चिल्लाएँ नहीं – बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें! 10 नवम्बर 2015

कल ही मैंने आपको बताया कि अपरा अपनी नृत्य प्रस्तुति से कितनी खुश है, और जब उसने पुरस्कार के रूप में मिला अपना कप और मैडल हमें दिखाए तो हमने भी उतना ही गौरवांवित महसूस किया। लेकिन जब वह हमें कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताने लगी तो हमने महसूस किया कि उसके दिमाग में दर्शक और सराहना या खुद अपने प्रदर्शन से अधिक कोई और बात घुस गयी है, जिसने उसकी उपलब्धि और उसके गौरव को दागदार कर दिया है: एक व्यक्ति उस पर और आश्रम के उसके प्रिय भाई पर बेवजह चिल्लाया।

शुरू में तो वह बड़े उत्साह से अपने प्रदर्शन के बारे में बताती रही लेकिन जल्द ही विचारमग्न हो गई और कहा: "वहाँ एक आदमी था, जिसने मुझे और गुड्डू से कहा, 'क्या कर रहे हो तुम लोग यहाँ? चलो भागो, यहाँ से!' हमने कुछ नहीं किया था, सिर्फ बैठना चाहते थे!"

रमोना उत्तर देने से पहले थोड़ा झिझकी क्योंकि उसे अच्छे से पता था कि बच्चों ने कुछ नहीं किया होगा और वह आदमी बस उन बच्चों को वहाँ से भगाना चाहता रहा होगा। शुरू करते हुए उसने कहा “अरे, शायद उस आदमी का मूड खराब होगा", किन्तु उसने तुरंत आगे कहा, "लेकिन उसे तुम्हारे साथ ऐसा दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए था, यह अच्छा नहीं है।‘ क्योंकि महज खराब मनोदशा होने के कारण अशिष्ट आचरण और दुर्व्यवहार करना ठीक नहीं।

अपरा का मन इस घटना को भूल नहीं पा रहा था। कुछ ही देर बाद उसने उस घटना का सारा ब्यौरा ज्यों का त्यों मेरे सामने रख दिया। रमोना की तरह मैं उतना सौम्य नहीं रह पाया और मैंने सीधे कहा: “क्योंकि वह अच्छा व्यक्ति नहीं था!”

बात यह है कि बच्चों के प्रति इस तरह के व्यवहार को भारत में हम अक्सर देखते रहते हैं। लोग बच्चों को सुधारने के लिए अधिकतर नरमी का व्यवहार नहीं करते बल्कि सीधा उन पर चिल्लाने लगते हैं, ज़ोर-ज़ोर से डांटते-डपटते हैं और उन्हें अपनी बात समझाने का अवसर नहीं देते, न ही यह बताते हैं कि जो भी वे कर रहे हैं, वह उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए।

स्वाभाविक ही यह बच्चों के प्रति आम भारतीयों के गलत रवैये की झलक दिखाता है। इसमें एक तरह का सकारात्मक भाव भी नज़र आता है कि कोई भी संसार के बच्चों को उचित व्यवहार सिखा सकता है और बता सकता है कि क्या उनके लिए सही है और क्या गलत। यह बहुत अच्छा है, क्योंकि इससे भारतीय समाज के इस नज़रिए का पता चलता है कि बच्चों की ज़िम्मेदारी केवल अभिभावकों की ही नहीं है। लेकिन साथ ही इसका दोष यह है कि लोग अक्सर बच्चों से ऐसे बात करने लगते हैं जैसे वे मूर्ख हों। अधिकतर उन्हें इस बात का एहसास नहीं होता कि हम सबकी तरह बच्चों की भी कुछ भावनाएँ होती हैं, बल्कि हमसे कहीं अधिक तीव्र और गहन भावनाएँ होती हैं।

और इस तरह अपने आठ साल के भाई के साथ मेले में आई हमारी चार-साला नृत्य-सितारा बेटी की कोमल भावनाओं की परवाह किए बगैर यह व्यक्ति उसके साथ मनचाहा दुर्व्यवहार करता है जबकि वे दोनों सिर्फ इस व्यक्ति के साथ वाली सीट पर बैठना चाहते हैं। वह सरल भाषा में कह सकता था कि वहाँ न बैठे, वह उसकी पत्नी की सीट है और वह कभी भी आ सकती है। वह उन्हें प्यार से बता सकता था कि देखो, सारे बच्चे वहाँ कतार में इंतज़ार कर रहे हैं और वहाँ जाकर इंतज़ार करो। चाहता तो वह उन्हें वहीं बैठा रहने दे सकता था क्योंकि वे उसे परेशान नहीं करने वाले थे और जब पत्नी आ जाती तो उठ भी जाते!

पिता होने के नाते मुझे गुस्सा आया कि उसने मेरी बच्ची की बहुत सुखद शाम पर एक काला धब्बा लगा दिया। एक पिता के रूप में मैं पूछता हूँ कि आप लोग अपने आस-पास के बच्चों के साथ विनम्र व्यवहार क्यों नहीं कर सकते! और एक इंसान होने के नाते मैं सोचता हूँ कि अपने से दुर्बल व्यक्तियों के साथ चीखने-चल्लाने जैसा ऐसा बेहूदा व्यवहार अक्सर लोग सहन कैसे कर लेते हैं।

भला व्यवहार कीजिए। बच्चों के साथ और अपने आसपास के सभी लोगों के साथ!

Related posts

parenting

क्यों भारतीय युवा अपने माता-पिता से झूठ बोलते हुए ज़रा सा भी नहीं झिझकते? 18 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु भारतीय युवक-युवतियों की, विशेषकर महानगरों में रहने वाली युवतियों की एक परिस्थितिजन्य आदत के बारे में लिख रहे ...
working woman

भारत में महिलाओं के जीवनों में तब्दीली आ रही है लेकिन वहाँ नहीं, जहाँ कि सबसे अधिक ज़रूरत है – 14 जनवरी 2016

स्वामी बालेन्दु भारत के महानगरों के बारे में लिख रहे हैं जहाँ, कोई सोच सकता है कि, लोगों के विचारों ...
क्या आप भी सोचते हैं कि 'शादी से पहले सेक्स नहीं' - 13 जनवरी 2016

क्या आप भी सोचते हैं कि ‘शादी से पहले सेक्स नहीं’ – 13 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे बहुत से नैतिक मूल्यों की जड़ में पुरानी, दक़ियानूसी परंपराएँ हैं, जिन्हें अब ...
pregnency test

महिलाओं पर बच्चा पैदा करने के दबाव के भयंकर परिणाम – 12 जन 2016

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि भारत में महिलाओं पर शादी के बाद बच्चे पैदा करने के कैसे-कैसे दबाव डाले ...
आपके विवाह के बाद जब आपकी सास आपकी माहवारी का हिसाब रखने लगती है - 11 जनवरी 2016

आपके विवाह के बाद जब आपकी सास आपकी माहवारी का हिसाब रखने लगती है – 11 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु भारतीय समाज, भारतीय परिवार और सास-ससुर द्वारा डाले जाने वाले दबाव के बारे में लिख रहे हैं, जो ...
भारतीय क्यों सोचते हैं कि बच्चों को अपने अभिभावकों से डरना चाहिए? 8 दिसंबर 2015

भारतीय क्यों सोचते हैं कि बच्चों को अपने अभिभावकों से डरना चाहिए? 8 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे स्कूली किताबें डरा-धमकाकर बच्चों का लालन-पालन करने की भारतीय संस्कृति को प्रतिबिंबित करती ...
सेक्स, सेक्स और सेक्स - पश्चिम के विषय में भारत का विकृत नजरिया - 2 सितंबर 2015

सेक्स, सेक्स और सेक्स – पश्चिम के विषय में भारत का विकृत नजरिया – 2 सितंबर 2015

बहुत से भारतीय पुरुष और महिलाएँ यह विश्वास करते हैं कि पश्चिम में जो कुछ भी है, सिर्फ सेक्स है! ...
भूखे रह सकते हैं मगर झाड़ू-पोछा नहीं करेंगे - भारतीय समाज में व्याप्त झूठी प्रतिष्ठा की धारणा - 16 जुलाई 2015

भूखे रह सकते हैं मगर झाड़ू-पोछा नहीं करेंगे – भारतीय समाज में व्याप्त झूठी प्रतिष्ठा की धारणा – 16 जुलाई 2015

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनके स्कूली बच्चों के कुछ परिवार घरेलू काम वाली नौकरी नहीं करना चाहते ...
यदि आप पश्चिमी महिलाओं के साथ ऑनलाइन सेक्स चैट करने वाले भारतीय पुरुष हैं तो इसे अवश्य पढ़ें! 17 जून 2015

यदि आप पश्चिमी महिलाओं के साथ ऑनलाइन सेक्स चैट करने वाले भारतीय पुरुष हैं तो इसे अवश्य पढ़ें! 17 जून 2015

स्वामी बालेन्दु उन भारतीय पुरुषों से एक अपील कर रहे हैं, जो पश्चिमी महिलाओं के साथ होने वाली अपनी ऑनलाइन ...

Leave a Reply