भारतीय विवाह समारोहों में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल: क्या विवाह करने वाले एक दूसरे को नहीं जानते? 28 नवंबर 2013

कल मैंने ज़िक्र किया था कि किसी पारंपरिक भारतीय विवाह में दूल्हा और दुल्हन ज़्यादातर अपने सोफ़े पर या दो कुर्सियों पर अगल-बगल बहुत औपचारिक ढंग से बैठे रहते हैं। जी हाँ, कोई हंसी-मज़ाक नहीं, खिलखिलाना नहीं या चेहरे पर विवाह की खुशी की कोई चमक नहीं बल्कि काफी गंभीर मुद्रा, जैसे किसी अजनबी के साथ बैठे हों और कुछ देर बाद दोनों अपनी-अपनी राह चल देने वाले हों। इसलिए विवाह में आने वाले पश्चिमी मेहमान आखिर यह प्रश्न पूछ ही बैठते हैं:

7) क्या यह विवाह अरेंज्ड मैरेज है?

इसके साथ ही अगला सवाल

8) फिर क्या वे एक-दूसरे को जानते ही नहीं हैं?

मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि पश्चिमी लोगों की नज़र में यह भारतीय विवाह का एक बहुत रोचक पहलू है क्योंकि यह उनकी संस्कृति में संभव ही नहीं है कि विवाह का प्रेम के अतिरिक्त भी कोई और कारण हो! वे अरेंज्ड मैरेज की इस प्रथा के विषय में बिल्कुल अनभिज्ञ होते हैं और समझ नहीं पाते कि कैसे आर्थिक रूप से एक स्थिर परिवार का व्यक्ति, अच्छा खासा यूनिवर्सिटी में पढ़ा-लिखा व्यक्ति एक ऐसी लड़की या लड़के से विवाह कर सकते हैं, जिसे उनके माता-पिता ने उसके लिए पसंद किया हो।

लेकिन दरअसल वास्तविकता यही है कि भारत में अधिकतर विवाह आज भी इसी तरह अरेंज्ड होते हैं अनुमान लगाया जा सकता है कि जी हाँ, यह भी एक अरेंज्ड मैरेज ही है।

इसका मतलब यह भी हो सकता है कि उन्होंने एक-दूसरे को देखा भी न हो लेकिन उन्हें एक-दूसरे को देखने की ज़रुरत भी नहीं है। हर रूढ़िवादी (परंपरागत) परिवार में यह आज भी संभव है कि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के सिर्फ अभिभावकों को जानते हों। थोड़ा आधुनिक परिवारों में दोनों को आपस में मिलने और बात करने की सुविधा प्रदान की जाती है। इस मुलाक़ात के बाद उनके पास एक तरह का वीटो होता है कि वे चाहें तो विवाह से मना कर दें। इसका अर्थ यह है कि वे किसी लड़के या लड़की को 'ना' कह दें और इसका कोई बुरा नहीं मानता।

कुछ बच्चे एक-दूसरे का फोन नंबर ले लेते हैं और विवाह की तैयारियों तक आपस में संपर्क बनाए रखते हैं, जिससे ताजिंदगी साथ रहने की शुरुआत से पहले एक दूसरे को बेहतर ढंग से जान सकें।

प्रेमविवाह भी होते हैं मगर उन विवाहों के समारोह उतने विशाल पैमाने पर नहीं किए जाते क्योंकि अक्सर दोनों परिवार उस विवाह के पक्षधर नहीं होते। कुछ युवा अपने परिवार द्वारा त्याग दिये जाते हैं क्योंकि उन्होंने परिवार को धता बताकर मनमर्जी से अपना साथी चुन लिया होता है। अगर अभिभावकों के विचार से मंगेतर उपयुक्त नहीं है तो वे कोई विवाह समारोह आयोजित करने से या तो इंकार कर देते हैं या बेमन से कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिससे उसका ज़्यादा प्रचार न हो। वे दरअसल इस विवाह के कारण अपने आप को समाज के सामने लज्जित सा महसूस करते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।

इसलिए इस तरह होने वाले बहुत से विवाहों को आजकल 'लव-कम-अरेंज्ड मैरेज' कहने का चलन शुरू हो चुका है। ये ऐसे दंपति होते हैं, जो प्यार में पड़ गए और अपने अभिभावकों से कहने की हिम्मत जुटा पाए और वे अभिभावक अपने बच्चों की इच्छा का आदर करते हुए विवाह को समाज द्वारा स्वीकृत परंपरागत पद्धति से 'अरेंज' करने का दिखावा करने के लिए राज़ी हो गए। और स्वाभाविक ही, दंपति भी इस बात का दिखावा करते रहेंगे कि वे एक दूसरे को नहीं जानते, विशेषकर एक-दूसरे के प्रेमी की तरह नहीं जानते।

अब कुछ भारतीय इस बात पर नाहक प्रतिवाद करेंगे कि यह पूरी तरह सच नहीं है-लेकिन उन्हें यह देखना चाहिए कि एक तरफ, जहां बड़े शहरों और महानगरों में ऐसे सुखी प्रेमविवाह बहुत होते हैं, छोटे शहरों और गावों में आज भी परंपरा और रूढ़ियों का अनुसरण और पालन जारी है। और परंपरा यह अपेक्षा करती है कि विवाह अरेंज्ड हो!

तो भले ही आप अपवादस्वरूप होने वाले ऐसे किसी विवाह समारोह में शामिल हों रहे हों पर आप यह बात नोटिस नहीं कर पाएंगे क्योंकि वे उसके अरेंज्ड होने का त्रुटिहीन नाटक और दिखावा कर सकते हैं और इसका भी कि वे एक दूसरे को नहीं जानते।

आप पूछ सकते हैं, मगर उनकी भावनाओं का क्या? लेकिन वह एक अलग कहानी है और उसे मैं अगले सप्ताह आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।

Related posts

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु एक दंपति का किस्सा बयान कर रहे हैं, जिनके पास साथ रहने का कोई कारण नहीं है। वे ...
अपने अरेंज्ड मैरेज के विषय में वर और वधु कैसा अनुभव करते हैं? 2 दिसंबर 2013

अपने अरेंज्ड मैरेज के विषय में वर और वधु कैसा अनुभव करते हैं? 2 दिसंबर 2013

स्वामी बालेंदु अरेंज्ड विवाहों के अनभ्यस्त (विदेशी) लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले एक और सवाल का उत्तर दे रहे ...
परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद - 27 नवंबर 2013

परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद – 27 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु पश्चिमी लोगों द्वारा भारतीय विवाहों के संदर्भ में पूछे जाने वाले कुछ और प्रश्नों के, खासकर वर और ...
एक पश्चिमी व्यक्ति की नज़र में भारतीय विवाह-समारोह - 26 नवंबर 2013

एक पश्चिमी व्यक्ति की नज़र में भारतीय विवाह-समारोह – 26 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु जी की पत्नी जिस तरह एक आधुनिक भारतीय विवाह को देखती हैं, बालेंदु जी की कलम के माध्यम ...
भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु वर्णन कर रहे हैं कि कैसे आश्रम में आने वाले विदेशी मेहमान हमारे परिवार के साथ भारतीय विवाह-समारोहों ...
विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

स्वामी बालेंदु यह प्रश्न उठा रहे हैं कि भारतीय अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह तय करने पर इतना ...
पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? - 9 मई 2013

पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? – 9 मई 2013

स्वामी बालेंदु उन रूढ़िवादी भारतीयों को बता रहे हैं कि आयोजित विवाह (अरेंज्ड मैरेज) सिर्फ भारत की बपौती नहीं है, ...
आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जब परिवार बच्चों के लिए वर या वधू की तलाश करने निकलता है तो ...
भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! - 7 मई 2013

भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! – 7 मई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि क्यों भारत में बावजूद समस्याओं के अधिकांश लोग तलाक लेते हुए झिझकते हैं जब ...
विवाहित दंपति खुशी के मुखौटे के पीछे अपनी समस्याओं को छिपाते हैं - 6 मई 2013

विवाहित दंपति खुशी के मुखौटे के पीछे अपनी समस्याओं को छिपाते हैं – 6 मई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे भारत में और पश्चिम में भी लोग सुखी होने का ढोंग करते हैं ...

Leave a Reply