक उपलब्ध है। एक तरफ दक्षिण भारतीय इडली-दोसा है तो दूसरी तरफ पंजाबी छोले-भटूरे भी हैं। पनीर और काजू और क्रीम के शोरबे में तैयार तरह-तरह की सब्जियाँ हैं। हर तरह के चावल हैं, कॉफी है, कोल्ड-ड्रिंक और पानी भी मौजूद है। और लीजिये, एक तरफ, एक कोने में सिर्फ मिठाइयों के स्टॉल लगे हैं, जिनमें ठंडी और गरम दोनों तरह की हर प्रकार की भारतीय मिठाइयों के अलावा आइसक्रीम भी है। ऐसा भोजन करके आपको लगेगा कि आप स्वर्ग में हैं और वहाँ किसी प्रीतिभोज में शामिल हो रहे हैं!

लेकिन बहुत से व्यंजनों का स्वाद लेना अभी भी बाकी है। भारतीय, चीनी और पश्चिमी ढंग के नाश्ते भी वहाँ उपलब्ध हैं-चाहे भल्ले, पानीपूरी खा लें, चाहे चाओमिन, पिज्जा-बर्गर का आनंद उठाएँ! मुझे पता चला है कि आजकल ताज़े कटे फल और सलाद का भी चलन बढ़ता जा रहा है: मौसम के अनुसार आप अनन्नास, आम, किवीस, तरबूज आदि फलों का आस्वाद भी ले सकते हैं। भोजन का एक और अनिवार्य हिस्सा है, जो शुरू में ही आपको दिखाई दे जाता है और जिसकी तरफ हमारे विदेशी मेहमान बड़ी उत्सुकता से लपकते हैं, लेकिन जब तक कोई बताए नहीं, समझ नहीं पाते कि क्या है: देखते ही मुंह में पानी आ जाए ऐसे लाल, हरे, भूरे रंग के मसालों से शराबोर, छोटे-छोटे टुकड़े दर्जन-भर बर्तनों में रखे हुए हैं! इन बर्तनों में हर तरह का अचार रखा है।

अब अगर आप इस लज़ीज़ खानों की तरफ बढ़ ही रहे हैं तो मेरी एक हिदायत सुन लीजिए: जो भी लें, थोड़ा सा लें और चख लें-वह आपके लिए बहुत मसालेदार और तीखा हो सकता है! भारतीय तीखा खाना पसंद करते हैं और विवाह का प्रीतिभोज इससे अछूता नहीं रह सकता!

मेरे पश्चिमी मित्रों, अगर आपको ऐसे विवाह-समारोह में शिरकत का अवसर प्राप्त हो रहा है तो अवश्य उसमें शामिल होइए, लोगों को गौर से देखिये, शानदार कपड़ों, अद्भुत सजावट को आँखों में भर लीजिए और शाही खाने का लुत्फ उठाइए! विवाह के आनंद में डूब जाइए!

Related posts

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु एक दंपति का किस्सा बयान कर रहे हैं, जिनके पास साथ रहने का कोई कारण नहीं है। वे ...
अपने अरेंज्ड मैरेज के विषय में वर और वधु कैसा अनुभव करते हैं? 2 दिसंबर 2013

अपने अरेंज्ड मैरेज के विषय में वर और वधु कैसा अनुभव करते हैं? 2 दिसंबर 2013

स्वामी बालेंदु अरेंज्ड विवाहों के अनभ्यस्त (विदेशी) लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले एक और सवाल का उत्तर दे रहे ...
भारतीय विवाह समारोहों में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल: क्या विवाह करने वाले एक दूसरे को नहीं जानते? 28 नवंबर 2013

भारतीय विवाह समारोहों में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल: क्या विवाह करने वाले एक दूसरे को नहीं जानते? 28 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु पश्चिमी लोगों की इस उत्सुकता के विषय में बता रहे हैं कि जिस विवाह समारोह में वे शामिल ...
परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद - 27 नवंबर 2013

परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद – 27 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु पश्चिमी लोगों द्वारा भारतीय विवाहों के संदर्भ में पूछे जाने वाले कुछ और प्रश्नों के, खासकर वर और ...
भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु वर्णन कर रहे हैं कि कैसे आश्रम में आने वाले विदेशी मेहमान हमारे परिवार के साथ भारतीय विवाह-समारोहों ...
विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

स्वामी बालेंदु यह प्रश्न उठा रहे हैं कि भारतीय अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह तय करने पर इतना ...
पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? - 9 मई 2013

पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? – 9 मई 2013

स्वामी बालेंदु उन रूढ़िवादी भारतीयों को बता रहे हैं कि आयोजित विवाह (अरेंज्ड मैरेज) सिर्फ भारत की बपौती नहीं है, ...
आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जब परिवार बच्चों के लिए वर या वधू की तलाश करने निकलता है तो ...
भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! - 7 मई 2013

भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! – 7 मई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि क्यों भारत में बावजूद समस्याओं के अधिकांश लोग तलाक लेते हुए झिझकते हैं जब ...
विवाहित दंपति खुशी के मुखौटे के पीछे अपनी समस्याओं को छिपाते हैं - 6 मई 2013

विवाहित दंपति खुशी के मुखौटे के पीछे अपनी समस्याओं को छिपाते हैं – 6 मई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे भारत में और पश्चिम में भी लोग सुखी होने का ढोंग करते हैं ...

Leave a Reply