आप हर किसी की खुशियों की जिम्मेदारी नहीं ले सकते – 29 मार्च 2013

मैंने पिछले हफ्ते बताया था कि हमारे आश्रम में इन दिनों बहुत से लोग आए हुए हैं। सारे कमरे भरे हुए थे और हमने बहुत खुशगवार वक़्त गुज़ारा, खासकर होली के कुछ दिन। ज़्यादा लोग, ज़्यादा मज़ा! लेकिन इसके साथ ही काम भी बहुत बढ़ गया था। ज़ाहिर है, ज़्यादा लोगों को ज़्यादा भोजन की और ज़्यादा पानी की ज़रूरत होगी। उनके अगले कार्यक्रमों के बारे में, यहाँ तक कि होली के त्योहार के बारे में भी, ज़्यादा लोगों को, ज़्यादा बार जानकारियाँ हमें देनी होंगी। कोई शक नहीं कि हमारे आश्रम में ऐसी व्यवस्था है कि एक साथ ज़्यादा से ज़्यादा लोगों का खयाल रखा जा सकता है इसलिए हम लोग निश्चिंत थे कि हर कोई यहाँ बहुत अच्छा वक़्त गुजरेगा। लेकिन क्या पहले हम ऐसी गारंटी दे सकते थे? क्या हम यह ज़िम्मेदारी ले सकते थे कि आश्रम में हर व्यक्ति खुश रहे? नहीं, बिल्कुल नहीं! यह न सिर्फ हमारे बारे में सच है बल्कि दुनिया के हर व्यक्ति के लिए भी सच है। आप हर किसी की खुशी की ज़िम्मेदारी नहीं ले सकते। क्यों? मुझे समझाने दीजिये।

हमारे आश्रम के उदाहरण को ही आगे ले जाएँ तो ज़ाहिर है, हम चाहते हैं कि यहाँ निवास करने वाला हर व्यक्ति, जब तक हमारे साथ है, खुश रहे। जब लोग आश्रम में अपने प्रवास से प्रसन्न होते हैं तो हमें भी खुशी होती है और इसलिए हमें उनके लिए उत्सवों, पार्टियों और दूसरे कई प्रकार के आयोजन करना अच्छा लगता है, जिससे वे अधिक से अधिक आनंद प्राप्त कर सकें। इससे वे भारतीय संस्कृति को भी बेहतर तरीके से जान पाते हैं।

यही कारण है कि आश्रम में होली के इतने बड़े आयोजन की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी जाती है और हम नए और पुराने मित्रों के साथ भविष्य में होने वाली मौज-मस्ती की कल्पना करने लगते हैं। जब नए, अनजान मेहमान हमारे यहाँ पहली बार आते हैं तो हमें पता नहीं होता कि वे गुलाल और रंगों से सराबोर होकर खुश होंगे या नहीं। पहले से यह यह जान पाना असंभव ही है! अगर वे वाकई पूरा मज़ा लेना चाहते हैं तो वे पार्टी में शामिल होते हैं और एक भी समारोह मिस नहीं करते। हमारे साथ बाहर निकलकर वे खुशी और मस्ती में पागल हो उठते हैं और एक दूसरे पर रंग, गुलाल, पानी और फूलों की बौछार करते हुए होली के रंग में रंग जाते हैं।

अगर उन्हें होली का यह अति पागलपन अधिक पसंद नहीं है तो भी कोई बात नहीं। वे थोड़ा सा परे हट जाएँ और सारे हुड़दंग के बीच फँसने से बचें जिससे वे रंगों से भी और हुल्लड़ से भी काफी हद तक बचे रह सकते हैं। अगर वे चाहें तो वे आश्रम में स्थित ‘रंगों की पाबंदी’ वाले इलाके में जाकर दूर से देखते हुए होली की सारी मस्ती का मज़ा ले सकते हैं।

कहने का अर्थ यह है कि हम एक सीमा तक ही ज़िम्मेदारी उठा सकते हैं। हम रंग, पानी और स्थान का इंतज़ाम कर सकते हैं। गानों के रेकॉर्ड चला सकते हैं और हम खुद आनंद को द्विगुणित करने के लिए हँसते, खिलखिलाते, नाचते-गाते, धूम मचाते उसमें शामिल हो सकते हैं। हम ऐसा करते ही हैं! यहाँ तक कि सुनहरे बालों वाली महिलाओं से हमने इस साल वादा किया था कि उनके बालों को नुकसान न पहुंचे इसके लिए हमने उपाय किए हैं और उन्हें तेल और मिट्टी का लेप और मोटे कपड़े की टोपियाँ उपलब्ध कराए गए जिससे वे चेहरे और बालों की सुरक्षा करते हुए होली खेल सकें।

किसी एक बिन्दु पर आकर उत्सव में शरीक व्यक्तियों को स्वयं अपने लिए ज़िम्मेदार होना ही पड़ता है और वही करना होता है जो उन्हें खुशी पहुंचाए क्योंकि कोई भी दूसरा यह ठीक ठीक नहीं जान सकता कि आपको क्या पसंद है। अगर आप अपने आसपास के सभी लोगों को प्रसन्न करने की कोशिश करेंगे तो आप इसमे कभी सफल नहीं हो सकते। आप अच्छा से अच्छा करेंगे लेकिन कोई न कोई ऐसा होगा जो खुश नहीं होगा। और फिर यही सोचते हुए आप स्वयं अपनी खुशी को जोखिम में डालेंगे।

यह सच है कि आप सबको खुश रखना चाहते हैं। लेकिन दूसरों की खुशी को अपनी खुशी से ज़्यादा महत्वपूर्ण न मानें अन्यथा आप स्वयं खुश नहीं होंगे और फिर दूसरों को भी खुश नहीं कर पाएंगे!

तो हम प्रसन्न हैं कि हमने होली का आनंद उठाया और वास्तव में आश्रम में उपस्थित सभी ने इस उत्सव में शिरकत करके होली का मज़ा प्राप्त किया! हर व्यक्ति जानता था कि उसकी खुशी का ज़िम्मेदार वह स्वयं है और जब तक उसे मज़ा आ रहा है तभी तक वह उसमें सहभागी है। इस तरह हम सब कह सकते हैं कि हमने बेहद सुखद समय साथ-साथ व्यतीत किया।

Related posts

नैतिकता का पिंजरा: जब अपराधबोध जीवन की खुशी छीन लेता है

नैतिकता का पिंजरा: जब अपराधबोध जीवन की खुशी छीन लेता है

हम एक ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहाँ नैतिकता को अक्सर एक अंतिम और सार्वभौमिक सत्य की तरह देखा ...
अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो आप अति-आदर्शवादी नहीं हो सकते - 27 अगस्त 2015

अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो आप अति-आदर्शवादी नहीं हो सकते – 27 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि यदि आप कुछ ज़्यादा ही आदर्शवादी हैं तो यह कई बार आपको दुखी कर ...
हमें शिकायत क्यों नहीं करना चाहिए? इसका उत्तर यहाँ है - 28 मई 2015

हमें शिकायत क्यों नहीं करना चाहिए? इसका उत्तर यहाँ है – 28 मई 2015

स्वामी बालेन्दु अपने पाठको से कह रहे हैं कि क्यों उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति, अपने स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन, आपसी सम्बन्ध ...
कृपया इसे अवश्य पढ़ें यदि आप रोजमर्रा की जिन्दगी से बचने के लिए छुट्टियाँ मनाने जाते हैं! 2 फरवरी 2015

कृपया इसे अवश्य पढ़ें यदि आप रोजमर्रा की जिन्दगी से बचने के लिए छुट्टियाँ मनाने जाते हैं! 2 फरवरी 2015

जब आपका सारा साल अवकाश के उन चार सप्ताहों पर केन्द्रित होता है तो फिर आप उनके साथ क्या गलत ...
दूसरों को गलतियाँ ढ़ूँढ़ने के काम में लगे रहने दीजिए और मस्त रहिए! 27 नवम्बर 2014

दूसरों को गलतियाँ ढ़ूँढ़ने के काम में लगे रहने दीजिए और मस्त रहिए! 27 नवम्बर 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि कैसे कुछ लोग आपकी गलतियाँ ही ढूँढ़ते रहते हैं। आपको नीचा दिखाने की उनकी ...
आप अपने लिए और अपनी ख़ुशी के लिए खुद ज़िम्मेदार हैं - 20 नवम्बर 2014

आप अपने लिए और अपनी ख़ुशी के लिए खुद ज़िम्मेदार हैं – 20 नवम्बर 2014

स्वामी बालेन्दु बता रहे हैं कि आप किस तरह इस बात का एहसास कर सकते हैं कि सिर्फ और सिर्फ ...
अपने माता-पिता को दोष देना बंद कीजिए - अपने जीवन की ज़िम्मेदारी खुद वहन कीजिए! 19 नवंबर 2014

अपने माता-पिता को दोष देना बंद कीजिए – अपने जीवन की ज़िम्मेदारी खुद वहन कीजिए! 19 नवंबर 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि अपने माता-पिता की गलतियों पर कुढ़ना बंद करके उसकी जगह खुद अपने निर्णयों पर ...
जबरदस्ती अपने आपको झूठी ख़ुशी के हवाले न करें- 17 अक्तूबर 2013

जबरदस्ती अपने आपको झूठी ख़ुशी के हवाले न करें- 17 अक्तूबर 2013

“आप स्वयं अपने आपको प्रसन्न कर सकते हैं!” स्वामी बालेंदु इस वाक्य का हवाला देते हुए उसकी सीमाओं को लेकर ...

Leave a Reply