भारतीयों और पश्चिम से आए लोगों के लिए कीमत में अंतर – 25 फरवरी 2008

आज एरिक का जन्मदिन था। वह लक्सम्बर्ग का रहने वाला है और एक माह से हमारे आश्रम में रह रहा है और विद्यार्थियों की मदद करता है। हमने उसका जन्मदिन मनाया और केक और उपहारों के साथ उसे शुभकामनाएँ दीं तो वह भौंचक्का रह गया। वह खुश हुआ तो मुझे भी अच्छा लगा।

मेरे मित्र रोजर और मैडी कस्बे की तरफ घूमने निकल गए। जब वे एक नाई की दुकान की फोटो खींचने लगे तो नाई ने हाथ देकर उन्हें रोका और पैसे मांगने लगा क्योंकि उन्होंने फोटो लिए थे! रोजर ने कहा कि अगर वह पैसे चाहता है तो उसे कुछ काम भी करना पड़ेगा; चलो, मेरी दाढ़ी बना दो। तो इस तरह रोजर ने जीवन में पहली बार किसी दूसरे से दाढ़ी बनवाने का मज़ा लिया। एलेक्ट्रिक शेवर से नहीं, बल्कि ब्लेड से। दाढ़ी बनवाने के बाद और मसाज करवाने के बाद रोजर ने उससे दाम पूछा तो नाई ने उससे 100 रुपए मांगे जोकि आम तौर पर 5 रुपए से ज़्यादा का काम नहीं होता। चलो ठीक है, रोजर ने दे दिये क्योंकि उसे पता ही नहीं था कि इतने काम का वास्तविक मेहनताना कितना होता है और उसे लगा कि सिर्फ 2 यूरो तो देना है! जब हमने बताया कि उसने 95 रुपए ज़्यादा दे दिये हैं तो वह खूब हंसा। उसने कहा, ‘शायद इससे वह नाई एक दिन के लिए काफी अमीर हो गया होगा और मैं इतने से गरीब नहीं हो जाने वाला!’ उसकी यह भावना मुझे प्रभावित कर गई लेकिन दूसरी तरफ मुझे लगा कि भारत में किसी चीज़ के दाम बड़े विचित्र होते हैं। कोई विदेशी आता है, जो अपने सफ़ेद रंग से आसानी से पहचान लिया जाता है तो उससे दुगने से ज़्यादा दाम वसूल किए जाते हैं। हालांकि, यूरोप के मुकाबले यह फिर भी सस्ता ही है। और ऐसे ही यह चलता है। उनको मोलभाव करना होगा और उसके बावजूद उनको उस कीमत पर कोई चीज़ नहीं मिलेगी जो एक भारतीय को मिलती है।

Related posts

parenting

क्यों भारतीय युवा अपने माता-पिता से झूठ बोलते हुए ज़रा सा भी नहीं झिझकते? 18 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु भारतीय युवक-युवतियों की, विशेषकर महानगरों में रहने वाली युवतियों की एक परिस्थितिजन्य आदत के बारे में लिख रहे ...
working woman

भारत में महिलाओं के जीवनों में तब्दीली आ रही है लेकिन वहाँ नहीं, जहाँ कि सबसे अधिक ज़रूरत है – 14 जनवरी 2016

स्वामी बालेन्दु भारत के महानगरों के बारे में लिख रहे हैं जहाँ, कोई सोच सकता है कि, लोगों के विचारों ...
क्या आप भी सोचते हैं कि 'शादी से पहले सेक्स नहीं' - 13 जनवरी 2016

क्या आप भी सोचते हैं कि ‘शादी से पहले सेक्स नहीं’ – 13 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे बहुत से नैतिक मूल्यों की जड़ में पुरानी, दक़ियानूसी परंपराएँ हैं, जिन्हें अब ...
pregnency test

महिलाओं पर बच्चा पैदा करने के दबाव के भयंकर परिणाम – 12 जन 2016

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि भारत में महिलाओं पर शादी के बाद बच्चे पैदा करने के कैसे-कैसे दबाव डाले ...
आपके विवाह के बाद जब आपकी सास आपकी माहवारी का हिसाब रखने लगती है - 11 जनवरी 2016

आपके विवाह के बाद जब आपकी सास आपकी माहवारी का हिसाब रखने लगती है – 11 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु भारतीय समाज, भारतीय परिवार और सास-ससुर द्वारा डाले जाने वाले दबाव के बारे में लिख रहे हैं, जो ...
भारतीय क्यों सोचते हैं कि बच्चों को अपने अभिभावकों से डरना चाहिए? 8 दिसंबर 2015

भारतीय क्यों सोचते हैं कि बच्चों को अपने अभिभावकों से डरना चाहिए? 8 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे स्कूली किताबें डरा-धमकाकर बच्चों का लालन-पालन करने की भारतीय संस्कृति को प्रतिबिंबित करती ...
चिल्लाएँ नहीं - बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें! 10 नवम्बर 2015

चिल्लाएँ नहीं – बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें! 10 नवम्बर 2015

स्वामी बालेंदु एक खूबसूरत शाम के बारे में बता रहे हैं, जो एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री पर की गयी ...
सेक्स, सेक्स और सेक्स - पश्चिम के विषय में भारत का विकृत नजरिया - 2 सितंबर 2015

सेक्स, सेक्स और सेक्स – पश्चिम के विषय में भारत का विकृत नजरिया – 2 सितंबर 2015

बहुत से भारतीय पुरुष और महिलाएँ यह विश्वास करते हैं कि पश्चिम में जो कुछ भी है, सिर्फ सेक्स है! ...
भूखे रह सकते हैं मगर झाड़ू-पोछा नहीं करेंगे - भारतीय समाज में व्याप्त झूठी प्रतिष्ठा की धारणा - 16 जुलाई 2015

भूखे रह सकते हैं मगर झाड़ू-पोछा नहीं करेंगे – भारतीय समाज में व्याप्त झूठी प्रतिष्ठा की धारणा – 16 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनके स्कूली बच्चों के कुछ परिवार घरेलू काम वाली नौकरी नहीं करना चाहते ...

Leave a Reply