तयशुदा विवाह या प्रेम विवाह? परंपरा और आज़ादी के बीच फंसी एक पीढ़ी – 31 अक्टूबर 2012

कल मैंने बताया था की बहुत से तयशुदा विवाह दरअसल असफल विवाह होते हैं मगर उन्हें सफल मान लिया जाता है क्योंकि दंपति तलाक नहीं लेते। आज मैंने सोचा कि अपने ब्लॉग का कुछ समय और स्थान इस बात की चर्चा को समर्पित करूँ कि ऐसा नहीं है और कुछ नई पीढ़ी की विवाह संबंधी इस दुविधा पर भी बात होगी।

यह पीढ़ी आधुनिक भारत में बड़ी हो रही है। उनके पास अपनी सारी परंपराओं और आदतों सहित इस पुरातन संस्कृति का अतीत है। वे आज बहुत सी अंतर्राष्ट्रीय संस्कृतियों द्वारा बुरी तरह प्रभावित हैं जिन्हें आधुनिक मीडिया टीवी, इंटरनेट के अलावा आधुनिक शिक्षा के जरिये उन तक पहुंचा रहा है। वैश्वीकरण हर तरफ छा गया है।

यह चारों तरफ से घिरी हुई पीढ़ी है। उनके अभिभावकों के पास दुनिया से संपर्क बना सकने की ऐसी सुविधा नहीं थी। ये युवा सिर्फ अपनी पुरानी परंपराएँ जानते हैं। ये युवा महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करते हुए कई तरह के संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर हैं। यह उनका पहला मौका हो सकता है, पहली प्रेमासक्ति, पहला प्रेम, विवाह के विषय में सोचें, उसके पहले का उत्तेजक संबंध।

लेकिन जब विवाह की बात आती है तो वे अपने माता-पिता का और पूर्वजों द्वारा सदियों से पोषित परंपराओं का सम्मान करना चाहते हैं। वे बगावत नहीं करना चाहते और यहाँ तककि वे तयशुदा विवाहों में कोई बुराई भी नहीं देखते। यही उनके अभिभावकों ने किया था और वे तो खुश हैं! वे अपने बड़ों-बुज़ुर्गों की इच्छाओं का सम्मान करना चाहते हैं और इस तरह उनके द्वारा चयनित अपनी ही जाति की लड़की या लड़के से विवाह करने के लिए राजी हो जाते हैं। आखिर उनके अभिभावकों की यही तो सबसे बड़ी अभिलाषा थी कि उनका विवाह ठीक तरीके से कर दिया जाए।

और फिर समस्याएं शुरू हो जाती हैं। उनमें आपसी तालमेल नहीं बैठ पाता और फिर वे अपने अभिभावकों को दोष देते हैं। यह अच्छा बहाना होता है:आपने उसे पसंद किया था, मैंने नहीं! यह मेरी ज़िम्मेदारी नहीं है! लेकिन अपनी पत्नी के साथ जीवन तो आपको बिताना है! आपके माँ-बाप को नहीं!

लेकिन नहीं, यह भी पूरी तरह सच नहीं है। क्योंकि पत्नी अपने सास-ससुर के साथ रहती है इसलिए उसे भी उनके साथ काफी समय बिताना होता है। और हर असफल विवाह के पीछे, जो मेरी नज़र से गुजरते हैं, यह समस्या भी एक मुख्य वजह होती है। विवाह से पहले यह युवती आज़ादी का स्वाद चख चुकी है। वह पैंट पहनकर विश्वविद्यालय गई है, सलवार-कमीज़ में वह सुविधा महसूस करती है और अब अपने नए घर में सास-ससुर उससे अपेक्षा कर रहे हैं कि वह साड़ी पहने। इससे भी बुरी बात, अपने ससुर या और किसी भी बुजुर्ग के सामने अपना चेहरा ढांककर रखे। वह अपने सास-ससुर का आदर करना चाहती है और घर के नियमों का पालन करना चाहती है लेकिन ऐसा करने पर उसकी खुशी, उसकी आज़ादी मारी जाती है। जब भी वह अपनी माँ के यहाँ जाएगी वह अपनी मर्ज़ी के कपड़े पहनेगी, जैसे जींस, सलवार सूट, कुछ भी! जब वह वापस अपने घर आएगी फिर अपने बहू के रोल में आ जाएगी।

प्रिय अभिभावकों: मैं जानता हूँ कि आप अपने बच्चों को खुश देखना चाहते हैं। आपका समय अलग था और उनका आज का समय बिल्कुल अलग है। उन पर दबाव डालकर उन्हें आपकी मर्ज़ी का विवाह करने पर मजबूर न करें। यह मानसिक बोझ उन पर न डालें कि वे आपकी इच्छा का पालन करते हुए विवाह न करें तो वे आपको और आपके परिवार को कलंकित करते हैं। अगर वे विवाह करके सुखी नहीं होते तो आप भी खुश नहीं होंगे। आपको यह समझना होगा कि आपके बच्चे अलग माहौल में बड़े हुए हैं और उनके विवाह भी आपके विवाह से अलग तरह के होंगे।

प्रिय सास-ससुरों: अगर आपके घर में बहू है तो उसे इस बात की आज़ादी दें कि वह अपना आप न खोए और जैसी वह है, वही बनी रहे। उसे सम्मान दें और वह आपको सम्मान देगी। अगर आप उसे नियमों के कटघरे में बंद कर देंगे कि वह क्या पहने और कैसा व्यवहार करे तो वह बेहतर जीवन की आशा में आपके बेटे को लेकर अलग रहना पसंद करेगी। और यह उसके लिए गलत नहीं होगा क्योंकि आप उसे अपने तरीके से रहने का दबाव डाल रहे हैं। यही कारण है कि परिवार टूट रहे हैं। इसका दोष उन पर न डालें। ऐसा अपने घर में न होने दें।

प्रिय अविवाहित युवा मित्रों: अपने जीवन का निर्णय स्वयं करें। अपने विवाह की ज़िम्मेदारी खुद आपको उठानी होगी। आप अपने जीवन के लिए अपने अभिभावकों को हमेशा दोष नहीं दे सकते।

मैं नहीं समझता कि अगली पीढ़ी को इस समस्या का सामना करना पड़ेगा। वे इससे भी ज़्यादा आधुनिक होंगे और ज़्यादा अपने बारे में सोचेंगे। जब आज की पीढ़ी अभिभावक बनेगी तब वे भी उन परेशानियों से बचे रहना चाहेंगे जो उन्होंने अपने अभिभावकों के हाथों भोगी थीं। वे नहीं चाहेंगे कि अपने बच्चों के विवाह की ज़िम्मेदारी या उस विवाह की असफलता का दोष अपने सिर पर लें। और उनके बच्चे ऐसा स्वीकार भी नहीं करेंगे।

हो सकता है कि मेरे माँ-बाप के जीवन काल में तयशुदा विवाह अधिक कारगर और युक्तिसंगत थे। आज के समय में निश्चय ही वे ठीक नहीं हैं। भविष्य में स्पष्ट हो जाएगा कि जिसके साथ प्रेम है उसके साथ विवाह एक बेहतर विकल्प है। ये विवाह विवाह को परिपाटियों, रस्मों और करारनामों से आगे ले जाते हैं। हमारी युवा पीढ़ी अभी परिवर्तन के बीचोंबीच स्थित है लेकिन आने वाली पीढ़ी प्रेम के पथ पर अधिक आसानी के साथ और अधिक विश्वास के साथ अपने कदम बढ़ाएगी।

Related posts

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

तलाक विकल्प नहीं है, तब भी नहीं जब पति और पत्नी सिर्फ पराई स्त्री या पराए मर्द के साथ सेक्स सम्बन्ध रखते हों! 6 अप्रैल 2015

स्वामी बालेन्दु एक दंपति का किस्सा बयान कर रहे हैं, जिनके पास साथ रहने का कोई कारण नहीं है। वे ...
अपने अरेंज्ड मैरेज के विषय में वर और वधु कैसा अनुभव करते हैं? 2 दिसंबर 2013

अपने अरेंज्ड मैरेज के विषय में वर और वधु कैसा अनुभव करते हैं? 2 दिसंबर 2013

स्वामी बालेंदु अरेंज्ड विवाहों के अनभ्यस्त (विदेशी) लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले एक और सवाल का उत्तर दे रहे ...
भारतीय विवाह समारोहों में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल: क्या विवाह करने वाले एक दूसरे को नहीं जानते? 28 नवंबर 2013

भारतीय विवाह समारोहों में अक्सर पूछा जाने वाला सवाल: क्या विवाह करने वाले एक दूसरे को नहीं जानते? 28 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु पश्चिमी लोगों की इस उत्सुकता के विषय में बता रहे हैं कि जिस विवाह समारोह में वे शामिल ...
परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद - 27 नवंबर 2013

परी कथाओं जैसे भारतीय विवाह परन्तु वर और वधू की मिट्टी पलीद – 27 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु पश्चिमी लोगों द्वारा भारतीय विवाहों के संदर्भ में पूछे जाने वाले कुछ और प्रश्नों के, खासकर वर और ...
एक पश्चिमी व्यक्ति की नज़र में भारतीय विवाह-समारोह - 26 नवंबर 2013

एक पश्चिमी व्यक्ति की नज़र में भारतीय विवाह-समारोह – 26 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु जी की पत्नी जिस तरह एक आधुनिक भारतीय विवाह को देखती हैं, बालेंदु जी की कलम के माध्यम ...
भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

भारतीय मेहमाननवाज़ी यह बात सुनिश्चित करती है कि विदेशी भी उनके विवाह-समारोह में शरीक हो सकें- 25 नवंबर 2013

स्वामी बालेंदु वर्णन कर रहे हैं कि कैसे आश्रम में आने वाले विदेशी मेहमान हमारे परिवार के साथ भारतीय विवाह-समारोहों ...
विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

विपरीत ध्रुव एक दूसरे को आकृष्ट करते हैं! फिर अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह पर इतना आग्रह क्यों? 22 अक्टूबर 2013

स्वामी बालेंदु यह प्रश्न उठा रहे हैं कि भारतीय अपनी ही जाति या उपजाति में विवाह तय करने पर इतना ...
पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? - 9 मई 2013

पश्चिम ने किसे दोष दिया जब उनके बच्चों ने अरेंज्ड मैरेज का विरोध किया? – 9 मई 2013

स्वामी बालेंदु उन रूढ़िवादी भारतीयों को बता रहे हैं कि आयोजित विवाह (अरेंज्ड मैरेज) सिर्फ भारत की बपौती नहीं है, ...
आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

आयोजित विवाहों (अरेंज्ड मैरेज) में स्वीकृति और अस्वीकृति का अनैतिक खेल-8 मार्च, 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि जब परिवार बच्चों के लिए वर या वधू की तलाश करने निकलता है तो ...
भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! - 7 मई 2013

भारत में तलाक इतना मुश्किल क्यों है और पश्चिम में इतना आसान क्यों है! – 7 मई 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि क्यों भारत में बावजूद समस्याओं के अधिकांश लोग तलाक लेते हुए झिझकते हैं जब ...

Leave a Reply