मुझे आपके भगवान से कोई परेशानी नहीं होगी यदि…:
-वह अपने मानने वालों पर यह ज़ाहिर करे की गरीबी, भुखमरी, युद्ध और बलात्कार उसकी मर्ज़ी से नहीं होते।
-वह यह नहीं मानता कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में किसी कदर कम बुद्धिमान, मनहूस और कम लायक हैं।
-लोग उसके नाम पर दूसरों को झूठा दिलासा न दें।
-भारत के बड़े-बड़े मंदिरों में गरीबों के साथ हो रहे भेदभाव को रोके जहाँ अमीर लोग ज़्यादा पैसे देकर उसके पास अपनी बारी से पहले पहुँच जाते हैं।
-अपराधियों से भक्ति की रिश्वत न ले और उन्हें सफल बनाकर और ज़्यादा अपराध करने के लिए प्रोत्साहित न करे।
-अपने भक्तों से कहे कि ‘कृपा करके अपने धर्म और अपनी श्रद्धा को घर की चारदीवारी के भीतर अंजाम दें, सड़क पर नहीं।’
-अपने एजेन्टों पर नियंत्रण रखें जो उसकी कृपा और आशीर्वाद को बेचते हैं और कैंसर और एड्स जैसी बीमारियों को ठीक करने का दावा करके भोलेभाले और गरीब लोगों को धोखा देते हैं।
-उसे प्राप्त करोड़ों-अरबों रुपयों को बेरोजगारों, भूखों और मज़लूमों पर होने वाले अच्छे कामों में निवेश करे।
-वह सोने के जेवर पहनकर और 56 भोग लगाकर रुपहली दीवारों से घिरे मंदिरों में न बैठा रहे बल्कि यहाँ आकर देखे कि पेट भर रोटी कमाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है।
-उन गुरुओं को सबक सिखाए जो श्रद्धा के नाम पर महिलाओं का दैहिक और यौन शोषण करते हैं।
-धार्मिक संस्थाओं में उसकी नाक के नीचे खुलेआम होने वाले भ्रष्टाचार को वह समाप्त करे।
-वह नर्क की यंत्रणा का डर दिखाकर अपने मतलब के लिए लोगों का इस्तेमाल करने वाले अपने एजेन्टों को ऐसा करने से रोके।
-वह ज्योतिषियों से कहे कि वे लोगों के दिमागों में गृह-नक्षत्रों का डर फैलाकर उनका शोषण न करें।
-वह लोगों का शोषण करने वाले उन लोगों को रोके, जो कहते हैं कि ‘अगर आप आज चन्दा दोगे तो आपको मरने के बाद स्वर्ग मिलेगा।’
-बच्चों की सेवा करने के लिए नियुक्त लोगों को बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने से रोके।
-वह लोगों से कहे कि वे यह दावा न करें कि उनका उससे या उसकी दुनिया के निवासियों से कोई आध्यात्मिक संबंध कायम हो गया है।
-और अंत में, वह अपने श्रद्धालुओं से कहे कि उसके नाम पर ज़ोर-ज़ोर से लाउडस्पीकर न बजाएँ जिससे मैं रात को सुकून की नींद सो सकूँ।
उसके बाद मुझे आपके भगवान से कोई समस्या नहीं होगी।
Related posts
बेतुका और हास्यास्पद विश्वास कि ईश्वर ने मंदिर तो बचा लिया जबकि हजारों लोगों की जान ले ली – 5 मई 2015
अगर आप ईश्वर या धर्म पर कोई आस्था नहीं रखते तो फिर अपनी शुभकामनाओं को ‘प्रार्थना’ क्यों कहते हैं? 30 अप्रैल 2015
"’ईश्वर महज अपना काम कर रहा है" – धार्मिक आस्थावानों का नेपाल के भूकंप पर स्पष्टीकरण – 28 अप्रैल 2015
नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं? किसके सामने? उसके, जिसने यह हादसा बरपाया है? 27 अप्रैल, 2015
संदेहवाद अथवा अज्ञेयवाद एक पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य नहीं – 16 जनवरी 2014
गणेश और स्पाइडरमैन – बच्चों के लिए दो एक जैसे सुपरहीरो!- 17 सितंबर 2013
अगर मैं, आप और हम सब ईश्वर हैं तो आप ये उपदेश किसे दे रहे हैं? – 21 जून 2013
आस्तिक स्वयं को धोखा देते हैं यह कहकर कि हर बुरी घटना के पीछे ईश्वर का विधान है – 20 जून 2013
ईश्वर से डरकर आपको क्या मिलता है? अच्छे नैतिक विचार या दिमागी बीमारियाँ? – 18 जून 2013
