स्वदेशी या विदेशी? मुकम्मल इलाज चाहते हैं या आधा – अधूरा – 25 मार्च 13

You are currently viewing स्वदेशी या विदेशी? मुकम्मल इलाज चाहते हैं या आधा – अधूरा – 25 मार्च 13

चार हफ्ते पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मेरे दोस्त गोविंद की आगरा के एक अस्पताल में टांग की सर्जरी हुई थी। जनवरी में मथुरा के एक अस्पताल में मेरी नानी की बाईं आंख में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। जब डॉक्टर इन दोनों को इस प्रक्रिया के बारे में समझा रहे थे दोनों से ही एक सवाल पूछा उन्होंने "स्वदेशी चाहते हैं या विदेशी?" आज मैं इसी विषय पर चर्चा करूंगा।

मेरी नानी से उन्होंने पूछा कि वह अपनी आंख में भारत में बने लेंस लगवाना चाहती हैं या विदेश में बने हुए। गोविंद से पूछा कि उसके पैर की टूटी हुई हड्डी को जोड़ने के लिए वह देश में निर्मित पेंच इत्यादि लगवाना चाहता है या विदेशी। इससे पहले कि डॉक्टर इस बारे में तफसील से समझाता, मरीज ने अपने दिमाग में अंदाजा लगा लिया थाः जो कुछ भी विदेशों से आयातित होता है, वह महंगा तो जरूर होता है लेकिन क्वालिटी बढ़िया होती है।

इन दो मामलों के अलावा भी मैं कई ऐसे मामलों के बारे में जानता हूं और अब ऐसा लगता है कि प्रत्येक केस में डॉक्टर मरीज से ऐसा ही सवाल पूछते हैं। आखिर क्यों? क्या औरों को मेरी तरह इस प्रश्न पर हैरानी नहीं होती? क्या उन्हें भी यह नहीं लगता कि ऐसा कुछ किया जाना चाहिए ताकि मरीजों को इस प्रश्न का जवाब ही न देना पड़े?

बात साफ है कि हर कोई महंगा विकल्प चुनना चाहेगा क्योंकि यह शरीर का मामला है । लेकिन जो व्यक्ति इतना पैसा खर्च करने की ताकत नही रखता, उसे अवश्य दिक्कत पेश आती होगी। वह सोचता होगा किसी भी तरह से पैसा इकठ्ठा कर लूं या किसी से उधार ले लूं ताकि शरीर इलाज करवा सकूं।

उन लोगों का क्या होता होगा जो वास्तव में इतना महंगा इलाज करवाने की क्षमता नहीं रखते? वे अपना ‘विदेशी’ उपचार नहीं करवा सकते क्योंकि यह उनकी पहुंच से बिलकुल बाहर होता है। आंख के सर्जन ने नानी जी को बताया था कि स्वदेशी लेंस की कीमत है 4 से 8 हजार रुपए । जबकि विदेशी लेंस की कीमत 12 से 16 हजार तक है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि विदेशी लेंस जिंदगीभर खराब होंगें वहीं देसी लेंस की गारंटी नहीं है।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस व्यक्ति के पास सर्जरी करवाने तक के पैसे नहीं हैं वह इस बारे में कोई निर्णय ले सकता है? और अगर आप भारतीय विकल्प अपनाते हैं तो इसका अभिप्राय हुआ कि आपने सोचा है, "मैं ठीक तो हो जाऊंगा, लेकिन पूरी तरह नहीं या जो भी वस्तु डॉक्टर भीतर डालेगा वह कुछ समय बाद खराब हो जाएगी और मुझे वह दोबारा लगवानी पड़ेगी|"

सवाल उठता है कि क्यों भारतीय उत्पाद इतनी घटिया क्वालिटी के होते हैं? क्या भारत में भी ऊंची गुणवत्ता के चिकित्सा उत्पाद नहीं बनाए जा सकते? यदि नहीं तो क्यों नहीं सरकार ऐसी योजनाएं बनाती जिससे मरीजों को इलाज की स्तरीय सुविधा मिल सके?

जब हम अपनी बेटी अपरा के टीकाकरण के लिए गए थे तब भी ऐसा ही हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि उसके पास देशी और विदेशी दो प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध हैं। भारतीय वैक्सीन थोड़ी सस्ती है। लेकिन देशी वैक्सीन से बच्चे को दर्द होगा और थोड़ा बुखार भी हो सकता है। जबकि विदेशी वैक्सीन के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं आती। जाहिर है कि हमने अपरा के लिए विदेशी वैक्सीन ही चुनी। हमने देखा कि अन्य सभी अविभावकों ने भी यही चुनाव किया था। कौन अपने बच्चे के लिए बुखार और दर्द खरीदना चाहेगा? लेकिन ऐसे लाखों लोग हैं जो ऐसे दर्दरहित विकल्प की कीमत चुकाने की ताकत नहीं रखते।

मुख्य मुद्दा यह है कि स्थितियां ऐसी हों कि डॉक्टर को मरीज से यह सब पूछना न पड़े या मरीज को इस बारे में निर्णय लेने की चिंता न करनी पड़े। मेरे विचार से यह नैतिक तौर पर गलत है और पहले से ही पीड़ा भुगत रहे मरीज की पीड़ा में इज़ाफा होता है इससे।

Related posts

weight loss

चार हफ्ते में 14 किलो – हमारे योग-आयुर्वेद-शिविर के वज़न घटाओ कार्यक्रम की सफलता की कहानी – 21 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु उनके योग-आयुर्वेद-शिविर के वज़न घटाओ कार्यक्रम में शरीक होने वाले एक व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं ...
मोनिका और अस्पताल में उसकी रूममेट - खुशी का अलग-अलग नज़रिया - 27 मई 2015

मोनिका और अस्पताल में उसकी रूममेट – खुशी का अलग-अलग नज़रिया – 27 मई 2015

स्वामी बालेंदु मोनिका के बिस्तर के साथ वाली मरीज के बारे में बता रहे हैं और बता रहे हैं कि ...
स्वास्थ्य के मुकाबले अपनी बीमारी से ज्यादा प्यार मत कीजिए! 5 मई 2014

स्वास्थ्य के मुकाबले अपनी बीमारी से ज्यादा प्यार मत कीजिए! 5 मई 2014

स्वामी बालेन्दु उनके विषय में लिख रहे हैं, जिन्हें बीमार होना और बीमार पड़े रहना अच्छा लगता है-इस आदत के ...
आधुनिक दवाएं, व्यायाम, सतत प्रयास और प्रेम का स्पर्श - 1 मई 2014

आधुनिक दवाएं, व्यायाम, सतत प्रयास और प्रेम का स्पर्श – 1 मई 2014

स्वामी बालेन्दु स्पष्ट कर रहे हैं कि 2004 के मुकाबले इस बार की शल्यक्रिया के बाद वे क्यों ज्यादा अच्छा ...
सन 2004 और 2014 में हुई शल्यक्रिया के बीच तुलना - 30 अप्रैल 2014

सन 2004 और 2014 में हुई शल्यक्रिया के बीच तुलना – 30 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु दस साल बाद हुई अपनी शल्यक्रिया के अनुभवों की तुलना अपनी पहली शल्यक्रिया के दौरान हुए अनुभवों से ...
अपने लिगामेंट की दोबारा शल्यक्रिया करवाना! 28 अप्रैल 2014

अपने लिगामेंट की दोबारा शल्यक्रिया करवाना! 28 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु अपने बाएँ पैर के घुटने के अत्यंत महत्वपूर्ण लिगामेंट की शल्यक्रिया हेतु दोबारा अस्पताल गए थे। अस्पताल में ...
मुझे ऑपरेशन क्यों कराना पड़ रहा है! 24 अप्रैल 2014

मुझे ऑपरेशन क्यों कराना पड़ रहा है! 24 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कल उन्हें अस्पताल जाकर ऑपरेशन करवाना होगा। क्यों, क्या हुआ? यहाँ पढिए। ...
खड़े होकर ऊंचे डेस्क पर कंप्यूटर पर काम करना गरदन, कंधे और कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द पर कारगर - 7 जनवरी 2014

खड़े होकर ऊंचे डेस्क पर कंप्यूटर पर काम करना गरदन, कंधे और कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द पर कारगर – 7 जनवरी 2014

स्वामी बालेन्दु खड़े होकर कंप्यूटर पर काम करने के अपने प्रयोग के विषय में बता रहे हैं-इसके लाभ के बारे ...
प्रिय डॉक्टर, एक अनपढ़ कर्मचारी भी मनुष्य है, सबको एक जैसा समझो! 31 अक्तूबर 2013

प्रिय डॉक्टर, एक अनपढ़ कर्मचारी भी मनुष्य है, सबको एक जैसा समझो! 31 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी पत्नी अपनी महिला कर्मचारी के साथ एक डॉक्टर के यहाँ गई और ...
भारत जैसे अत्यधिक जनसंख्या वाले देश में स्त्री-रोग विशेषज्ञ का शर्मनाक रवैया- 30 अक्तूबर 2013

भारत जैसे अत्यधिक जनसंख्या वाले देश में स्त्री-रोग विशेषज्ञ का शर्मनाक रवैया- 30 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी पत्नी एक महिला को गर्भपात के लिए स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास ले ...

Leave a Reply