कल मैं संस्कृतियों के बीच एक अंतर की बात कर रहा था:कि भारत में बच्चे वयस्क हो जाने के बाद घर से बाहर निकलना पसंद नहीं करते। एक और अंतर जो बारम्बार नज़र आता है, वह है: हिन्दी भाषा एक बहुत भावोत्तेजक भाषा है। जिन्हें हिन्दी भाषा सुनने का अवसर नहीं मिला है और जो भारत पहली बार आए हैं, वे आश्चर्य करते हैं कि भारत के लोग चिल्ला-चिल्लाकर बात करते हैं और बहुत ज़्यादा वाद-विवाद करते हैं।
ऐसा लोगों को तब भी महसूस हो सकता है जब हमारी विदेश यात्राओं के दौरान वे मेरे और यशेंदु के बीच चल रही आपसी बातचीत के दौरान मिलने आते हैं या यहाँ आश्रम में भी हमें बात करता हुआ देखते हैं। हमारे कई मित्र बता चुके है कि वे यशेंदु और मेरे आसपास खड़े थे और यह देखकर घबरा गए थे कि कहीं हम लोग आपस में झगड़ तो नहीं रहे हैं। वे समझ रहे थे कि हम लोगों के बीच किसी बात पर कोई विवाद हो गया है। और तब हम दोनों ठहाका मारकर हंस पड़ते थे और उन्हें पहले थोड़ी उलझन होती थी मगर बाद में वे चिंतामुक्त भी हो जाते थे।
रमोना ने भी बताया था कि जब उसने हिन्दी सीखना शुरू किया तब उसे समझ में आया कि हम लोग लड़ाई नहीं किया करते थे क्योंकि हमारी बातों में ‘दूध’, ‘चाँवल’ और ‘भोजन’ जैसे शब्द हुआ करते थे और तब उसे बड़ा मज़ा आता था और वह हँसे बगैर नहीं रह पाती थी। मतलब, हिन्दी सीखने से पहले जब हम भोजन के बारे में बात करते थे तब वह समझती थी कि हम लड़ रहे हैं! तो, हिन्दी भाषा बहुत उत्कटता के साथ बोली जाने वाली भाषा है और कोई भी भाव हो उसे बड़ी भावप्रवणता के साथ कहा जाता है। और इस तरह यह शांत ज़बान नहीं है, यह बहुत जीवंत और कुछ तीखी भी है, जिसके पश्चिमी लोग अभ्यस्त नहीं होते।
Related posts
क्यों भारतीय युवा अपने माता-पिता से झूठ बोलते हुए ज़रा सा भी नहीं झिझकते? 18 जनवरी 2016
भारत में महिलाओं के जीवनों में तब्दीली आ रही है लेकिन वहाँ नहीं, जहाँ कि सबसे अधिक ज़रूरत है – 14 जनवरी 2016
क्या आप भी सोचते हैं कि ‘शादी से पहले सेक्स नहीं’ – 13 जनवरी 2016
महिलाओं पर बच्चा पैदा करने के दबाव के भयंकर परिणाम – 12 जन 2016
आपके विवाह के बाद जब आपकी सास आपकी माहवारी का हिसाब रखने लगती है – 11 जनवरी 2016
भारतीय क्यों सोचते हैं कि बच्चों को अपने अभिभावकों से डरना चाहिए? 8 दिसंबर 2015
चिल्लाएँ नहीं – बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें! 10 नवम्बर 2015
सेक्स, सेक्स और सेक्स – पश्चिम के विषय में भारत का विकृत नजरिया – 2 सितंबर 2015

