पश्चिम में भारतीय परंपराएँ – 13 फरवरी 2008

25 साल की एक महिला आज मेरे पास आई। उसने मुझे बहुत प्रसन्न मन से बताया कि 10 साल से उसके किसी के साथ संबंध हैं और अब वह गर्भवती है। इस बात को देखना, सुनना और महसूस करना कितना सुंदर है! यहाँ मैं इतने दीर्घजीवी संबंध क्वचित ही देख पाता हूँ, विशेषकर इतनी कम उम्र में। ऐसा प्रेम देखकर मुझे बड़ी खुशी होती है और मैंने उन तीनों को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

दरअसल अधिकतर लोग अपने अंदर कुछ कमी सी पाते हैं और यही कारण है कि, जैसा कि मैंने कल भी स्पष्ट किया था, वे किसी रूढ़िबद्ध नियम पर चलना ठीक समझते हैं। यहाँ पश्चिम में लोग सुरक्षा और प्रेम की खोज में लगे हुए हैं। वे किसी तृष्णा के पीछे भाग रहे हैं। कई तरह के उपचारों, परंपराओं और दार्शनिक विचारों के बीच एक तरह का भ्रम फैला हुआ है जिनमें से कुछ का उद्गम भारत से होता है। कई ऐसी बातें हैं जिन्हें गलत ढंग से समझा गया है बल्कि जैसा कि मैं पिछले कुछ दिनों से कहता रहा हूँ, एक तरह से उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि चीज़ें तब गलत दिशा में जाने लगीं जब भारत से पश्चिम आए हुए लोगों ने अपने मतलब के लिए भारत की प्राचीन और अलौकिक परंपराओं को तोड़-मरोड़कर पेश करना शुरू कर दिया।

भारत एक महान, संस्कृति सम्पन्न, आध्यात्मिक राष्ट्र है। मैं इन गुरुओं से कहना चाहता हूँ कि ऐसा गलत व्यापार न करें। बिना आलोचना किए या उन्हें भ्रमित किए लोगों को हमारी संस्कृति को समझने की अंतर्दृष्टि प्रदान करें। यह आपकी और भारत की प्रतिष्ठा पर दाग लगाने वाला काम है। अपनी संस्कृति की रक्षा करें। आध्यात्मिकता और योग के नाम पर कुछ भी ऊलजलूल चीज़ें यहाँ बेची जा रही हैं। नाम और लेबल भारत से आयातित होता है। यह हमारे महान देश और संस्कृति का दोषपूर्ण नज़रिया पेश करता है। अगर कोई किसी खोज में है, किसी चीज़ की उसे लालसा है या आपसे कुछ अपेक्षा करता है तो इसका उपयोग पैसा बनाने में न करें। उसे सही रास्ता दिखाएँ, उसे सलाह दें अगर वह मांगता है, ईमानदार बनें और सिर्फ प्रेम का प्रसार करें। यह बहुत अच्छा होगा यदि आप इस तरह किसी की मदद कर सकें जिससे उसे लंबे समय तक खुशी और शांति प्राप्त हो सके।

Related posts

parenting

क्यों भारतीय युवा अपने माता-पिता से झूठ बोलते हुए ज़रा सा भी नहीं झिझकते? 18 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु भारतीय युवक-युवतियों की, विशेषकर महानगरों में रहने वाली युवतियों की एक परिस्थितिजन्य आदत के बारे में लिख रहे ...
working woman

भारत में महिलाओं के जीवनों में तब्दीली आ रही है लेकिन वहाँ नहीं, जहाँ कि सबसे अधिक ज़रूरत है – 14 जनवरी 2016

स्वामी बालेन्दु भारत के महानगरों के बारे में लिख रहे हैं जहाँ, कोई सोच सकता है कि, लोगों के विचारों ...
क्या आप भी सोचते हैं कि 'शादी से पहले सेक्स नहीं' - 13 जनवरी 2016

क्या आप भी सोचते हैं कि ‘शादी से पहले सेक्स नहीं’ – 13 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे बहुत से नैतिक मूल्यों की जड़ में पुरानी, दक़ियानूसी परंपराएँ हैं, जिन्हें अब ...
pregnency test

महिलाओं पर बच्चा पैदा करने के दबाव के भयंकर परिणाम – 12 जन 2016

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि भारत में महिलाओं पर शादी के बाद बच्चे पैदा करने के कैसे-कैसे दबाव डाले ...
आपके विवाह के बाद जब आपकी सास आपकी माहवारी का हिसाब रखने लगती है - 11 जनवरी 2016

आपके विवाह के बाद जब आपकी सास आपकी माहवारी का हिसाब रखने लगती है – 11 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु भारतीय समाज, भारतीय परिवार और सास-ससुर द्वारा डाले जाने वाले दबाव के बारे में लिख रहे हैं, जो ...
भारतीय क्यों सोचते हैं कि बच्चों को अपने अभिभावकों से डरना चाहिए? 8 दिसंबर 2015

भारतीय क्यों सोचते हैं कि बच्चों को अपने अभिभावकों से डरना चाहिए? 8 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे स्कूली किताबें डरा-धमकाकर बच्चों का लालन-पालन करने की भारतीय संस्कृति को प्रतिबिंबित करती ...
चिल्लाएँ नहीं - बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें! 10 नवम्बर 2015

चिल्लाएँ नहीं – बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें! 10 नवम्बर 2015

स्वामी बालेंदु एक खूबसूरत शाम के बारे में बता रहे हैं, जो एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री पर की गयी ...
सेक्स, सेक्स और सेक्स - पश्चिम के विषय में भारत का विकृत नजरिया - 2 सितंबर 2015

सेक्स, सेक्स और सेक्स – पश्चिम के विषय में भारत का विकृत नजरिया – 2 सितंबर 2015

बहुत से भारतीय पुरुष और महिलाएँ यह विश्वास करते हैं कि पश्चिम में जो कुछ भी है, सिर्फ सेक्स है! ...
भूखे रह सकते हैं मगर झाड़ू-पोछा नहीं करेंगे - भारतीय समाज में व्याप्त झूठी प्रतिष्ठा की धारणा - 16 जुलाई 2015

भूखे रह सकते हैं मगर झाड़ू-पोछा नहीं करेंगे – भारतीय समाज में व्याप्त झूठी प्रतिष्ठा की धारणा – 16 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनके स्कूली बच्चों के कुछ परिवार घरेलू काम वाली नौकरी नहीं करना चाहते ...

Leave a Reply