क्या आसाराम की यह ‘छोटी सी’ गलती क्षमायोग्य है? क्या उसे भुलाया जा सकता है?-5 सितम्बर 2013

एक लड़की के साथ आसाराम द्वारा कथित रूप से किए गए यौन दुराचार और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी के बारे में सिर्फ मीडिया में ही हलचल नहीं है। मैं पिछले तीन दिन से इस बारे में लिखता ही रहा हूँ और उनके नजदीकी व्यक्तियों और कई दूसरे लोगों की प्रतिक्रियाएँ भी प्राप्त हो रही हैं। कुछ प्रतिक्रियाएँ ऐसी भी आई हैं जिन्हें देखकर मुझे शक होता है कि कहीं इनकी दिमागी हालत खराब तो नहीं है!

उदाहरण के लिए ट्विटर पर दी गई प्रसिद्ध गुरु श्रीश्री रविशंकर की प्रतिक्रिया पर गौर करें। उन्होंने कहा: "अगर आप एक जाने-माने व्यक्ति हैं और आपसे कोई गलती हो गई है तो सार्वजनिक रूप से उसे स्वीकार करें। लोगों के दिल इतने बड़े हैं कि आप सोच भी नहीं सकते। वे आपको माफ कर देंगे और सब कुछ भूल जाएंगे।" रुकिए, क्या कहा? मुझे थोडा स्पष्ट करने दीजिए: अगर आप आसाराम हैं और आपने किसी 16 साल की लड़की को, जिसे उसके अभिभावकों ने आपकी देख-रेख में रखा है, यौन रूप से प्रताड़ित किया है तो आपको इतना ही करना है कि किसी स्टेज पर खड़े होकर, माइक्रोफोन पर या वीडियो कैमेरे के सामने कहें, "माफ करें, मुझसे गलती हुई!" और बस, जनता आपको माफ कर देगी और आपकी करतूतों को भूल जाएगी। जी हाँ, और कानून भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा!

यही मतलब है न आपका, श्रीश्री? क्या आप वास्तविकता से कोसों दूर निकल गए हैं या आप वाकई समझते हैं कि ऐसे जघन्य अपराधों को माफ कर दिया जाना चाहिए, उन्हें भूल जाना चाहिए, खासकर उनके अपराधों को, जो प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं? क्या यह कोई नया अधिकार है जो सिर्फ धार्मिक, अमीर और यशस्वी गुरुओं को प्रदान किया गया है या यह सड़कछाप, सामान्य अपराधियों को भी उपलब्ध है?

इससे बेहतर रवैया तो आसाराम के पुत्र का रहा जो अपने पिता की तरह ही इस गुरु-उद्यम का एक हिस्सा है। वह दो दिन पहले दिल्ली आया और आसाराम की गिरफ्तारी के विरुद्ध आंदोलन कर रहे अपने समर्थकों और अपने पिता के भक्तों की भीड़ के सामने एक छोटा सा प्रवचन दे डाला। उसने अपने पिता द्वारा किए गए तथाकथित ‘अच्छे’ कामों का बखान करते हुए कहा कि उसके पिता "उतने बुरे नहीं हैं जितना मीडिया उन्हें चित्रित कर रहा है।" उसके कहने का अर्थ यह था कि "यदि कोई व्यक्ति सौ अच्छे काम कर ले तो उसके द्वारा की गई कुछ गलतियों पर गौर करते समय उन अच्छे कार्यों को भी देखा जाना चाहिए!"

स्पष्ट है कि पुत्र स्वीकार कर रहा है कि उसके पिता से कुछ ‘छोटी मोटी’ गलतियाँ हुई हैं। ठीक ही है, बलात्कार तो उसने नहीं किया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आसाराम लड़की के साथ यौन संबंध बनाने में असमर्थ रहा लेकिन वह उसके सामने नंगा खड़ा हो गया और लड़की के वस्त्र भी उतारने की कोशिश की। इसके अलावा उसने लड़की के जिस्म को बुरी नीयत से छुआ, उसके अंगों को सहलाया, उसे मुख-मैथुन करने के लिए कहा और उसके मना करने पर धमकाया कि अगर उसने अपने परिवार वालों से इस मुलाक़ात के बारे में कुछ भी बताया तो उसकी और उसके परिवार वालों की हत्या कर दी जाएगी।… छोटी-मोटी गलती, और क्या!

पता नहीं क्यों, मेरा मन आसाराम के पुत्र की इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होता कि उसके द्वारा जीवन में किए गए ‘अच्छे’ काम उसकी इस गलती पर बहुत भारी पड़ते हैं! खासकर जब आप इस बात का भी विचार करते हैं कि इस लड़की के अलावा और भी बहुत सी युवतियाँ और किशोरियाँ हो सकती हैं जिन्हें आसाराम और उसके सहायकों ने आसाराम के साथ ‘व्यक्तिगत मुलाकातों’ के लिए चुना होगा! नारायण साई की तरफ से, जो आरोपी का पुत्र है, ऐसा वक्तव्य आने पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि, ऐसा कहा जाता है कि, वह खुद भी अपने आपको कृष्ण और अपनी शिष्याओं को गोपियाँ-कृष्ण की सखियाँ, बताता है! पता नहीं कितनी बच्चियों और औरतों का इन दो आदमियों की असली तस्वीर के साथ साबका पड़ा होगा, जो बेचारी, डर के मारे कुछ नहीं बोल नहीं पाई होंगी और मजबूरी में ऐसी घिनौनी हरकतें करते हुए शर्मसार हुई होंगी?

मैं इस 16 साल की लड़की का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिसने बोलने का साहस दिखाया और मजबूती के साथ अपनी बात पर डटी रही। उसके इस कदम से बहुत सी नाबालिग और मासूम लड़कियां और महिलाएं इन बाबाओं के चंगुल में आने से बच गईं!

Related posts

ऑनलाइन संसार – कितना झूठा, कितना सच्चा

ऑनलाइन संसार – कितना झूठा, कितना सच्चा? 15 दिसंबर 2015

सोशल मीडिया के बारे में लिखते हुए स्वामी बालेंदु आगाह कर रहे हैं कि ऑनलाइन पढ़ी, देखी या साझा की ...
भरोसा करना अच्छी बात है - मगर अपने शक पर भी भरोसा करें - 16 नवंबर 2015

भरोसा करना अच्छी बात है – मगर अपने शक पर भी भरोसा करें – 16 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु उन बेईमान लोगों के बारे में लिख रहे हैं जो आपसे उन पर विश्वास करने की गुज़ारिश करते ...
आध्यत्मिक मूर्खता, जिसका दावा है कि सी-सेक्शन माँ और बच्चे के बीच के लगाव को बाधित करता है - 12 अगस्त 2015

आध्यत्मिक मूर्खता, जिसका दावा है कि सी-सेक्शन माँ और बच्चे के बीच के लगाव को बाधित करता है – 12 अगस्त 2015

स्वामी बालेन्दु आध्यात्मिक और रहस्यवादियों की ओर से आए प्राकृतिक प्रसव का प्रसार करने वाले एक वक्तव्य के बारे में ...
आसाराम और जवान लड़कियों के लिए उसकी न बुझने वाली पिपासा - 4 सितंबर 2013

आसाराम और जवान लड़कियों के लिए उसकी न बुझने वाली पिपासा – 4 सितंबर 2013

आसाराम प्रकरण में मिली नई जानकारियों के बारे में स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि उसके एक सहयोगी के अनुसार ...
क्या भारत का क़ानून धार्मिक और अमीर लोगों के लिए अलग तरह से काम करता है?-3 सितम्बर 2013

क्या भारत का क़ानून धार्मिक और अमीर लोगों के लिए अलग तरह से काम करता है?-3 सितम्बर 2013

स्वामी बालेंदु बता रहे हैं कि क्यों आसाराम की गिरफ्तारी में देरी होने के कारण भारत में बहुत से लोग ...
आसाराम बापू पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का आरोप - 2 सितंबर 2013

आसाराम बापू पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का आरोप – 2 सितंबर 2013

स्वामी बालेंदु उस प्रकरण का विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं जिसमें आसाराम बापू पर एक किशोरी के साथ ज्यादती करने ...
ईश्वर की तरह 'सर्वज्ञ' श्री श्री रविशंकर को चायपत्ती क्यों चुरानी पड़ी - 21 फरवरी 13

ईश्वर की तरह ‘सर्वज्ञ’ श्री श्री रविशंकर को चायपत्ती क्यों चुरानी पड़ी – 21 फरवरी 13

स्वामी बालेंदु एक और कहानी का पर्दाफाश करते हैं जिसमें श्री श्री रविशंकर दावा करते हैं कि वह सर्वज्ञ हैं। ...
श्री श्री रविशंकर की अपील - सोचो मत, मेरे पीछे चले आओ! - 20 फरवरी 13

श्री श्री रविशंकर की अपील – सोचो मत, मेरे पीछे चले आओ! – 20 फरवरी 13

स्वामी बालेंदु श्री श्री रविशंकर और उनकी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का एक विज्ञापन उजागर किया है जिसमें वह लोगों ...
श्री श्री रविशंकर ने बिना समय गंवाए हटा दी अपनी चमत्कारी शक्तियों की कहानी - 19 फरवरी 13

श्री श्री रविशंकर ने बिना समय गंवाए हटा दी अपनी चमत्कारी शक्तियों की कहानी – 19 फरवरी 13

स्वामी बालेंदु श्री श्री रविशंकर की त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में लिखते हैं। स्वामी बालेंदु ने उनके चमत्कार की इस ...
श्री श्री रविशंकर कहते हैं मोबाइल फोन चार्ज करें उनकी तस्वीर के सामने रखकर - 18 फरवरी 13

श्री श्री रविशंकर कहते हैं मोबाइल फोन चार्ज करें उनकी तस्वीर के सामने रखकर – 18 फरवरी 13

स्वामी बालेंदु से सुनिए नकली गुरु श्री श्री रविशंकर की चमत्कारी शक्तियों का पर्दाफाश करती हुई कहानी| ...

Leave a Reply