क्या धरती के मनुष्य एलिएन्स के लिए आकर्षक सेक्स-पार्टनर हैं? – 3 जून 2013

कुछ दिन पहले एक ऑनलाइन वीडियो पर मेरी नज़र पड़ी जिसने मुझे बुरी तरह हंसने पर मजबूर कर दिया और मैं सोचने लगा कि दुनिया अजूबों से खाली नहीं है और यहाँ एक से एक लोग भरे पड़े हैं! एक इंटरव्यू की बात है जिसमें वह महिला दावा करती है कि एलिएन्स का अस्तित्व है और वे इस धरती पर आते हैं और लोगों के साथ संभोग करते हैं। वास्तव में वह स्वयं भी किसी दूसरे सोलर सिस्टम से आने वाले एक एलिएन के साथ अक्सर ऐसा करती रहती है, जिसे उसने ‘ऑक्टोपस मैन’ नाम दिया है।

यह मूर्खतापूर्ण लगता है मगर वह महिला इस बारे में बहुत गंभीर है। वह अपने आपको एक साइकिक बताती है और तमाम तरह के अलौकिक और रहस्यमय लोगों से उसका संबंध है: ‘कैट पीपल’, ‘ऑक्टोपस पीपल’, ‘ग्रेज़’, जो बिल्कुल एलिएन की प्रचलित छवि जैसे लगते हैं और कई दूसरे। वह और ‘उसका ग्रुप’ रात में बाहर निकलता है जब वह सोती रहती है। वह समझाते हुए कहती है कि यह स्वप्न नहीं होता बल्कि उसकी आत्मा एलिएन्स के साथ यूएफ़ओ में बैठकर यात्रा कर रही होती है। वे लोग हमारे सोलर सिस्टम का ही नहीं, उसके परे जाकर ब्रह्मांड के बहुत से स्थानों का अन्वेषण करते हैं!

संभोग के बारे में, जो वह एक बस अड्डे पर भी कर चुकी थी, पूछने पर वह बताती है कि उसका एक बोयफ्रेंड जैसा है या जैसा कि वह बताती है, एक ‘मित्र आत्मा’ जो उसके साथ संभोग करता है। वे सारे अंतरिक्षवासी संभोग करते हैं मगर खासकर ‘कैट पीपल’ इसके लिए सबसे ज़्यादा लालायित रहते हैं और उनमें संभोग शक्ति भी ज़्यादा होती है। मैं आप लोगों को यह इसलिए बता रही हूँ कि अगर आपकी उनसे कहीं मुठभेड़ हो जाए तो ये बातें पहले से पता होना बेहतर है….

इस तरह यह महिला उन लोगों से अलग थी जिनकी ‘एलिएन रिपोर्टें’ आप आम तौर पर देखते-सुनते रहते हैं। आम तौर पर लोग बताते हैं कि उनका अपहरण कर लिया गया, उन पर बलात्कार किया गया, भयंकर लोगों के साथ संभोग करने के लिए मजबूर किया गया और फिर उन पर वैज्ञानिक प्रयोग किए गए! लेकिन यहाँ वह अपने अनुभवों का मज़ा ले रही है, जैसा कि उस शो के दूसरे सहभागी ने कहा जो एक वैज्ञानिक था। उसका कहना था कि उस महिला के ओर्गेझम (यौन क्रिया का चरम सुख) सहित जो भी हो रहा है उसका कोई न कोई स्पष्टीकरण है: यह सब उसके दिमाग में हो रहा है, उसकी फंतासियाँ, कल्पना इन सब एलिएन्स को रच रही हैं, और यह सब वह इतनी शिद्दत के साथ उसे महसूस हो रहा है कि वह सिर्फ कल्पना करके भी ओर्गेझम प्राप्त करने में सफल हो जाती है।

मैं उस व्यक्ति की बात से पूरी तरह सहमत हूँ जो कह रहा है कि यह सब उस महिला के दिमाग की उपज है। एंकर जब उस साइकिक महिला से पूछता है कि ये एलिएन्स सबको दिखाई क्यों नहीं देते ताकि हम भी जान सकें कि उनका अस्तित्व है तो वह महिला समझाते हुए कहती है कि दुर्भाग्य से वे ‘शो ऑफ’ नहीं करते और हमारे पास अपने व्यक्तिगत गाइड होते हैं जो हमें उनसे मिलवाते हैं। अपरिभाषेय का यह अच्छा स्पष्टीकरण है।

अंत में उसके सामने यह चुनौती रखते हुए कि वह बताए कि ड्रेसिंगरूम में रखे एंकर के ब्रीफकेस में क्या है, उससे कहा गया कि अगर वह यह बता दे तो सिद्ध हो सकता है कि एलिएन्स का वाकई कोई अस्तित्व है। ब्रीफकेस के रंग का अनुमान लगाने के अपने बदहवास प्रयास के बाद उसने कहा कि हमारी मर्ज़ी से यह काम नहीं करता और इस वक़्त वह एलिएन आपके प्रश्न का जवाब बताकर उसकी मदद नहीं करना चाहता। खैर, अभी हमें कुछ समय इंतज़ार करना पड़ेगा जब ऑक्टोपस जैसे किसी एलिएन, जो हमारे साथ हमारी स्वप्नवस्था में संभोग करता है, के अस्तित्व का प्रमाण मिल सकेगा!

Related posts

जब एक परिचयात्मक शब्द सब कुछ बदलकर रख देता है! 4 फरवरी 2015

जब एक परिचयात्मक शब्द सब कुछ बदलकर रख देता है! 4 फरवरी 2015

स्वामी बालेंदु शिक्षक की नौकरी के एक साक्षात्कार का ज़िक्र करते हुए बता रहे हैं कि किस तरह वह उनकी ...
सिर्फ सेक्स करते समय ही मैं दरवाजे पर 'डू नॉट डिस्टर्ब' का सूचना पट्ट लगाता हूँ! 30 दिसंबर 2014

सिर्फ सेक्स करते समय ही मैं दरवाजे पर ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ का सूचना पट्ट लगाता हूँ! 30 दिसंबर 2014

स्वामी बालेंदु जीवन के एक महत्वपूर्ण प्रश्न से दो चार हो रहे हैं। क्या आप इस विषय में उनकी मदद ...
कुत्ते चॉकलेट के साथ ही योनि पसंद करते हैं! 11 अगस्त 2014

कुत्ते चॉकलेट के साथ ही योनि पसंद करते हैं! 11 अगस्त 2014

स्वामी बालेंदु एक मज़ेदार कहानी लिख रहे हैं, जिस पर वे और उनके मित्र कई साल से बार-बार हँसते रहे ...
जब हम भोजन के बाद खाई जाने वाली मिठाई अकेले ही खा गए! 21 जुलाई 2014

जब हम भोजन के बाद खाई जाने वाली मिठाई अकेले ही खा गए! 21 जुलाई 2014

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि कैसे एक बार उन्हें एक जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया गया और उन्होंने ...
जब अपरा एक दुकान में ख़रीदारी करने गई! 18 फरवरी 2014

जब अपरा एक दुकान में ख़रीदारी करने गई! 18 फरवरी 2014

एक बार जब रमोना अपरा को लेकर ख़रीदारी करने गईं तो एक बड़ा मज़ेदार वाकया पेश आया, जिसे स्वामी बालेंदु ...
कभी-कभी गप्पबाजी करते हुए अचानक आपके मुंह से शब्द नहीं निकलते! 4 दिसंबर 2013

कभी-कभी गप्पबाजी करते हुए अचानक आपके मुंह से शब्द नहीं निकलते! 4 दिसंबर 2013

स्वामी बालेंदु एक मज़ेदार घटना का वर्णन कर रहे हैं, जब एक भारतीय महिला की स्पष्टवादिता के सामने रमोना निर्वाक ...
इस्तीफ़े के बाद सोलहवें पोप बेनेडिक्ट के लिए 4 रिटायरमेंट प्लान - 15 फरवरी 2013

इस्तीफ़े के बाद सोलहवें पोप बेनेडिक्ट के लिए 4 रिटायरमेंट प्लान – 15 फरवरी 2013

अवकाश ग्रहण करने के बाद सोलहवें पोप बेनेडिक्ट क्या-क्या कर सकते है इस बारे में काफी सोच-विचार करने के बाद ...

Leave a Reply