जब पिता बनने की ज़िम्मेदारी सिर पर पड़ी तभी पैसे कमाना शुरू किया – हमारे स्कूल के बच्चे – 20 नवंबर 2015

आज मैं आपका परिचय कृष्ण नाम के एक लड़के से करवाना चाहता हूँ जो पाँच साल उम्र का है। उसने हमारे स्कूल में इसी वर्ष की शुरुआत से आना शुरू किया है और वह बहुत ही खुशमिजाज़ लड़का है!

जब इन गर्मियों में हम कृष्ण के घर गए तो वास्तव में उसके खेल में व्यवधान का कारण बन गए: वह उनके कमरे की ऊपरी मंज़िल पर रहने वाले कुछ मित्रों के साथ एक छत से दूसरी छत पर कूदने-फाँदने का खेल खेल रहा था। बार-बार पुकार लगाने पर आखिर उसने अपनी माँ का कहा माना और हमसे बात करने नीचे उतरकर आया।

फिर एक साथ बैठकर हमने कृष्ण और उसकी माँ से उनकी कहानी सुनी। कृष्ण के माता-पिता का विवाह 9 साल पहले वृंदावन से आधे दिन की यात्रा की दूरी पर स्थित एक गाँव में हुआ था। उस समय कृष्ण के पिता के पास कोई रोज़गार नहीं था और न ही आमदनी का कोई दूसरा साधन था। उसके पिता, जिनकी सिलाई की एक दूकान थी, उनकी भी आर्थिक मदद करता था। लेकिन जब उनका पहला बच्चा यानी कृष्ण की बड़ी बहन, जो अब आठ साल की है, पैदा हुई, उसके पिता ने कहा कि आखिर कब तक वे उनके खर्चे उठाते रहेंगे, खाने-पीने और कपड़े-लत्तों से लेकर उनकी दूसरी सारी देनदारियाँ चुकाते रहेंगे। आखिर कृष्ण के परिवार को घर छोड़ना पड़ा।

वे वृंदावन आ गए और सबसे पहले कृष्ण के पिता ने एक जनरल स्टोर खोलकर व्यापार में भाग्य आज़माया। दुर्भाग्य से दुकान उनकी अपेक्षानुरूप नहीं चल पाई और जब कई हफ्ते सिर्फ नुकसान उठाते हुए गुज़र गए, उन्होंने दुकान बंद कर दी। फिर कृष्ण का पिता पेंटर बन गया। और आज भी वह यही काम कर रहा है। क्योंकि वह किसी कंपनी में काम नहीं करता, उसे भवन-निर्माण में लगे और दूसरे मजदूरों की तरह रोज़ नया काम तलाशना पड़ता है। स्वाभाविक है कि इस तरह उसे रोज़ काम नहीं मिल पाता और इसलिए उनकी आमदनी बहुत अनियमित है।

जितनी कमाई वह कर पाता है, उसमें कई बार दो कमरे वाले उस मकान का किराया अदा करना भी मुश्किल हो जाता है-जबकि उन्हें बिजली भी उपलब्ध नहीं है! तार-वार बाकायदा जुड़े हुए हैं लेकिन उनके पास मीटर नहीं है और इसलिए बिजली भी नहीं है। रात में वे मोमबत्तियाँ जलाकर रौशनी करते हैं, गर्मियों में पंखे के लिए और सर्दियों में हीटर के लिए तरसते रहते हैं।

कृष्ण की बहन स्कूल जाती है और पहले कृष्ण भी उसी स्कूल में पढ़ने जाता था। लेकिन दो-दो बच्चों की स्कूल फीस, परीक्षा फीस, किताब-कापयों और उनके साथ लगा दूसरा सारा खर्च नियमित रूप से उठाना उनके लिए बेहद मुश्किल होता था। इसलिए वे बड़े खुश हैं कि समय पर हमारे स्कूल आ गए और कम से कम कृष्ण की भर्ती हमारे यहाँ हो गई। अब वह हमारे यहाँ आकर पूर्णतया मुफ़्त शिक्षा पा रहा है। शिक्षिकाएँ बताती हैं कि वह बड़ा समझदार बच्चा है और दूसरे सहपाठियों की मदद के लिए सदा तत्पर रहता है!

आप भी कृष्ण जैसे बच्चों की मदद कर सकते हैं-किसी एक बच्चे को या बच्चों के एक दिन के भोजन को प्रायोजित करके!

Related posts

रोशनी और कृष्णकांत

सिर्फ रहने के स्थान के बदले में दिन भर मजदूरी करना – हमारे स्कूल के बच्चे – 22 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपने पाठकों का परिचय अपने स्कूल के दो बच्चों से करवा रहे हैं। उनकी माँ एक विशाल घर ...
मोनिका

मोनिका अपनी अंतिम बड़ी शल्यक्रिया के लिए तैयार है – 19 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु निकट भविष्य में होने वाली मोनिका की तीसरी शल्यक्रिया के बारे में लिख रहे हैं। मोनिका उनके स्कूल ...
Mohini with her father

जब एक नाई लड़का पैदा करने के चक्कर में पाँच-पाँच बच्चे पैदा कर देता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 15 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु एक नाई की बेटी, मोहिनी का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं, जो उनके चैरिटी स्कूल में ...
हर साल घर में पानी घुस जाता है

हर साल घर में पानी घुस जाता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 18 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के दो सबसे गरीब परिवार से आने वाले बच्चों का परिचय करवा रहे हैं। हर साल ...
नाई, जिसके पास स्कूल की फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं

नाई, जिसके पास स्कूल की फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं – हमारे स्कूल के बच्चे – 11 दिसंबर-2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के दो बच्चों का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं। उनका पिता नाई है और ...

टायर मरम्मत के काम से इतनी कमाई नहीं होती कि स्कूल की फीस भरी जा सके – हमारे स्कूल के बच्चे – 4 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने चैरिटी स्कूल की दो लड़कियों का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं, जिनके नाम सुनीता और ...

सिर्फ आधा माह काम करके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 27 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल की एक लड़की का परिचय अपने पाठकों से करवाते हुए उसके परिवार की व्यथा-कथा लिख रहे ...

चाय बेचकर स्कूल का खर्च नहीं उठाया जाता – हमारे स्कूल के बच्चे – 13 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु पाठकों से अपने स्कूल के तीन बच्चों का परिचय करवा रहे हैं। उनका पिता एक चाय की गुमटी ...

अपने बच्चों के घर दोबारा जाने पर हमें सकारात्मक विकास दिखाई देता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 6 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के एक बच्चे का परिचय करवा रहे हैं, जिसके सहोदर भाई-बहनों के बारे में वे पहले ...

परिवार के साथ मगर संयुक्त परिवार का हिस्सा नहीं – हमारे स्कूल के बच्चे – 30 अक्टूबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने पाठकों से अपने स्कूल के एक लड़के का परिचय करवा रहे हैं, जो नाइयों के एक परिवार ...

Leave a Reply