स्वास्थ्य के मुकाबले अपनी बीमारी से ज्यादा प्यार मत कीजिए! 5 मई 2014

आज मुझे अपने ज़ख्म (घुटने) के टाँके निकलवाने अस्पताल जाना है। मैं अब काफी स्वस्थ हो चुका हूँ मगर मुझे इस बात की विशेष ख़ुशी है कि जर्मनी के लिए उड़ान भरने से पहले मुझे अपने आप को तैयार करने के लिए दस दिन का अवकाश और मिल जाएगा। आज मैं जिस स्थिति में हूँ, उसमें अनायास ही मुझे यह विचार करने का मौका मिला है कि जब आप घायल या बीमार होते हैं तो आपकी दिमागी हालत का उस पर बड़ा प्रभाव पड़ता है: आप चाहें तो उस बीमारी या तकलीफ का मज़ा लेते रह सकते हैं या जितना चाहें स्वस्थ महसूस कर सकते हैं।

अपने सलाह-सत्रों की वजह से मुझे कई ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिलता रहता है, जिन्हें बीमार पड़ना अच्छा लगता है। अपने सलाह सत्र की शुरुआत ही वे अपने बीमार पड़ने की कहानी से करते हैं। कोई बड़ी बीमारी नहीं होती मगर जब वे दूसरों से बार-बार उसका ज़िक्र करते हैं तो वे सहानुभूति व्यक्त करने लगते हैं-जो स्वाभाविक ही, उन्हें बहुत अच्छी लगती है। धीरे-धीरे, अगली बार बीमार पड़ने तक या उनकी तकलीफ कुछ ज़्यादा समय तक बनी रहे तो वे समझ जाते हैं कि बहुत सी चीज़ों के लिए यह बहाना बहुत कारगर सिद्ध होता है। और बिना अशिष्ट दिखाई दिए ‘नहीं’ कहने के मामले में यह सबसे अधिक उपयोगी होता है।

उनमें आत्मविश्वास की कमी होती हैं और साफ मना करने की जगह कि वे उनसे कहा गया काम नहीं करना चाहते, वे कहते हैं कि बीमार हैं इसलिए वे यह काम नहीं कर पाएंगे। यह पूरी तरह सही न भी हो कि उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है तो भी काम टालने का यह आसान तरीका होता है और दूसरों को उनकी बात पर भरोसा करना ही पड़ता है। वह काम वे नहीं करना चाहते, यह सच कहने के लिए उन्हें अपने आत्मविश्वास और शक्ति का प्रदर्शन नहीं करना पड़ता।

तो वे बीमार बने रहते हैं। भले ही वे पूरी तरह स्वस्थ और ठीक-ठाक हों या उन्हें कोई छोटी मोटी, मामूली तकलीफ हो मगर वे जिद पकड़ लेंगे कि वे बीमार हैं। जितनी तकलीफ है, उससे कहीं ज़्यादा गंभीर रूप से बीमार! यह आवश्यक नहीं कि वे जानते हों कि वे क्या कर रहे हैं, क्या कह रहे हैं। उनका अवचेतन इतना शक्तिशाली होता है कि वे सचाई को अपने आपसे छिपा लेते हैं और इस तरह छिपाते हैं कि वह झूठ उन्हें अच्छा लगने लगता है। वे हर तरह से अपने आपको विश्वास दिला देते हैं कि वाकई वे बीमार हैं और परिणाम यह होता है कि वे उसी तरह व्यवहार करने लगते हैं।

एक बार उस राह पर चल पड़े तो फिर वे अपनी बीमारी से इतना प्यार करने लगते हैं कि उनके लिए उससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्हें इस बात का ज़रा सा भी गुमान नहीं होता कि लोग उनका नाटक समझ रहे हैं, दूसरे यह जान रहे हैं कि वे ज़रुरत से ज़्यादा बन रहे हैं मगर वे भी इसका मज़ा लेने लगते हैं। मित्र उन्हें दिलासा देने लगते हैं कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन इससे बहुत नुकसान होता है और इसी बिंदु पर लोग मेरे पास सलाह लेने आते हैं।

अधिकतर मैं उन्हें स्वस्थ जीवन के आनंद को अनुभव करने की सलाह देता हूँ। मैं उनसे यह नहीं कहता कि वे बिल्कुल बीमार नहीं हैं-सत्र कुछ देर का होता है और इतने कम समय में मैं कैसे जान सकता हूँ उन्हें क्या हुआ है? लेकिन मेरा कहना है कि आप वाकई बीमार हों तब भी जितना संभव ही, भले-चंगे होने का नाटक कीजिए। नियमित जीवन बिताइए, बीमारी से पैदा असुविधाओं के साथ जीने के नए तरीके ढूँढ़िए और सामान्य जीवन जीने की कोशिश कीजिए। अपनी बीमारी के पीछे छिपने और उसकी आड़ में ‘न’ कहने की अपेक्षा सीधे ‘नहीं’ कहने की आदत डालिए। जो हैं, वही बने रहिए और जीवन का आनंद लीजिए!

इन दिनों भी मैं सिर्फ बिस्तर पर लेटा नहीं रहता: मैं अपनी फिजियोथेरपी के व्यायाम करता रहा हूँ, अपरा के साथ खेलता रहा हूँ, फोन पर बात करता रहा हूँ और कम्प्यूटर पर काम करता रहा हूँ। मेरे ये दिन भी सामान्य दिनों की तरह ही गुज़र रहे हैं, बस थोड़ी गतिशीलता और गतिविधियाँ कम हो गई है। सामान्य रूप से जो कुछ मैं करता रहा हूँ वह सब बिस्तर पर बैठे-बैठे, अब भी कर रहा हूँ। बिस्तर पर बीमार पड़े रहना मुझे बिल्कुल नहीं सुहाता इसलिए मैं इस बात को बिल्कुल महत्व नहीं देता। जितना काम कर सकता हूँ, करता रहता हूँ- और मुझे लगता है कि इस बात ने भी मुझे तेज़ी के साथ स्वस्थ होने में मदद की है।

अब देखना यह है कि आज डॉक्टर क्या कहते हैं-लेकिन मुझे लगता है कि मैं दस दिन में इतना स्वस्थ हो जाऊंगा कि आराम से जर्मनी के लिए रवाना हो सकता हूँ!

Related posts

weight loss

चार हफ्ते में 14 किलो – हमारे योग-आयुर्वेद-शिविर के वज़न घटाओ कार्यक्रम की सफलता की कहानी – 21 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु उनके योग-आयुर्वेद-शिविर के वज़न घटाओ कार्यक्रम में शरीक होने वाले एक व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं ...
मोनिका और अस्पताल में उसकी रूममेट - खुशी का अलग-अलग नज़रिया - 27 मई 2015

मोनिका और अस्पताल में उसकी रूममेट – खुशी का अलग-अलग नज़रिया – 27 मई 2015

स्वामी बालेंदु मोनिका के बिस्तर के साथ वाली मरीज के बारे में बता रहे हैं और बता रहे हैं कि ...
आधुनिक दवाएं, व्यायाम, सतत प्रयास और प्रेम का स्पर्श - 1 मई 2014

आधुनिक दवाएं, व्यायाम, सतत प्रयास और प्रेम का स्पर्श – 1 मई 2014

स्वामी बालेन्दु स्पष्ट कर रहे हैं कि 2004 के मुकाबले इस बार की शल्यक्रिया के बाद वे क्यों ज्यादा अच्छा ...
सन 2004 और 2014 में हुई शल्यक्रिया के बीच तुलना - 30 अप्रैल 2014

सन 2004 और 2014 में हुई शल्यक्रिया के बीच तुलना – 30 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु दस साल बाद हुई अपनी शल्यक्रिया के अनुभवों की तुलना अपनी पहली शल्यक्रिया के दौरान हुए अनुभवों से ...
अपने लिगामेंट की दोबारा शल्यक्रिया करवाना! 28 अप्रैल 2014

अपने लिगामेंट की दोबारा शल्यक्रिया करवाना! 28 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु अपने बाएँ पैर के घुटने के अत्यंत महत्वपूर्ण लिगामेंट की शल्यक्रिया हेतु दोबारा अस्पताल गए थे। अस्पताल में ...
मुझे ऑपरेशन क्यों कराना पड़ रहा है! 24 अप्रैल 2014

मुझे ऑपरेशन क्यों कराना पड़ रहा है! 24 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कल उन्हें अस्पताल जाकर ऑपरेशन करवाना होगा। क्यों, क्या हुआ? यहाँ पढिए। ...
खड़े होकर ऊंचे डेस्क पर कंप्यूटर पर काम करना गरदन, कंधे और कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द पर कारगर - 7 जनवरी 2014

खड़े होकर ऊंचे डेस्क पर कंप्यूटर पर काम करना गरदन, कंधे और कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द पर कारगर – 7 जनवरी 2014

स्वामी बालेन्दु खड़े होकर कंप्यूटर पर काम करने के अपने प्रयोग के विषय में बता रहे हैं-इसके लाभ के बारे ...
प्रिय डॉक्टर, एक अनपढ़ कर्मचारी भी मनुष्य है, सबको एक जैसा समझो! 31 अक्तूबर 2013

प्रिय डॉक्टर, एक अनपढ़ कर्मचारी भी मनुष्य है, सबको एक जैसा समझो! 31 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी पत्नी अपनी महिला कर्मचारी के साथ एक डॉक्टर के यहाँ गई और ...
भारत जैसे अत्यधिक जनसंख्या वाले देश में स्त्री-रोग विशेषज्ञ का शर्मनाक रवैया- 30 अक्तूबर 2013

भारत जैसे अत्यधिक जनसंख्या वाले देश में स्त्री-रोग विशेषज्ञ का शर्मनाक रवैया- 30 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी पत्नी एक महिला को गर्भपात के लिए स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास ले ...
कुछ दिन पहले जब मेरी पत्नी स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास गई- 29 अक्तूबर 2013

कुछ दिन पहले जब मेरी पत्नी स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास गई- 29 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु के शब्दों में पढ़िये कि उनकी पत्नी स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास क्यों गई? ...

Leave a Reply