गरीबों को सिर्फ निम्न स्तरीय शिक्षा ही नसीब हो सकती है – हमारे स्कूल के बच्चे – 23 अक्टूबर 2015

You are currently viewing गरीबों को सिर्फ निम्न स्तरीय शिक्षा ही नसीब हो सकती है – हमारे स्कूल के बच्चे – 23 अक्टूबर 2015

आज मैं आपका परिचय दो लड़कों से करवाना चाहता हूँ, जिन्होंने इसी साल से हमारे स्कूल में पढ़ना शुरू किया है और जिनके नाम हैं, धनेश और हितेश। वृंदावन के सबसे गरीब इलाके में रहने वाले एक परिवार के चार बच्चों में ये दो सबसे बड़े बच्चे हैं।

बच्चों का पिता पेंटर के रूप में काम करता है लेकिन उसके पास मासिक आमदनी वाला कोई स्थिर काम नहीं है और रोज़ सबेरे उसे काम की खोज में निकलना पड़ता है-कभी ठेकेदारों के संपर्कियों से ज़रिए तो कभी लेबर मार्केट में मजदूरों की तलाश में निकले भवन निर्माताओं या ठेकेदारों से बातचीत करके। कभी तो कुछ दिन काम करने की जगह मिल जाती है और कभी कोई काम नहीं मिलता और स्वाभाविक ही, जब महीने के अधिकतर दिनों में काम मिल जाता है तो उस माह आमदनी भी अधिक हो जाती है। लेकिन अक्सर यह होता है कि माह में ज़्यादा से ज़्यादा पंद्रह दिनों का काम ही मिल पाता है।

इतने संघर्ष के पश्चात कमाए रुपयों से भी मुश्किल से ही घर का खर्च चल पाता है। पाँच दिन की कमाई तो सिर्फ एक कमरे वाले घर का किराया चुकाने में ही खर्च हो जाती है, जिसमें परिवार के छह सदस्य मुश्किल से समा पाते हैं। यह कमरा भी एक और परिवार के मकान का एक हिस्सा है। मकान के मुख्य हाल में स्थित हैंड पंप पर ही वे लोग नहा-धो लेते हैं और शहर के बाहर खेतों में सबेरे-सबेरे दिशा-मैदान के लिए चले जाते हैं।

लड़कों की माँ घर में रहकर बच्चों की देखभाल करती है। दस साल उम्र का धनेश सबसे बड़ा है और घर के कामों में हाथ बँटाता है। हितेश छह साल का है। उनका चार साल का एक भाई और दो साल की एक नन्हीं सी बहन भी है। वे सभी दिन का बहुत सारा समय बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेलते-कूदते हुए और मटरगश्ती करते हुए बिताते हैं।

जब हम उनके घर गए थे तब हमने पूछा था कि क्या धनेश पहले कभी स्कूल नहीं गया।.पता चला वह स्कूल जाता था लेकिन वह एक सस्ता निजी स्कूल था जहाँ पढाई का स्तर बहुत खराब था! धनेश ने बताया कि उनके गणित के शिक्षक ने बीच सत्र में (पढ़ाई के सत्र के बीचोंबीच) स्कूल की नौकरी छोड़ दी थी और तब से साल के अंत तक स्कूल में गणित की पढ़ाई-लिखाई बिल्कुल बंद रही।

इस तरह, तीन बच्चों को पढ़ाने की चिंता के साथ वे इस बात से भी ठगा सा महसूस कर रहे थे कि जिस स्कूल की पढ़ाई पर वे इतना सारा पैसा खर्च करते रहे थे, वह व्यर्थ हो गया था! इसलिए जब उचित समय पर उन्हें हमारे स्कूल के बारे में पता चल गया तो वे ख़ुशी से फूले नहीं समाए और उन्होंने अपने दो बच्चों को तुरंत हमारे यहाँ भर्ती करा दिया!

अब धनेश और हितेश, दोनों हमारे स्कूल की पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। दोनों बहुत जीवंत, चंचल और होशियार बच्चे हैं और हमारे शिक्षक उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर हैं!

हितेश और धनेश जैसे बच्चों की शिक्षा में आप भी मदद कर सकते हैं-किसी एक बच्चे को या बच्चों के एक दिन के भोजन को प्रायोजित करके!

Related posts

रोशनी और कृष्णकांत

सिर्फ रहने के स्थान के बदले में दिन भर मजदूरी करना – हमारे स्कूल के बच्चे – 22 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु अपने पाठकों का परिचय अपने स्कूल के दो बच्चों से करवा रहे हैं। उनकी माँ एक विशाल घर ...
मोनिका

मोनिका अपनी अंतिम बड़ी शल्यक्रिया के लिए तैयार है – 19 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु निकट भविष्य में होने वाली मोनिका की तीसरी शल्यक्रिया के बारे में लिख रहे हैं। मोनिका उनके स्कूल ...
Mohini with her father

जब एक नाई लड़का पैदा करने के चक्कर में पाँच-पाँच बच्चे पैदा कर देता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 15 जनवरी 2016

स्वामी बालेंदु एक नाई की बेटी, मोहिनी का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं, जो उनके चैरिटी स्कूल में ...
हर साल घर में पानी घुस जाता है

हर साल घर में पानी घुस जाता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 18 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के दो सबसे गरीब परिवार से आने वाले बच्चों का परिचय करवा रहे हैं। हर साल ...
नाई, जिसके पास स्कूल की फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं

नाई, जिसके पास स्कूल की फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं – हमारे स्कूल के बच्चे – 11 दिसंबर-2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के दो बच्चों का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं। उनका पिता नाई है और ...
टायर मरम्मत के काम से इतनी कमाई नहीं होती कि स्कूल की फीस भरी जा सके - हमारे स्कूल के बच्चे - 4 दिसंबर 2015

टायर मरम्मत के काम से इतनी कमाई नहीं होती कि स्कूल की फीस भरी जा सके – हमारे स्कूल के बच्चे – 4 दिसंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने चैरिटी स्कूल की दो लड़कियों का परिचय अपने पाठकों से करवा रहे हैं, जिनके नाम सुनीता और ...
सिर्फ आधा माह काम करके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता है - हमारे स्कूल के बच्चे - 27 नवंबर 2015

सिर्फ आधा माह काम करके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल होता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 27 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल की एक लड़की का परिचय अपने पाठकों से करवाते हुए उसके परिवार की व्यथा-कथा लिख रहे ...
जब पिता बनने की ज़िम्मेदारी सिर पर पड़ी तभी पैसे कमाना शुरू किया - हमारे स्कूल के बच्चे - 20 नवंबर 2015

जब पिता बनने की ज़िम्मेदारी सिर पर पड़ी तभी पैसे कमाना शुरू किया – हमारे स्कूल के बच्चे – 20 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने पाठकों से अपने स्कूल के एक लड़के का परिचय करवा रहे हैं, जिसका परिवार बिना बिजली के ...
चाय बेचकर स्कूल का खर्च नहीं उठाया जाता - हमारे स्कूल के बच्चे - 13 नवंबर 2015

चाय बेचकर स्कूल का खर्च नहीं उठाया जाता – हमारे स्कूल के बच्चे – 13 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु पाठकों से अपने स्कूल के तीन बच्चों का परिचय करवा रहे हैं। उनका पिता एक चाय की गुमटी ...
अपने बच्चों के घर दोबारा जाने पर हमें सकारात्मक विकास दिखाई देता है - हमारे स्कूल के बच्चे - 6 नवंबर 2015

अपने बच्चों के घर दोबारा जाने पर हमें सकारात्मक विकास दिखाई देता है – हमारे स्कूल के बच्चे – 6 नवंबर 2015

स्वामी बालेंदु अपने स्कूल के एक बच्चे का परिचय करवा रहे हैं, जिसके सहोदर भाई-बहनों के बारे में वे पहले ...

Leave a Reply