चार हफ्ते में 14 किलो – हमारे योग-आयुर्वेद-शिविर के वज़न घटाओ कार्यक्रम की सफलता की कहानी – 21 जनवरी 2016

weight loss

हाल ही में हमारे योग-आयुर्वेद-शिविर के वज़न घटाओ कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम में चार हफ्ते गुज़ारने के बाद एक व्यक्ति ने यहाँ से बिदा ली-और निश्चित ही अपनी सफलता पर अत्यंत खुश और संतुष्ट होने के बाद! उसने सिर्फ चार सप्ताह में अपना 14 किलोग्राम वज़न कम किया, उसके पैंट बहुत ढीले पड़ गए थे और वह इतना चुस्त-दुरुस्त और तंदरुस्त दिखाई देने लगा, जैसा शायद वह जीवन में कभी नहीं रहा होगा! और हमारे लिए यह एहसास ही इतना सुन्दर था कि आश्रम में गुज़ारे समय को लेकर वह अत्यंत खुश और संतुष्ट महसूस कर रहा था!

इस व्यक्ति ने आश्रम आते ही मुझसे कहा था कि वह आश्रम में हर तरह के अनुशासन का पालन करने के लिए कटिबद्ध है. और वाकई उसने अपने संकल्प को दृढ़ता पूर्वक निभाया!

हमारे विश्रांति शिविर में योग और आयुर्वेद दोनों सम्मिलित होते हैं. सुबह सबेरे दस किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर तेज़ गति से पैदल चलना होता है-निश्चित ही पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि शारीरिक व्यायाम के उद्देश्य से! हमारा मेहमान पूर्णेंदु के साथ घूमने जाता था-और जल्दी ही वे दोनों काफी तेज़ गति से घूमने लगे थे, इतना तेज़ कि जब वापस आश्रम आते थे तो पूरी तरह पसीने में नहाए होते थे- लेकिन अत्यंत प्रसन्न भी दिखाई देते थे!

उसके दिन का अगला कार्यक्रम होता था, यशेंदु के साथ योग का ‘वज़न घटाओ’ कार्यक्रम! न सिर्फ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सहभागी, बल्कि यशेंदु भी इस योग-सत्र का भरपूर आनंद लेता है. इस योगाभ्यास से मांसपेशियों की अच्छी वर्जिश होती है, दिल और फेफड़ों के कई व्यायाम भी किए जाते हैं और एक घंटे तक शक्ति प्रदान करने वाले ये व्यायाम करने के बाद कोई भी व्यक्ति थककर चूर हो सकता है!

इतना व्यायाम करने के पश्चात वह व्यक्ति आयुर्वेदिक मसाज लेने पहुँचता था, जो उसकी मांसपेशियों के सारे तनाव को दूर करके उसे विश्रांति पहुँचाता था. आम तौर पर हमारे विश्रांति शिविरों में सहभागियों को एक दिन छोड़कर मालिश प्रदान की जाती है लेकिन इस व्यक्ति को मालिश इतनी पसंद आई कि उसने अतिरिक्त बुकिंग करवाके रोज़ मालिश करवाई! और तेलमालिश के पश्चात स्टीम केबिन में पसीना बहाकर वह शरीर के दूसरे ज़हरीले टॉक्सिन्स भी बाहर निकाल पाता था.

और उसके बाद दोपहर में रमोना उसके लिए और योग-आयुर्वेद विश्रांति-शिविर में भाग लेने आए दूसरे सहभागियों के लिए एक हल्का-फुल्का योग कार्यक्रम रखती थी, जिसमें सिर्फ खिंचाव के व्यायामों द्वारा मांसपेशियों को लचीला बनाने पर मुख्य ज़ोर दिया जाता है.

और इतना सब करने के बाद वह बहुत स्वास्थ्यवर्धक भोजन ग्रहण करता था-वैसा भोजन, जो कम कैलोरी युक्त होता है अर्थात वैसे खाद्य, जिनसे पेट भर जाए और खाने वाला भूखा महसूस न करे, वह स्वास्थ्यकर भी हो लेकिन जिनसे शरीर में कम से कम कैलोरीज़ प्रवेश कर सकें.

निश्चित ही यहाँ वज़न घटाने की सारी व्यवस्था मौजूद है और हम भी उसे प्रोत्साहित करने की हर-संभव कोशिश करते हैं- लेकिन उस व्यक्ति को वैसी सफलता सिर्फ इसलिए प्राप्त हो सकी कि उसने पूरे दृढ निश्चय के साथ उन व्यवस्थाओं का लाभ उठाया और उन प्रयोगों और कार्यक्रमों में पूरी तन्मयता के साथ हिस्सा लिया. हम अक्सर उसकी इच्छा शक्ति की तारीफ़ करते रहते थे और मैं जानता हूँ कि उसी के कारण वह अपने उद्देश्य में सफल हुआ और साथ ही अपनी सफलता पर खुश भी.

इस तरह लोगों को उनके लक्ष्य हासिल करने में मदद करके हमें बहुत ख़ुशी होती है. चाहे लक्ष्य विश्रांति प्राप्त करने का हो, शक्ति और ऊर्जा में वृद्धि हासिल करने का हो या वज़न कम करने का: अगर आप वास्तव में अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें पूरा विश्वास है कि हम उसमें आपकी न सिर्फ मदद कर सकते हैं बल्कि सारी प्रक्रिया को आपके लिए बहुत आसान, रोचक और खुशनुमा बना सकते हैं! तो आप अपनी उड़ानों की बुकिंग कीजिए और हम यहाँ आपका स्वागत करने हेतु हर समय प्रस्तुत हैं!

Related posts

मोनिका और अस्पताल में उसकी रूममेट - खुशी का अलग-अलग नज़रिया - 27 मई 2015

मोनिका और अस्पताल में उसकी रूममेट – खुशी का अलग-अलग नज़रिया – 27 मई 2015

स्वामी बालेंदु मोनिका के बिस्तर के साथ वाली मरीज के बारे में बता रहे हैं और बता रहे हैं कि ...
स्वास्थ्य के मुकाबले अपनी बीमारी से ज्यादा प्यार मत कीजिए! 5 मई 2014

स्वास्थ्य के मुकाबले अपनी बीमारी से ज्यादा प्यार मत कीजिए! 5 मई 2014

स्वामी बालेन्दु उनके विषय में लिख रहे हैं, जिन्हें बीमार होना और बीमार पड़े रहना अच्छा लगता है-इस आदत के ...
आधुनिक दवाएं, व्यायाम, सतत प्रयास और प्रेम का स्पर्श - 1 मई 2014

आधुनिक दवाएं, व्यायाम, सतत प्रयास और प्रेम का स्पर्श – 1 मई 2014

स्वामी बालेन्दु स्पष्ट कर रहे हैं कि 2004 के मुकाबले इस बार की शल्यक्रिया के बाद वे क्यों ज्यादा अच्छा ...
सन 2004 और 2014 में हुई शल्यक्रिया के बीच तुलना - 30 अप्रैल 2014

सन 2004 और 2014 में हुई शल्यक्रिया के बीच तुलना – 30 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु दस साल बाद हुई अपनी शल्यक्रिया के अनुभवों की तुलना अपनी पहली शल्यक्रिया के दौरान हुए अनुभवों से ...
अपने लिगामेंट की दोबारा शल्यक्रिया करवाना! 28 अप्रैल 2014

अपने लिगामेंट की दोबारा शल्यक्रिया करवाना! 28 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु अपने बाएँ पैर के घुटने के अत्यंत महत्वपूर्ण लिगामेंट की शल्यक्रिया हेतु दोबारा अस्पताल गए थे। अस्पताल में ...
मुझे ऑपरेशन क्यों कराना पड़ रहा है! 24 अप्रैल 2014

मुझे ऑपरेशन क्यों कराना पड़ रहा है! 24 अप्रैल 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कल उन्हें अस्पताल जाकर ऑपरेशन करवाना होगा। क्यों, क्या हुआ? यहाँ पढिए। ...
खड़े होकर ऊंचे डेस्क पर कंप्यूटर पर काम करना गरदन, कंधे और कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द पर कारगर - 7 जनवरी 2014

खड़े होकर ऊंचे डेस्क पर कंप्यूटर पर काम करना गरदन, कंधे और कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द पर कारगर – 7 जनवरी 2014

स्वामी बालेन्दु खड़े होकर कंप्यूटर पर काम करने के अपने प्रयोग के विषय में बता रहे हैं-इसके लाभ के बारे ...
प्रिय डॉक्टर, एक अनपढ़ कर्मचारी भी मनुष्य है, सबको एक जैसा समझो! 31 अक्तूबर 2013

प्रिय डॉक्टर, एक अनपढ़ कर्मचारी भी मनुष्य है, सबको एक जैसा समझो! 31 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी पत्नी अपनी महिला कर्मचारी के साथ एक डॉक्टर के यहाँ गई और ...
भारत जैसे अत्यधिक जनसंख्या वाले देश में स्त्री-रोग विशेषज्ञ का शर्मनाक रवैया- 30 अक्तूबर 2013

भारत जैसे अत्यधिक जनसंख्या वाले देश में स्त्री-रोग विशेषज्ञ का शर्मनाक रवैया- 30 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे उनकी पत्नी एक महिला को गर्भपात के लिए स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास ले ...
कुछ दिन पहले जब मेरी पत्नी स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास गई- 29 अक्तूबर 2013

कुछ दिन पहले जब मेरी पत्नी स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास गई- 29 अक्तूबर 2013

स्वामी बालेंदु के शब्दों में पढ़िये कि उनकी पत्नी स्त्री-रोग विशेषज्ञ के पास क्यों गई? ...

Leave a Reply